फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021: जानिए कहां-कहां निकली हैं सरकारी नौकरियां और कब तक करना है आवेदन

Mon, 12 Apr 2021 06:16 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021 Latest Updates: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में तैयारी कर रहे युवाओं को इंतजार होता है तो सिर्फ आवेदन निकलने का। कभी-कभी उम्मीदवार जिस नौकरी के लिए तैयारी कर रहे होते हैं, उनके आवेदन निकल जाते हैं और उनको यह बाद में पता चल पाता है। ऐसी परेशानी को देखते हुए amarujala.com 8वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकली भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है। जिसमें आपको न सिर्फ नई नौकरी के बारे में पता चलेगा बल्कि जिनकी अंतिम तिथि नजदीक है उनकी भी जानकारी मिलेगी। आगे पढ़ें...

 
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:06 PM, 12-Apr-2021

Sarkari Naukri LIVE 2021: पंजाब अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड में निकली हैं नौकरियां

पंजाब अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड ने 160 क्लर्क पदों की रिक्तियां निकाली हैं। इच्छुक अभ्यर्थी पीएसएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की शुरुआत हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई है।

05:46 PM, 12-Apr-2021

Sarkari Naukri LIVE 2021:  यहां निकली हैं 70 नौकरियां

महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड ने चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। चयननित अभ्यर्थियों को 70 हजार रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। कुल पदों की संख्या 70 है। जिनमें सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट के 40 पद, सीनियर मेडिकल ऑफिसर (जीडीएमओ) के 28 पद और सीनियर मेडिकल ऑफिसर (डेंटल) के 2 पद शामिल हैं। अभ्यर्थी www.mahanadicoal.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं और अधिसूचना देख सकते हैं।

05:11 PM, 12-Apr-2021

Sarkari Naukri LIVE 2021:  एनटीपीसी की नौकरियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि  15 अप्रैल

चयनित आवेदकों को अधिकतम 71000 रुपये प्रतिमाह बतौर वेतन दिया जा सकता है। अभ्यर्थियों को तीन साल के लिए एग्जीक्यूटिव सेफ्टी, एग्जीक्यूटिव आईटी - डाटा सेंटर/ डाटा रिकवरी, सीनियर एग्जीक्यूटिव सोलर और स्पेशलिस्ट सोलर के पदों पर नियुक्त किया जाएगा। इन नौकरियों के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि  15 अप्रैल है।

 

विज्ञापन
05:10 PM, 12-Apr-2021

Sarkari Naukri LIVE 2021:  एनटीपीसी में नौकरियां, जल्द करें आवेदन

राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम लिमिटेड (एनटीपीसी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कार्यपालक और विशेषज्ञ के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एनटीपीसी की आधिकारिक भर्ती पोर्टल  ntpccareers.net पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

03:41 PM, 12-Apr-2021

Sarkari Naukri LIVE 2021: एमईएस में 500 से ज्यादा नौकरियां 

मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (एमईएस) में सुपरवाइजर और ड्राफ्टमैन की 502 रिक्तियां निकली हैं। जिनके लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज ही है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट  mes.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
02:54 PM, 12-Apr-2021

UPSC Recruitment सहायक प्रोफेसर सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी

भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन आने वाले मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में विशेषज्ञ ग्रेड- III सहायक प्रोफेसर सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी यानी जठरांत्र रोग विज्ञान में शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ के एक पद पर रिक्ति है। इस पद के लिए वेतनमान स्तर-11 के तहत 67,700-2,08,700/- प्लस एनपीए निर्धारित है। सामान्य श्रेणी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 43 वर्ष निर्धारित है। वहीं, एससी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयुसीमा 45 वर्ष है।

 

02:28 PM, 12-Apr-2021

UPPBPB : उत्तर प्रदेश पुलिस में  9534 पदों पर भर्ती

UPPBPB UP Police SI Recruitment 2021 : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर आ गया है। उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर सरकारी भर्ती निकली है। यह भर्ती राज्य पुलिस महकमे में निकली है। राज्य पुलिस विभाग में करीब 10 हजार पदों पर भर्ती निकली है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से पुरुषों एवं महिलाओं के लिए उप निरीक्षक नागरिक पुलिस तथा पुरुषों के लिए प्लाटून कमांडर, पीएसी एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों पर सीधी भर्ती-2020-21 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। 
 

01:41 PM, 12-Apr-2021

सरकारी भर्ती : गोवा सहकारिता विभाग में कई पदों पर रिक्तियां

गोवा सहकारिता विभाग ने कई पदों के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार गोवा सहकारिता विभाग के इन पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 अप्रैल, 2021 है।  

पदों का विवरण : कुल रिक्तियां : 77

  • सीनियर मार्केटिंग ऑफिसर:-  02
  • सीनियर ऑडिटर/ सीनियर इंस्पेक्टर/ एसआरओ:-  22
  • जूनियर ऑडिटर/ जूनियर इंस्पेक्टर:-  06 
  • जूनियर स्टेनोग्राफर:-  03
  • लोअर डिवीजन क्लर्क:-  22
  • ऑडिट असिस्टेंट:-  11
  • ग्रेडर एसेसर :-  04
  • मल्टीटास्किंग स्टाफ:-  07

 

01:27 PM, 12-Apr-2021

सरकारी नौकरी : गोवा में सरकारी नौकरी पाने का अवसर

पर्यटन के मशहूर देश के तटीय राज्य गोवा में सरकारी नौकरी पाने का ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर आ गया है। गोवा में बड़े स्तर सरकारी भर्ती निकली है। यह भर्ती राज्य के सहकारिता विभाग में निकली है। राज्य सहकारिता विभाग में करीब 77 पदों पर भर्ती निकली है। इसकी भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन संबंधी संपूर्ण जानकारी यहां आपको दी जा रही है। 

01:09 PM, 12-Apr-2021

सुपर-स्पेशिएलिटी में स्नातकोत्तर डिग्री होना अनिवार्य

सहायक प्रोफेसर साइकियाट्री यानी मनोचिकित्सा विज्ञान विशेषज्ञ के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री और संबंधित स्पेशिएलिटी या सुपर-स्पेशिएलिटी में स्नातकोत्तर डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं, पीजी डिग्री के बाद संबंधित स्पेशिएलिटी या सुपर स्पेशिएलिटी में सीनियर रेजीडेंट या ट्यूटर या डेमोंस्ट्रेटर या रजिस्ट्रार या असिस्टेंट प्रोफेसर या लेक्चरर के रूप में कम से कम तीन साल का शिक्षण अनुभव होना चाहिए। इन पदों के लिए यहां क्लिक कर सीधे आवेदन किया जा सकता है।  

01:00 PM, 12-Apr-2021

UPSC Recruitment सहायक प्रोफेसर साइकियाट्री (Assistant Professor Psychiatry) 

भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन आने वाले मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में विशेषज्ञ ग्रेड- III सहायक प्रोफेसर साइकियाट्री यानी मनोचिकित्सा विज्ञान विशेषज्ञ के 11 पदों पर रिक्तियां हैं। इन पदों के लिए वेतनमान स्तर-11 के तहत 67,700-2,08,700/- प्लस एनपीए निर्धारित है। सामान्य श्रेणी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 43 वर्ष निर्धारित है। वहीं, एससी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयुसीमा 45 वर्ष है।
 

11:49 AM, 12-Apr-2021

Govt Job : बीएचयू में जूनियर रिसर्च असिस्टेंट और जेआरएफ की आवश्यकता

उत्तर प्रदेश में वाराणसी स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में जूनियर रिसर्च असिस्टेंट और जेआरएफ के पदों पर आवश्यकता है। बीएचयू की अधिसूचना के अनुसार, जूनियर रिसर्च असिस्टेंट पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 अप्रैल, 2021 है। जबकि जेआरएफ यानी जूनियर रिसर्च फेलो के पद पर आवश्यकता है। उपरोक्त पदों पर भर्ती आवेदन के लिए आवेदक एमएससी के साथ अनुभवी भी आवेदन कर सकते हैं। जेआरएफ की रिक्ति के लिए यहां क्लिक कर यह अधिसूचना देखें। वहीं, जेआरए यानी जूनियर रिसर्च असिस्टेंट पद के लिए यहां क्लिक कर यह अधिसूचना देखें। 

