05:57 PM, 07-Jun-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE: बीएसएफ ने कमांडेंट, गनर के पदों पर निकाली नौकरियां
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए कैप्टन / पायलट (डीआईजी), कमांडेंट (पायलट), डिप्टी चीफ इंजीनियर, सीनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, जूनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, इक्विपमेंट ऑफिसर, इंस्पेक्टर और गनर आदि पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी।इच्छुक अभ्यर्थी 31 दिसंबर, 2021 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन भेजकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) भर्ती 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं।