फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2023 Live: पुलिस विभाग, बैंक, पशुपालन विभाग में निकलीं नौकरियां, जानें कहां और कैसे करें आवेदन

Fri, 30 Jun 2023 07:30 PM IST
उत्कर्ष उपाध्याय जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri 2023: 10वीं-12वीं पास करने के बाद हर युवा का सपना एक अच्छी नौकरी पाने का होता है। जिसके लिए वह मेहनत भी करता है। आज हम आपको ढेर सारी नौकरियों के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:29 PM, 30-Jun-2023

Punjab and Sind Bank Recruitment 2023

पंजाब एंड सिंध बैंक में ग्रेजुएट्स के लिए 186 पदों पर आवेदन करने का शानदार मौका है। चुने गए कैंडिडेट्स को हर महीने 32 हजार से 1.20 लाख रुपए तक सैलरी मिलेगी।

 

06:36 PM, 30-Jun-2023

पदों की संख्या

डेंटल हाइजीनिस्ट पद के लिए फीस भुगतान और आवेदन पत्र में संशोधन कराने की अंतिम तारीख 27 जुलाई 2023 तक है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के तहत दंत स्वास्थ्य सेवा विभाग में डेंटल हाइजीनिस्ट के लिए कुल 288 रिक्तियों को भरना है। इसमें दंत स्वास्थ्य विज्ञानी ( Dental Hygienist) के कुल 264 पद और 24 पदों (विशेष चयन) को मिलाकर कुल रिक्तियों की संख्या 288 है, जिसके लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।

05:08 PM, 30-Jun-2023

Dental Hygienist Recruitment 2023

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने डेंटल हाइजीनिस्ट के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार 30 जून 2023 से शुरू कर दी है। इन पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 20 जुलाई 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
04:33 PM, 30-Jun-2023

Sarkari Naukri RPSC Recruitment 2023

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 1913 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदक 26 जून से आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई, 2023 है।

03:41 PM, 30-Jun-2023

Sarkari Job AIIMS Raipur Recruitment 2023

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर में 169 पदों पर भर्ती होनी है। एम्स रायपुर में सीनियर रेजिडेंट पद पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार 10 जुलाई 2023 या उससे पहले तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से aiimsraipur.edu.in पर जाकर पूरी की जा सकती है।

विज्ञापन
02:34 PM, 30-Jun-2023

Sarkari Naukri PGIMER Chandigarh Recruitment 2023

PGIMER चंडीगढ़ में ट्यूटर, तकनीशियन, स्टोर कीपर आदि पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से pgimer.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की तिथि 13 जुलाई 2023 निर्धारित की गई है।

01:38 PM, 30-Jun-2023

Sarkari Job AIIMS Recruitment 2023

एम्स नागपुर में प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है। यह आवेदन प्रक्रिया aiimsnagpur.edu.in पर जाकर 23 जुलाई 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

12:46 PM, 30-Jun-2023

Sarkari Naukri Rajasthan Safai Karamchari 2023

राजस्थान में सफाई कर्मचारी के बंपर पदों पर भर्ती हो रही है। इसके तहत 176 नगरीय निकायों में सफाईकर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 20 जून 2023 से 19 जुलाई, 2023 तक है।

12:17 PM, 30-Jun-2023

Sarkari Job RBI Recruitment 2023

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में कंसलटेंट, एनालिस्ट आदि 66 पदों पर भर्ती होनी है। इच्छुक उम्मीदवार rbi.org.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 11 जुलाई 2023 निर्धारित की गई है।

11:48 AM, 30-Jun-2023

Sarkari Naukri Railway Recruitment 2023

पश्चिम रेलवे अप्रेंटिस 3624 पदों की भर्ती के लिए 27 जून से 26 जुलाई, 2023 तक ऑनलाइन पंजीकरण आयोजित कर रहा है। इच्छुक उम्मीदवार आरआरसी की वेबसाइट -rrc-wr.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

11:21 AM, 30-Jun-2023

Sarkari Job AIIMS Recruitment 2023

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ग्रुप बी/सी के 129 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 03 जुलाई 2023 तक या उससे पहले aiimsrishikesh.edu.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

10:45 AM, 30-Jun-2023

Sarkari Naukri NATS Recruitment 2023

राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना (NATS) की तरफ से ग्रेजुएट/तकनीशियन अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भर्ती परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार दिए गए लिंक forms.gle/hfeVb71FXG6gKMgT7 पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 31 जुलाई, 2023 तक जारी रहेगी।

10:11 AM, 30-Jun-2023

Sarkari Job Chandigarh Police Recruitment 2023

चंडीगढ़ पुलिस विभाग की तरफ से रुप सी के सहायक उप निरीक्षक (कार्यकारी) पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भर्ती परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट chandigarhpolice.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 15 जुलाई, 2023 तक जारी रहेगी।

09:31 AM, 30-Jun-2023

Sarkari Naukri JSSC Recruitment 2023

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की तरफ से झारखंड सामान्य स्नातक स्तर की संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JGGLCCE) - 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भर्ती परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 19 जुलाई, 2023 मध्यरात्रि तक जारी रहेगी। इसके साथ ही शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2023 तक है।

09:08 AM, 30-Jun-2023

Sarkari Job JPSC Medical Officer Recruitment 2023

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने चिकित्सा अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए 19 जून 2023 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर इन नियमित रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 जुलाई, 2023 तक है। शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2023 तक है।

08:40 AM, 30-Jun-2023

Sarkari Naukri 2023 Live: पुलिस विभाग, बैंक पशुपालन विभाग में निकलीं नौकरियां, जानें कहां और कैसे करें आवेदन

Sarkari Naukri RSMSSB Recruitment 2023: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने विभिन्न जूनियर लेखाकार और तहसील राजस्व लेखाकार पदों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2023 तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आरएसएमएसएसबी भर्ती 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें