फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Result 2021 Live: डिप्टी मैनेजर के पदों पर निकलीं हैं बंपर नौकरियां, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

Tue, 18 May 2021 07:31 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: सरकारी विभागों में बंपर भर्तियां निकली हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें... 

विज्ञापन
सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:30 PM, 18-May-2021

CMRL Recruitment 2021 : 04 जून से पहले तक भेज सकते हैं आवेदन

सीएमआरएल की ओर से विज्ञापित नौ रिक्तियों में से तीन जीएम (निर्माण), एक जीएम (ट्रेक)  के पद के लिए हैं, एक एजीएम (सुरक्षा) के लिए, एक एजीएम (कानूनी), एक एजीएम (क्वालिटी एश्योरेंस / (क्वालिटी कंट्रोल) के लिए, और दो डीजीएम (वित्त और लेखा) के लिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र डाक सेवा/कोरियर के माध्यम से या ईमेल के माध्यम से 04 जून तक या उससे पहले जमा कर सकते हैं। आवेदन डाक/कोरियर द्वारा निम्नलिखित पते भेजे जा सकते हैं।  
संयुक्त महाप्रबंधक (एचआर), 
चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड, 
सीएमआरएल डिपो, एडमिन बिल्डिंग, 
पूनमल्ली हाई रोड, कोयम्बेडु, 
चेन्नई - 600107 

06:29 PM, 18-May-2021

CMRL Recruitment 2021: वेतन 90 हजार से दो लाख तक

प्रति माह समेकित वेतन
  • महाप्रबंधक (निर्माण और ट्रेक) : ₹1,50,000- से ₹1,90,000 
  • अतिरिक्त महाप्रबंधक (सुरक्षा, विधि, क्यूए/क्यूसी) : ₹1,20,000 
  • उप महाप्रबंधक (वित्त और लेखा) : ₹90,000

05:51 PM, 18-May-2021

Chennai Metro Recruitment 2021: बेहतरीन नौकरी पाने का सुनहरा मौका

सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए। कोरोना महामारी के दौर में मेट्रो रेल बेहतरीन नौकरी पाने का सुनहरा मौका दे रही है। चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड (सीएमआरएल) ने अपनी मेट्रो रेल परियोजना के लिए महाप्रबंधक (जीएम - निर्माण ), महाप्रबंधक ((जीएम - ट्रेक), अतिरिक्त महाप्रबंधक (एजीएम) और उप महाप्रबंधक (डीजीएम) के  पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन
04:35 PM, 18-May-2021

जेकेपीएससी : संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा अक्तूबर में होगी

जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग ने प्रीलिम्स यानी प्रारंभिक परीक्षा 2021 को लेकर आधिकारिक स्थगन अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना में कहा गया है कि वैश्विक संक्रामक कोविड-19 महामारी के कारण जेकेपीएससी की संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2021 जो कि 11 जुलाई को होनी निर्धारित थी, को अक्तूबर तक टाल दिया गया है। जम्मू-कश्मीर राज्य सेवा संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा अब रविवार, 24 अक्तूबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। 

03:56 PM, 18-May-2021

JKPSC : प्रीलिम्स परीक्षा 2021 स्थगित

कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में राज्य लोक सेवा आयोग (JKPSC) की ओर से राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि जेकेपीएससी प्रीलिम्स 2021 परीक्षा पहले 11 जुलाई, 2021 को आयोजित होने वाली थी। 

विज्ञापन
03:01 PM, 18-May-2021

सरकारी नौकरी: एनएचएआई के 41 पदों पर आवेदन प्रक्रिया जारी

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने डिप्टी मैनेजर (तकनीकी) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल 41 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक करने वाले अभ्यर्थी एनएचएआई की आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 7वीं सीपीसी के वेतन मैट्रिक्स के लेवल 10 के हिसाब से वेतन दिया जाएगा। 

02:04 PM, 18-May-2021

Govt Jobs: यूपीपीआरपीबी के 1329 पदों पर होंगी भर्तियां

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने 1329 पदों पर आवेदन मांगे हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) और पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 15 मई से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी से इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

