फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021: यहां निकली हैं बंपर नौकरियां, 8वीं-10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

Sat, 10 Apr 2021 06:15 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: आंगनवाड़ी, बैंक, पुलिस, शिक्षक आदि विभाग में बंपर नौकरियां निकली हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें... 

विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:12 PM, 10-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: पदों का विवरण

इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थी 13 से 18 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। ये भर्तियां दिव्यांग युवाओं के लिए हैं। अभ्यर्थी delhidistrictcourts.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। चपरासी/अर्दली/डाक चपरासी के 12 पद, चौकीदार का 1 पद, सफाई कर्मचारी का एक पद और  प्रोसेस सर्वर के 3 पद हैं।

 

05:48 PM, 10-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: दिल्ली जिला अदालत में नौकरियां

दिल्ली जिला अदालत में विभिन्न पदों पर कई नौकरियां निकली हैं। ये नौकरियां दसवीं पास अभ्यर्थियों के लिए हैं। ये रिक्तियां चपरासी, चौकीदार, सफाई कर्मचारी और प्रोसेस सर्वर आदि पदों के लिए हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 17 है।

05:24 PM, 10-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE:  2 घंटे की होगी परीक्षा और कुल अंकों की संख्या 150

बिहार लोक सेवा आयोग की इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के जरिए होगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे रखी गई है और कुल अंकों की संख्या 150 होगी। प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन होगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में बुलाया जाएगा। 

विज्ञापन
05:09 PM, 10-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: 21 से 37 साल तक के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

बिहार लोक सेवा आयोग की इन रिक्तियों के लिए 21 से 37 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

04:58 PM, 10-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: बिहार लोक सेवा आयोग की रिक्तियों के लिए योग्यता

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा निकाली गई कुल रिक्तियां 138 हैं। जिनमें से 54 अनारक्षित पद हैं। 14 इडब्ल्यूएस, 22 एससी, 2 एसटी, 25 एमबीसी, 17 ओबीसी और 4 पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इन रिक्तियों के लिए स्नातक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी के पास कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, स्टैटिस्टिक्स व गणित में से किसी एक में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा एमबीए (फाइनेंस), सीए और सीएस डिग्रीधारी अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
04:43 PM, 10-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: बिहार लोक सेवा आयोग ने निकाली नौकरियां

BPSC AAO Recruitment 2021: बिहार लोक सेवा आयोग ने राज्य सरकार में वित्त विभाग के ऑडिट डायरेक्टोरेट में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर की 138 रिक्तियां निकाील हैं। इन नौकरियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 17 अप्रैल से शुरू होगी। आवेदन प्रक्रिया बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के जरिए होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई है।

04:16 PM, 10-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती अधिसूचना 2020

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2021 का नोटिफिकेशन मई के पहले हफ्ते में जारी होगा। यह जानकारी कर्मचारी चयन आयोग ने दी है। पहले यह अधिसूचना 25 मार्च को जारी होनी थी। एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 का आयोजन 2 अगस्त 2021 से 25 अगस्त 2021 के बीच होना है। हालांकि यह अस्थाई तारीख है और अधिसूचना के बाद ही परीक्षा की तारीख की जानकारी मिलेगी।

03:43 PM, 10-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : बैंक ऑफ बड़ौदा की रिक्तियों का विवरण

ये नौकरियां सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर, वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर, ग्रुप हेड, प्रोडेक्ट हेड, हेड (ऑपरेशन एंड टेक्नोलॉजी) और डिजिटल सेल्स मैनेजर आदि की हैं। इन रिक्तियां का विवरण नीचे देखें
 

पद का नाम     पदों की संख्या 
सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर     407 पद 
ई- वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर     50 पद 
टेरीटोरी हेड    44 पद 
ग्रुप हेड    6 पद 
प्रोडक्ट हेड (इनवेस्टमैंट एंड रिसर्च)     1 पद
हेड (ऑपरेशन & टेक्नोलॉजी)     1 पद
डिजिटल सेल्ल  मैनेजर    1 पद
आईटी फंक्शनल एनालिटिक-मैनेजर    1 पद
 

03:21 PM, 10-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : बैंक ऑफ बड़ौदा में बंपर नौकरियां

बैंक ऑफ बड़ौदा ने बंपर नौकरियां निकाली हैं। इन रिक्तियों में अभ्यर्थियों से मानव संसाधन पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। योग्य उम्मीदवार रिलेशनशिप मैनेजर और अन्य पदों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) की आधिकारिक साइट bankofbaroda.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन विभिन्न पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 29 अप्रैल है। आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए निगम  511 पदों को भरेगा। इन रिक्तियों में छह महीने के अनुभव वाले अभ्यर्थियों को ही चयनित किया जाएगा।

 

02:50 PM, 10-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : पीएफसीएल में मैनेजर और ऑफिसर की जरूरत

पॉवर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएफसीएल) ने मैनेजर और ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार यह भर्ती पीएफसीएल के विभिन्न विभागों में की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 3 अप्रैल 2021 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी पीएफसी की वेबसाइट pfcindia.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

01:59 PM, 10-Apr-2021

सरकारी भर्ती : आंगनवाड़ी के 5300 पदों पर 18 अप्रैल तक करें आवेदन

महिला एवं बाल विकास विभाग में एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस), उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जल्द ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की बंपर भर्ती की जाएगी। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के मुताबिक आवेदकों की भर्ती 5300 पदों पर की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 18 अप्रैल तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 

01:07 PM, 10-Apr-2021

Sarkari Naukri : राइफल फैक्ट्री में नौकरी करने का सुनहरा अवसर, फौरन करें आवेदन

राइफल फैक्ट्री, ईशापुर (आरएफआई) में स्नातक और तकनीशियन अपरेंटिस के पदों पर नौकरियां निकली हैं। आरएफआई की वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक कुल 53 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती नेशनल अपरेंटिस ट्रेनिंग स्कीम (एनएटीएस) के तहत हो रही है। इच्छुक अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट portal.mhrdnats.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

12:07 PM, 10-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021: बीओबी के इन 511 पदों पर होंगी भर्तियां

  • सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर - 407 पद 
  • ई- वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर - 50 पद 
  • टेरीटोरी हेड - 44 पद 
  • ग्रुप हेड - 6 पद 
  • प्रोडक्ट हेड (इनवेस्टमेंट एंड रिसर्च) - 1 पद
  • हेड (ऑपरेशन & टेक्नोलॉजी) - 1 पद
  • डिजिटल सेल्ल  मैनेजर - 1 पद
  • आईटी फंक्शनल एनालिटिक-मैनेजर- 1 पद

11:33 AM, 10-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : बैंक ऑफ बड़ौदा के 511 पदों पर होंगी भर्तियां

बैंक ऑफ बड़ौदा ने बंपर नौकरियां निकाली हैं। इन रिक्तियों में अभ्यर्थियों से मानव संसाधन पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थी रिलेशनशिप मैनेजर और अन्य पदों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक साइट bankofbaroda.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन विभिन्न पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 29 अप्रैल है। आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए निगम  511 पदों को भरेगा। इन रिक्तियों में छह महीने के अनुभव वाले अभ्यर्थियों को ही चयनित किया जाएगा।

11:07 AM, 10-Apr-2021

Govt Jobs : बिहार लोक सेवा आयोग ने निकाली है विभिन्न पदों पर भर्तियां

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर वित्त विभाग के ऑडिट डायरेक्टर के अंतर्गत बिहार सरकार में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक 17 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इच्छुक अभ्यर्थी बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट  bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

10:30 AM, 10-Apr-2021

सरकारी नौकरी : एनटीपीसी में निकली हैं बंपर नौकरियां, अभी करें आवेदन

राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम लिमिटेड (एनटीपीसी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कार्यपालक और विशेषज्ञ के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एनटीपीसी की आधिकारिक भर्ती पोर्टल  ntpccareers.net पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

10:00 AM, 10-Apr-2021

Sarkari Naukri Vacancy : इस विश्वविद्यालय के रिक्त पदों आवेदन हेतु यह है निर्धारित योग्यता

  • निजी सचिव : किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री हासिल करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी के पास कंप्यूटर का ज्ञान और न्यूनतम 3 वर्ष का कार्यानुभव होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अंग्रेजी और हिंदी स्टेनोग्राफी की गति क्रमश: 120 डब्ल्यूपीएम (वर्ड पर मिनट) और 100 डब्ल्यूपीएम होनी चाहिए। वहीं अंग्रेजी प्रकार की गति 35 डब्ल्यूपीएम और हिंदी की 30 डब्ल्यूपीएम होनी चाहिए।
  • एलडीसी : स्नातक की डिग्री धारी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों की अंग्रेजी और हिंदी टाइप करने की गति क्रमश: 35 डब्ल्यूपीएम और 30 डब्ल्यूपीएम होनी चाहिए।
  • संकाय पद : पीएचडी के साथ अच्छा एकेडमिक रिकॉर्ड रखने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ स्नातक पास करना अनिवार्य है।

09:30 AM, 10-Apr-2021

Sarkari Naukri Alert : शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारियों के विभिन्न पदों पर होंगी भर्तियां

राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (एनएसयू) ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारियों के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://nsktu.ac.in/ पर जाकर निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति एनएसयू तिरुपति के विभिन्न पदों पर की जाएगी। ध्यान रहे आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल निर्धारित की गई है।

09:00 AM, 10-Apr-2021

Sarkari Vacancy : थलसेना के रिक्त पदों पर आवेदन के लिए यह है निर्धारित योग्यता

  • सिपाही - जनरल ड्यूटी : न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं पास करने वाला अभ्यर्थी इस पद के लिए योग्य है।
  • सिपाही टेक्निकल : भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषयों में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं कक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 
  • सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट - आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का बारहवीं कक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है।
  • सिपाही क्लर्क/ स्टोरी कीपर टेक्निकल - किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी विषय में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं कक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 
  • सिपाही ट्रेड्समैन (दसवीं पास) - दसवीं कक्षा के प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 
  • सिपाही ट्रेड्समैन (आठवीं पास) - आठवीं कक्षा में प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाने वाले अभ्यर्थी इसके लिए योग्य हैं। 

08:26 AM, 10-Apr-2021

Govt Jobs : यहां होने जा रही है सेना भर्ती रैली

भारतीय सेना ने भर्ती रैली के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के 10 जिलों के युवाओं के लिए 17 मई से 28 मई तक भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें श्रीनगर, अनंतनाग, बारामूला, पुलवामा, कुपवाड़ा, शोपियां, गंदेरबल, बांदीपोरा और कुलगाम के युवा हिस्सा ले सकेंगे। 2 अप्रैल आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी सेना की आधिकारिक वेबसाइट  joinindianarmy.nic पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ये सेना भर्ती सोनवानी, बांदीपोरा, जम्मू- कश्मीर में आयोजित की जाएगी। 

08:02 AM, 10-Apr-2021

Sarkari Naukri : ग्रुप सी सिविलियन पदों पर आवेदन के लिए यह है निर्धारित योग्यता

ग्रुप सी सिविलियन पदों के लिए पदानुसार अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। सभी पदों के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसमें जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, जनरल इंग्लिश और जनरल अवेयरनेस से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी।  

07:46 AM, 10-Apr-2021

सरकारी नौकरी : वायुसेना के इन पदों पर होंगी भर्तियां

कुल पद - 1515

  • मेंटेनेंस कमांड - 479
  • ट्रेनिंग कमांड - 398
  • पश्चिमी एयर कमांड - 362
  • ईस्टर्न एयर कमांड - 132
  • सेंट्रल एयर कमांड - 116
  • साउदर्न एयर कमांड - 28

07:30 AM, 10-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021: यहां निकली हैं बंपर नौकरियां, 8वीं-10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने ग्रुप-सी सिविलियन के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के जरिए हिंदी टाइपिस्ट, मल्टी टास्किंग स्टाफ, एलडीसी, ड्राइवर, कुक आदि के कुल 1515 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 3 अप्रैल 2021 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आईएएफ की वेबसाइट http://indianairforce.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें