LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022: सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में आपको जानकारी देने के लिए हम लेकर आए हैं यह लाइव ब्लॉग। क्योंकि हमारे देश में हर साल सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों की संख्या में इजाफा हो रहा है। विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों में भर्तियां जारी हैं। कई बार उम्मीदवारों को सरकारी भर्ती की जानकारी नहीं मिल पाती है।
इच्छुक उम्मीदवार वेब पोर्टल pb.icf.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। सभी प्रकार से पूर्ण किए गए आवेदन 26 जुलाई को शाम 5.30 बजे तक ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
09:52 PM, 06-Jul-2022
Govt Jobs 2022: रेलवे इंटीग्रल कोच फैक्ट्री भर्ती
यह भर्ती रेलवे इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF, चेन्नई) के लिए होने जा रही है। रेलवे आईसीएफ, चेन्नई ने नामित ट्रेडों में प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए अपरेंटिस के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
09:06 PM, 06-Jul-2022
Sarkari Naukri Result Live : 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी भर्ती
10वीं पास युवाओं के लिए बेहतरीन सरकारी भर्ती निकली है। भारतीय रेलवे की ओर से 10वीं पास युवाओं के लिए 876 पदों पर भर्ती शुरू की गई है।
पहले चरण यानी प्रारंभिक परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर दूसरे चरण की मुख्य परीक्षा के लिए कुल 1,112 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
07:17 PM, 06-Jul-2022
Sarkari Result 2022: ईएसआईसी एसएसओ भर्ती
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की ओर से सामाजिक सुरक्षा अधिकारी (SSO) के पद के लिए, दूसरे चरण यानी मुख्य परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी है। ईएसआईसी एसएसओ मुख्य परीक्षा 23 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
06:36 PM, 06-Jul-2022
Sarkari Naukri: ESIC SSO 2022 Result
सामाजिक सुरक्षा अधिकारी (एसएसओ) के पद पर भर्ती के लिए ईएसआईसी एसएसओ भर्ती के पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा शनिवार, 11 जून, 2022 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में 64,000 से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 93 एसएसओ रिक्तियों को भरना है।
05:25 PM, 06-Jul-2022
Sarkari Naukri: ESIC SSO Result 2022
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने सामाजिक सुरक्षा अधिकारी (SSO) प्रारंभिक परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in से परिणाम मेरिट सूची की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
04:15 PM, 06-Jul-2022
Sarkari Naukri 2022: यहां करें आवेदन
उम्मीदवार अपना आवेदन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर जल्द से जल्द पूरा कर लें।
03:43 PM, 06-Jul-2022
Sarkari Naukri: जूनियर इंजीनियर के 189 पदों आवेदन की आखिरी तारीख आज
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जूनियर इंजीनियर (कृषि) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। बता दें कि बुधवार 6 जुलाई, 2022 को इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख है।
02:55 PM, 06-Jul-2022
सरकारी नौकरी : चयन प्रक्रिया
पंजाब लोक सेवा आयोग ड्राफ्ट्समैन और हेड ड्राफ्ट्समैन भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में उम्मीदवारों से 480 अंकों के लिए 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
01:52 PM, 06-Jul-2022
Govt Job Live : शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट या इसके समकक्ष कोई योग्यता होनी चाहिए। आयु-सीमा 1 जनवरी, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए।
01:21 PM, 06-Jul-2022
Sarkari Naukri 2022 : इतने पदों पर हैं भर्तियां
पंजाब लोक सेवा आयोग द्वारा जारी की गई ड्राफ्ट्समैन और हेड ड्राफ्ट्समैन भर्ती के तहत रिक्त पदों की कुल संख्या 119 है। इनमें से 27 पद हेड ड्राफ्ट्समैन और 92 पद ड्राफ्ट्समैन (Group-B) तकनीकी के लिए है।
12:32 PM, 06-Jul-2022
Govt Job 2022: ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार अपना आवेदन पंजाब लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाकर जल्द से जल्द पूरा कर लें।
11:48 AM, 06-Jul-2022
Govt Job Live: पंजाब पीएससी में 100 से अधिक पदों पर भर्ती
पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) की ओर से ड्राफ्ट्समैन और हेड ड्राफ्ट्समैन के 100 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है।
11:05 AM, 06-Jul-2022
Sarkari Naukri 2022: इतना वेतन मिलेगा
टीजीटी के लिए वेतनमान रुपये 44,900/- से लेकर रुपये 1,42,000/- (स्तर- 7, ग्रेड वेतन 4600) जबकि पीजीटी पद के लिए वेतनमान रुपये 47,600- 1,51,100/- (लेवल-8, ग्रेड पे 4800) है।
10:37 AM, 06-Jul-2022
सरकारी नौकरी: शैक्षणिक योग्यता
TGT Recruitment: प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) की भर्ती के लिए पात्र होने के लिए, उम्मीदवार के पास बी.एड, एम.एड या पीएचडी के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
PGT Recruitment: इस पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास बी.एड या एम.एड या पीएचडी के साथ संबंधित विषयों में स्नातक की डिग्री और मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
09:59 AM, 06-Jul-2022
Sarkari Naukri 2022: UP TGT PGT Recruitment के तहत पात्रता मानदंड
आयु सीमा : दोनों पदों के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु 21 वर्ष है। आयु की गणना 01.07.2022 से की जाएगी।
09:22 AM, 06-Jul-2022
Sarkari Naukri Live: महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन पंजीकरण करने की अंतिम तिथि : 10 जुलाई, 2022
आवेदन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि : 13 जुलाई, 2022
आवेदन फॉर्म को सबमिट करने की अंतिम तिथि : 16 जुलाई, 2022
09:12 AM, 06-Jul-2022
Sarkari Naukri 2022: इतने पदों पर है भर्तियां
UPSESSB TGT PGT भर्ती के माध्यम से कुल 4,163 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। के लिए आयोजित की जाएंगी।
08:44 AM, 06-Jul-2022
Sarkari Naukri: ऐसे करें आवेदन
UPSESSB TGT PGT भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार UPSESSB की आधिकारिक वेबसाइट -www.upsessb.org पर जाकर अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
08:22 AM, 06-Jul-2022
Sarkari Naukri Result Live 2022: उत्तर प्रदेश, झारखंड समेत देश के विभिन्न राज्यों में बंपर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन
LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB), प्रयागराज ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (TGT), और स्नातकोत्तर शिक्षकों (PGT) की भर्ती के लिए आवेदन तिथि को आगे बढ़ा दिया है।