जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, वे इस नोटिफिकेशन को डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 394 और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 294 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, आवेदकों की आयु-सीमा 01 अक्तूबर, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष होनी चाहिए।
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग मेडिकल ऑफिसर भर्ती के माध्यम से कुल 427 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को मेडिकल ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग द्वारा मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की आज आखिरी तारीख है।
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग/MPSC ने मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से लेक्चरर भर्ती परीक्षा का आयोजन 11 और 12 जून, 2022 को किया गया था। इस भर्ती के माध्यम से कुल 437 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित किया गया है।
हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई लेक्चरर भर्ती परीक्षा के परिणाम में चयनित उम्मीदवारों को अब भर्ती के अगले चरण वाइवा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। आयोग की ओर से इसके बारे में जल्द ही अलग से जानकारी दी जाएगी। उम्मीदवार किसी भी नए अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को हरियाणा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
हरियाणा लोक सेवा आयोग/HPSC ने लेक्चरर ग्रुप बी के पदों पर आयोजित की गई भर्ती परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम बीते 16 अगस्त, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किए गए। यह आयोग के पोर्टल पर पीडीएफ के रूप में उपलब्ध है।
सामान्य / ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार, जिन्होंने यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों / संस्थानों से मास्टर डिग्री या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 55 फीसदी अंक (बिना राउंड ऑफ) प्राप्त किए हैं। आरक्षित श्रेणियों के लिए मानदंड में छूट दी गई है।
पश्चिम बंगाल एसईटी 2023 का आयोजन 08 जनवरी, 2023 को राज्य के विभिन्न जिलों के चयनित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। पश्चिम बंगाल एसईटी 2023 परीक्षा 33 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट में दो पेपर होंगे और दोनों पेपर में केवल वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे।
विश्वविद्यालयों में पढ़ाने और प्रोफेसर बनने का ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए खुशखबर है। पश्चिम बंगाल कॉलेज सेवा आयोग ने पश्चिम बंगाल राज्य पात्रता परीक्षा (WB SET) 2023 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbcsconline.in पर 15 सितंबर, 2022 तक पश्चिम बंगाल एसईटी (WB SET) के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इनके साथ ही स्टेनोग्राफर यानी आशुलिपिक से संबंधित पदों को भी सर्कल-वार स्वीकृत किया गया है। आंध्र प्रदेश में पोस्टमैन के 2289 पद, मेल गार्ड के 108 पद और एमटीएस के 1166 पद स्वीकृत किए गए हैं। तेलंगाना सर्कल के तहत 1553 पोस्टमैन, 82 मेल गार्ड और 878 एमटीएस स्वीकृत किए गए हैं।