07:30 PM, 01-Dec-2021
सरकारी रिजल्ट: लैब टेक्नीशियन और रेडियोग्राफर के कुल 2177 रिक्त पद भरे जाएंगे
इस भर्ती अभियान के तहत पैरामेडिकल लैब टेक्नीशियन और रेडियोग्राफर के कुल 2,177 रिक्त पद भरे जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम 12 अगस्त, 2021 को जारी किए गए थे। वहीं, इस वैकेंसी के लिए आवेदन कोरोना महामारी के दौर में 18 जून, 2020 से शुरू हो गए थे। आवेदन प्रक्रिया 30 जुलाई, 2020 तक चली थी। इस भर्ती के लिए राजस्थान पैरामेडिकल काउंसिल से पंजीकृत 12वीं पास और लैब तकनीशियन और रेडियोग्राफर का डिप्लोमा धारक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।