01:03 PM, 18-May-2021

Sarkari Vacancy: स्टाफ नर्स के 56 पदों पर निकलीं हैं नौकरियां

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर स्टाफ नर्स (ट्रेनी) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक कुल 56 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट Westerncoal.in पर जाकर 13 मई से 27 मई 2021 तक ईमेल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

12:01 PM, 18-May-2021

Govt Jobs : एम्स भुवनेश्वर के 90 पदों पर होंगी भर्तियां

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भुवनेश्वर ने सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक कुल 90 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। 18 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsbhubaneswar.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर आवेदकों का चयन किया जाएगा। 

11:01 AM, 18-May-2021

Sarkari Jobs: 75 पदों पर निकली हैं नौकरियां, अभी करें आवेदन

भारतीय तटरक्षक बल ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कुल 75 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार भारतीय तटरक्षक बल के इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। भारतीय तटरक्षक बल के इन पदों पर आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.indiancoastguard.gov.in पर जाकर आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून है।

10:32 AM, 18-May-2021

सरकारी नौकरी: पीएसएसएसबी के 847 पदों पर निकलीं हैं नौकरियां

अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड पंजाब (पीएसएसएसबी) ने वार्डर और मैट्रॉन के 847 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 10 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 12वीं कक्षा पास अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 34 हजार रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। 

10:00 AM, 18-May-2021

Sarkari Naukri LIVE: भारतीय सेना के विभिन्न पदों पर निकलीं हैं नौकरियां

भारतीय सेना ने लद्दाख जिले के अभ्यर्थियों के लिए सेना भर्ती रैली के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। 25 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। इच्छुक अभ्यर्थी सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 8 जून निर्धारित की गई है। 

09:32 AM, 18-May-2021

Sarkari Naukri 2021: भारतीय डाक ने बिहार और महाराष्ट्र सर्कल के विभिन्न पदों पर निकालीं भर्तियां

भारतीय डाक ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर बिहार सर्कल में 1940 और महाराष्ट्र सर्कल में 2,428 ग्रामीण डाक सेवकों के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाकर 26 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

09:01 AM, 18-May-2021

Sarkari Jobs: कांस्टेबल व सब इंस्पेक्टर पदों पर निकलीं हैं नौकरियां

गोवा पुलिस ने अधिसूचना जारी कर पुलिस कांस्टेबल और पुलिस सब इंस्पेक्टर के 938 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी गोवा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट citizen.goapolice.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 26 मई निर्धारित की गई है। 

08:31 AM, 18-May-2021

Sarkari Vacancy: सीनियर डेमोंस्ट्रेटर के 416 पदों पर होंगी भर्तियां

एम्स नई दिल्ली द्वारा सीनियर रेजिडेंट/सीनियर डेमोंस्ट्रेटर के 416 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 11 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 28 मई (शाम 5 बजे) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। 

08:00 AM, 18-May-2021

Govt Job: जूनियर रेजिडेंट, टेक्निकल असिस्टेंट के 700 पदों पर निकली हैं नौकरियां

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश द्वारा 700 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए नर्सिंग ऑफिसर के 300, जूनियर रेजिडेंट के 200, टेक्निकल असिस्टेंट के 100 और सीनियर रेजिडेंट के 100 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। 10 मई से 31 मई तक वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया गया है। साक्षात्कार के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को तीन महीने के कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर रखा जाएगा। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।  

07:44 AM, 18-May-2021

सरकारी नौकरी: यह है निर्धारित योग्यता, 1430 पदों पर होगी सीधी भर्ती

बिहार स्वास्थ्य विभाग द्वारा निकालीं गईं भर्तियाें के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी के पास मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) से मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। वहीं पुरुषों और महिलाओं की अधिकतम आयु क्रमश: 37 वर्ष और 40 वर्ष होनी चाहिए। आवेदकों का चयन शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर किया जाएगा। 

07:30 AM, 18-May-2021

Sarkari Naukri Result 2021 Live: डिप्टी मैनेजर के पदों पर निकलीं हैं बंपर नौकरियां, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

बिहार स्वास्थ्य विभाग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर जूनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक चयन प्रक्रिया के जरिए कुल 1430 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। 15 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी बिहार हेल्थ डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट state.bihar.gov.in/health पर जाकर 24 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें