फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Result Live 2022: एसएससी समेत विभिन्न विभागों में हजारों पदों पर भर्तियां, जानें आवेदन प्रक्रिया

Tue, 12 Jul 2022 05:07 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी देश में कौन ही नहीं करता। हमारे देश में हर साल सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। वर्तमान में विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों में भर्तियां निकली हैं। ऐसे ही सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में उम्मीदवारों को सूचना देने के लिए अमर उजाला लेकर आया है यह लाइव ब्लॉग।
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:07 PM, 12-Jul-2022

Sarkari Naukri: इस तारीख तक कर लें आवेदन

इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 10 अगस्त, 2022 को निर्धारित की गई है। बता दें कि आवेदन ऑफलाइन माध्यम से होंगे।

03:16 PM, 12-Jul-2022

Sarkari Naukri: चयन प्रक्रिया

बता दें कि उम्मीदवारों का चयन प्रोफिसिएंसी टेस्ट (300 अंक) और 200 अंकों के साक्षात्कार के माध्यम से होगा। प्रोफिसिएंसी टेस्ट तीन चरण- राइटिंग, स्पीकिंग और लिस्निंग में संपन्न होगा। 

02:45 PM, 12-Jul-2022

Sarkari Naukri Recruitment: पुरुष-महिला दोनों कर सकते हैं आवेदन

चीनी दुभाषिए के पद पर जारी भर्ती के लिए पुरुष-महिला दोनों ही आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती के लिए पदों की संख्या 6 हैं। इनमें से 5 पद सिविलियन और 1 पद भूतपूर्व सैनिक के लिए हैं। चयनित उम्मीदवारों को टेरिटोरियल आर्मी ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

विज्ञापन
01:57 PM, 12-Jul-2022

Sarkari Naukri: ऐसे करें आवेदन

इस भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in पर जारी की गई है। जो भी उम्मीदवार इस पद पर भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन अधिसूचना में दिए गए प्रारूप के अनुसार कर सकते हैं।

12:25 PM, 12-Jul-2022

Sarkari Naukri: चयन एवं आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवार 29 जुलाई, 2022 तक केवल ssc.nic.in पर ऑनलाइन मोड में आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। एसएससी कर भर्ती में चयन पेपर- 1 सीबीटी यानी कंप्यूटर आधारित परीक्षा, शारीरिक सहनशक्ति और मापन परीक्षण (पीई एंड एमटी), ट्रेड पर आधारित होगा। वहीं, उम्मीदवारों को टेस्ट और टाइपिंग टेस्ट / स्किल टेस्ट आदि से भी गुजरना होगा। 
 

विज्ञापन
11:58 AM, 12-Jul-2022

sarkari Naukri 2022: आवेदन शुल्क 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से एसएससी हेड कांस्टेबल भर्ती 2022 के तहत दिल्ली पुलिस में एडब्ल्यूओ और दिल्ली पुलिस में टीपीओ के पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

11:20 AM, 12-Jul-2022

Sarkari Naukri : पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता में उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं यानी सीनियर सेकेंडरी उत्तीर्ण अथवा समकक्ष योग्यता होनी जरूरी है। वहीं, आयु सीमा मानदंड के तहत आवेदक उम्मीदवार की उम्र एक जुलाई 2022 के दिन तक 18 से 27 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी। 

10:15 AM, 12-Jul-2022

सरकारी नौकरी 2022:  रिक्तियों का विवरण

  • पद का नाम : हेड कांस्टेबल एडब्ल्यूओ, दिल्ली पुलिस में टीपीओ
  • पदों की संख्या : 857
  • वेतनमान : वेतन स्तर-4 के तहत 25,500 से 81,100 रुपये तक होगा।

09:43 AM, 12-Jul-2022

Sarkari Naukri 2022: महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 08 जुलाई, 2022
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 29 जुलाई, 2022
  • ऑनलाइन के माध्यम से शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 30 जुलाई, 2022
  • चालान के माध्यम से शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 29 जुलाई, 2022
  • कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा की तिथि : अक्तूबर, 2022

08:55 AM, 12-Jul-2022

Sarkari Naukri: कैसे करें आवेदन

आवेदन प्रक्रिया आठ जुलाई से शुरू हो गई है और 29 जुलाई, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी रहेगी। चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, शारीरिक सहनशक्ति और शारीरिक मापन परीक्षण (पीई एंड एमटी), ट्रेड टेस्ट और टाइपिंग टेस्ट / स्किल टेस्ट पर आधारित होगा। 
 

08:33 AM, 12-Jul-2022

Sarkari Naukri Result Live 2022: एसएससी समेत विभिन्न विभागों में हजारों पदों पर भर्तियां, जानें आवेदन प्रक्रिया

LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा एसएससी हेड कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल - असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (AWO) और टेली-प्रिंटर ऑपरेटर (TPO) के कुल 857 पद भरे जाने हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें