पोस्ट : महिला अग्निवीर जनरल ड्यूटी - सैन्य पुलिस
आवेदन करने की अंतिम तिथि : 07 सितंबर, 2022 तक
एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित तिथि : 12 अक्तूबर, 2022
सेना पुलिस अग्निवीर भर्ती रैली : 01 नवंबर से 03 नवंबर, 2022 तक
अग्निवीर भर्ती के तहत उपलब्ध पदों के लिए 17.5 से 23 वर्ष की आयु की महिला उम्मीदवार यानी अविवाहित युवतियां आवेदन करने की पात्र हैं।
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन BECIL की आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर जाकर जमा कर सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में होंगे।
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड (BECIL) की ओर से मेडिकल ऑफिसर, पीआरओ और स्टाफ नर्स समेच विभिन्न पदों पर भर्ती जारी की गई है।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 01 सितंबर, 2022 को निर्धारित की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई भर्ती में रिक्त पदों की संख्या 37 है। भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को सहायक निदेशक, उप निदेशक, वैज्ञानिक अधिकारी, फोटोग्राफिक अधिकारी, वरिष्ठ फोटोग्राफिक अधिकारी, जूनियर वैज्ञानिक अधिकारी और भारतीय सूचना सेवा के सिनियर ग्रेड के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
संघ लोक सेवा आयोग यानि UPSC ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवार अपना आवेदन संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 190 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को नायब तहसीलदार, डिप्टी जेल, आपूर्ति निरीक्षक, मार्केटिंग निरीक्षक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, आबकारी निरीक्षक आबकारी निरीक्षक और वरिष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक आदि के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा UKPSC Lower PCS Main का आयोजन रविवार 28 अगस्त, 2022 को किया जाना निर्धारित किया गया है। परीक्षा राज्य के दो शहरों हरिद्वार और हल्दवानी में होगी। बता दें कि आयोग की ओर से 24 फरवरी, 2022 को प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम को जारी किया गया था।
जो भी उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे और मुख्य परीक्षा में शामिल होने की पात्रात हासिल की थी, वे अब अपने प्रवेश पत्र को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग/UKPSC ने संयुक्त राज्य (सिविल) लोअर सबऑर्डिनेट सर्विस (मुख्य) परीक्षा, 2021 के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। प्रवश पत्र को बीते दिन ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के माध्यम से कुल 4388 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें से कॉन्स्टेबल ड्राइवर के लिए 55, कॉन्स्टेबल जनरल टीएसपी के लिए 717, कॉन्स्टेबल ड्राइवर टीएसपी के लिए 65, कॉन्स्टेबल जनरल नॉन-टीएसपी के लिए 3574, कॉन्स्टेबल बैंड टीएसपी के लिए 23 और कॉन्स्टेबल पुलिस टेलीकम्युनिकेशन के लिए 1 पद हैं।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम को जारी करने को लेकर अब तक कोई भी आधिकारिक अपडेट नहीं जारी किया गया है। हालांकि, विभिन्न मीडिया वेबसाइट की ओर से यह दावा किया जा रहा है कि परिणाम इसी हफ्ते जारी किए जा सकते हैं।
राजस्थान पुलिस भर्ती विभाग की ओर से कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 13 मई से 16 मई, 2022 और 02 जुलाई, 2022 को किया गया था। बता दें कि करीब 18 लाख उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम को अब जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षा में शामिल हुए थे, वे परिणाम के जारी होने के बाद इसे राजस्थान पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्नविद्यालय से कम से कम ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, दोनों ही पदों पर आवेदन के लिए 800 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किए गए हैं। बता दें कि उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
इस भर्ती के माध्यम से कुल 80 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित किया गया है। इनमें से 50 पद असिस्टेंट के लिए है। वहीं, 30 पद असिस्टेंट मैनेजर के पदों के लिए है।
LIC हाउसिंग फायनांस लिमिटेड की ओर से जारी की गई असिस्टेंट और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 25 अगस्त, 2022 तक ऑनलाइन मोड में अपना आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Naukri 2022 Live: भारतीय जीवन बीमा निगम/LIC हाउसिंग फायनांस लिमिटेड ने रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती असिस्टेंट और असिस्टेंट मैनेजर के पदों के लिए है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे अपना आवेदन LIC हाउसिंग फायनांस लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट lichousing.com पर जाकर जमा कर सकते हैं।