फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Result Live 2022: एसएससी, बैंक समेत विभिन्न राज्यों में बंपर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Fri, 08 Jul 2022 11:58 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022: सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में आपको जानकारी देने के लिए हम लेकर आए हैं यह लाइव ब्लॉग। क्योंकि हमारे देश में हर साल सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों की संख्या में इजाफा हो रहा है। विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों में भर्तियां जारी हैं। कई बार उम्मीदवारों को सरकारी भर्ती की जानकारी नहीं मिल पाती है। 
विज्ञापन
Sarkari Results Naukri Jobs Live - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:57 PM, 08-Jul-2022

Railway Jobs 2022: 10वीं पास के लिए डेढ़ हजार से ज्यादा नौकरियां

यह सीधी भर्ती है इसके लिए किसी प्रकार की कोई परीक्षा भी नहीं देनी होगी। आरआरसी एनसीआर ने भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। 

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 

11:06 PM, 08-Jul-2022

Govt Jobs Exam : आरआरसी एनसीआर भर्ती आवेदन शुरू

भारतीय रेलवे के भर्ती डिवीजन रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने उत्तर मध्य रेलवे (NCR) भर्ती अधिसूचना जारी की है, जिसमें कई ट्रेडों में अपरेंटिस के पद के लिए 1659 रिक्तियों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी।

10:16 PM, 08-Jul-2022

Sarkari Naukari 2022: SSC Revised Exam Calender

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संशोधित परीक्षा कैलेंडर 2022-23 (Revised Exam Calender) जारी किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- ssc.nic.in पर एसएससी संशोधित परीक्षा कैलेंडर 2022-23 देख सकते हैं।

विज्ञापन
09:45 PM, 08-Jul-2022

Sarkari Jobs Exam : SSC Bharti 2022

सीजीएल यानी संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा टियर-3 परीक्षा 21 अगस्त, 2022 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा पेन एंड पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। 

08:53 PM, 08-Jul-2022

Govt Exam : SSC Exam Dates Out

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा आठ और 10 अगस्त को आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन
08:08 PM, 08-Jul-2022

Govt Jobs: SSC Phase 10 Exam

SSC सिलेक्शन पोस्ट एग्जामिनेशन फेज-10 (Selection Post Examination, Phase-X, 2022) सबसे पहले आयोजित की जाएगी। इसके बाद सीजीएल यानी संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा (Combined Graduate Level, Tier-II Examination, 2021) टियर-2 और संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा (Combined Graduate Level, Tier-III Examination, 2021) टियर-3 परीक्षा आयोजित होगी। 

07:01 PM, 08-Jul-2022

Govt Jobs Sarkari Naukri: SSC Exam 22021-22 Dates Out

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एसपीई फेज-10 और एसएससी सीजीएल परीक्षा की तिथियों की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में अंतिम तैयारी के लिए उम्मीदवारों के पास सिर्फ जुलाई का समय है।

06:10 PM, 08-Jul-2022

Sarkari Naukri Result Live 2022

एसएससी भर्ती परीक्षाओं की तारीख घोषित होने का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है। एसएससी ने तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं का आयोजन अगस्त 2022 में करने का एलान किया है।

05:08 PM, 08-Jul-2022

Sarkari Result 2022: एसएससी सीजीएल टियर 3 का परिणाम जारी

कर्मचारी चयन आयोग/SSC ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर-3 परीक्षा, 2020 के परिणाम को जारी कर दिया है। उम्मीदवार परिणाम को कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

04:02 PM, 08-Jul-2022

Sarkari Naukri Result 2022: एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा तिथि

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एसएससी सीजीएल 2021 टियर 2 परीक्षा की तिथियों की घोषणा हो चुकी है। संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा आठ और 10 अगस्त को आयोजित की जाएगी।

03:17 PM, 08-Jul-2022

Sarkari Naukri LIVE: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा

बिल्डिंग इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से आर्किटेक्चर या आर्किटेक्चरशिप में डिप्लोमा का होना आवश्यक है।  आवेदकों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए। 
 

03:03 PM, 08-Jul-2022

Sarkari Naukri 2022: 157 है रिक्त पदों की संख्या

पंजाब पीएससी की ओर से जारी की गई बिल्डिंग इस्पेक्टर भर्ती के तहत रिक्त पदों की कुल संख्या 157 निर्धारित की गई है। भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।

02:43 PM, 08-Jul-2022

Govt Job 2022: ऐसे करें आवेदन

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन पंजाब लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।

02:02 PM, 08-Jul-2022

Sarkari Naukri 2022: अधिकारी के 157 पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख आज

पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) ने बिल्डिंग इस्पेक्टर के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। हालांकि, यह बात जानना जरूरी है कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज 8 जुलाई, 2022 को है।

12:56 PM, 08-Jul-2022

Sarkari Job 2022: आवेदन शुल्क

जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग की भर्ती में अनारक्षित वर्ग के आवेदकों को 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये लागू हैं।

12:23 PM, 08-Jul-2022

सरकारी नौकरी: भर्ती का विवरण

भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 46 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 40 रिक्तियां सहायक प्रोफेसर के पद के लिए, तीन लाइब्रेरियन के लिए और तीन पीटीआई के लिए हैं। अनारक्षित श्रेणी के आवेदकों की आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा एक जनवरी, 2022 तक 43 वर्ष है। 
 

11:42 AM, 08-Jul-2022

Govt Jobs Upadte: ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार 31 जुलाई, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक 01 से 03 अगस्त, 2022 तक अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकेंगे। 

11:09 AM, 08-Jul-2022

Sarkari Naukri Live: जेकेपीएससी ने शुरू की विभिन्न पदों पर भर्तियां

जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर, लाइब्रेरियन और पीटीआई के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। 

10:27 AM, 08-Jul-2022

Sarkari naukri: बीओबी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

  • रिलेशनशिप मैनेजर : ग्रेजुएशन और फायनेंस में स्पेशलाइजेशन के साथ पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या एक वर्ष का डिप्लोमा। 
  • क्रेडिट एनालिस्ट (MMG/SIII) : ग्रेजुएशन और फाइनेंस में स्पेशलाइजेशन के साथ पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या CA/CMA/CS/CFA
  • क्रेडिट एनालिस्ट (MMG/SII) : ग्रेजुएशन और सीए।

10:11 AM, 08-Jul-2022

Govt JOb 2022: इतने पदों पर होनी है भर्ती

बैंक ऑफ बड़ौदा में जारी की गई भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 325 निर्धारित की गई है। इनमें से 75 रिक्तियां रिलेशनशिप मैनेजर SMG/SIV, 100 रिलेशनशिप मैनेजर MMG/SIII, 100 क्रेडिट एनालिस्ट MMG/SIII और 50 क्रेडिट एनालिस्ट MMG/SII के लिए हैं। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा जीडी/ साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। 
 

09:37 AM, 08-Jul-2022

Sarkari Naukri Live: इतना देना होगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले को सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे।

09:24 AM, 08-Jul-2022

Sarkari Naukri: इस तारीख तक करें आवेदन

बैंक ऑफ बड़ौदा स्पेशलिस्ट ऑफिसर (BoB SO) भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। बैंक भर्ती में आवेदन की आखिरी तारीख 12 जुलाई, 2022 को है। 
 

08:45 AM, 08-Jul-2022

Sarkari Naukri 2022: ऐसे करें आवेदन 

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे जल्द-जल्द अपना आवेदन बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर कर सकते हैं।  
 

08:20 AM, 08-Jul-2022

Sarkari Naukri Result Live 2022: एसएससी, बैंक समेत विभिन्न राज्यों में बंपर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Sarkari Naukri Result Live 2022: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने विशेषज्ञ अधिकारी (SO) के सैकड़ों रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन जारी है। 






 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें