भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर में डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर के 14 पदों पर रिक्तियां निकली हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 22 जुलाई है। डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बीए, बीसीए, बीकॉम, बीएससी, सीए, सीएस एमए, एमकॉम, एमएससी, एमबीए पीजीडीएम और एमसीए की डिग्री चाहिए। अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए iitk.ac.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 401 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बता दें कि यह भर्तियां, आईजीएमसी के कैंसर अस्पताल, नए ट्रामा सेंटर समेत चमियाना में खुलने वाले मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के लिए निकालीं गई हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी।
एमडीएल यानी माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 1388 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। कक्षा 10वीं / 12वीं पास करने वाले अभ्यर्थी एमडीएल की आधिकारिक वेबसाइट- mazagondock.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
असम राइफल्स ने मेधावी खिलाड़ी कोटा भर्ती रैली 2021 के तहत योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिनके लिए अस्थायी रूप से भर्ती रैलियां 24 अगस्त से विभिन्न स्थानों पर आयोजित की जाएंगी। यह भर्ती अभियान वर्ष 2021 के लिए असम राइफल्स में स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के तहत राइफल मैन / राइफल वूमैन के पद के लिए विभिन्न खेल विषयों के कोटे से 131 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। 131 रिक्तियों में से 75 रिक्तियां पुरुषों के लिए और 56 रिक्तियां महिलाओं के लिए हैं। असम राइफल्स भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त 2021 तक 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।