11:21 AM, 12-Apr-2021

सी-डैक में निदेशक पद पर रिक्ति

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के अधीन वैज्ञानिक संस्था प्रगत संगणन विकास केंद्र (सी-डैक) ने निदेशक - वित्त के पद पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पद के आयु सीमा 50 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। इस पद के लिए पे मैट्रिक्स लेवल- 13-ए (1,31,000 से 2,16,600 रुपए तक) है। आवेदन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल, 2021 है। इस पद के लिए नियुक्ति स्थल पुणे, महाराष्ट्र रहेगा। अधिक जानकारी के लिए www.cdac.in के careers पेज पर जा सकते हैं। 
 

10:30 AM, 12-Apr-2021

उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री और संबंधित स्पेशिएलिटी या सुपर-स्पेशिएलिटी में स्नातकोत्तर डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं, पीजी डिग्री के बाद संबंधित स्पेशिएलिटी या सुपर स्पेशिएलिटी में सीनियर रेजीडेंट या ट्यूटर या डेमोंस्ट्रेटर या रजिस्ट्रार या असिस्टेंट प्रोफेसर या लेक्चरर के रूप में कम से कम तीन साल का शिक्षण अनुभव होना चाहिए। इन पदों के लिए यहां क्लिक कर सीधे आवेदन किया जा सकता है।  

10:24 AM, 12-Apr-2021

UPSC Recruitment सहायक प्रोफेसर फिजियोलॉजी (Assistant Professor Physiology) 

भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन आने वाले मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में विशेषज्ञ ग्रेड- III सहायक प्रोफेसर फिजियोलॉजी यानी शरीर क्रिया विज्ञान विशेषज्ञ के दो पदों पर रिक्तियां हैं। इन पदों के लिए वेतनमान स्तर-11 के तहत 67,700-2,08,700/- प्लस एनपीए निर्धारित है। सामान्य श्रेणी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 43 वर्ष निर्धारित है। वहीं, एससी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयुसीमा 45 वर्ष है।

09:47 AM, 12-Apr-2021

जेकेएसएसबी : रिक्तियों का विवरण
कुल पद 2311 

 
विभाग और रिक्तियों की संख्या
  • स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग  -  1444
  • राजस्व विभाग  -  528
  • सहकारिता विभाग  -  256
  • सामान्य प्रशासन विभाग  -  52
  • कानून, न्याय और संसदीय कार्य विभाग  -  21
  • कौशल विकास विभाग  -  06
  • फूलों की खेती, उद्यान और पार्क विभाग    04

08:54 AM, 12-Apr-2021

JKSSB Recruitment : 2300 से ज्यादा पदों पर शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की ओर से विभिन्न विभागों में रिक्त 2300 से ज्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कई विभागों में खाली पदों के लिए एकमुश्त अधिसूचना विज्ञापन जारी कर दिया गया है। सभी के लिए पात्रता मानदंड भी अलग-अलग हैं। आवेदन की प्रक्रिया 12 अप्रैल, 2021 में शुरू हो गई है। जम्मू और कश्मीर सिविल सेवा के प्रावधानों के तहत विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) की ओर से भर्ती की जा रही है। जेकेएसएसबी ने सात विभागों में रिक्त 2311 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।
 

08:35 AM, 12-Apr-2021

KVSS SUWB recruitment : आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ही 

राजस्थान सहकार भर्ती बोर्ड द्वारा इस भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं प्रमाणिकता को सुनिश्चित किया जाएगा। उपरोक्त पदों पर आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी एवं सीधे आवेदन के लिए राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। अंतिम समय तक भर्ती के पदों की संख्या में बढ़ोतरी अथवा कटौती करने का अधिकार सहकार भर्ती बोर्ड के पास सुरक्षित है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ही संपन्न की जाएगी। आवेदन हेतु 20 मार्च, 2021 से 20 अप्रैल, 2021 तक बोर्ड की राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध रहेगी। वेबसाइट पर देय निर्धारित तिथि एवं समयावधि में इच्छुक अभ्यर्थी को आवेदन करना होगा।  

08:11 AM, 12-Apr-2021

KVSS Sarkari Naukri : सहकारी समितियों और उपभोक्ता भंडारों में मिलेगी नियुक्ति

राजस्थान सहकार भर्ती बोर्ड की ओर से सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडारों एवं क्रय विक्रय सहकारी समितियों में रिक्त 385 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। राज्य के सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडारों एवं क्रय-विक्रय सहकारी समितियों में बी-वर्ग में क्लर्क/ जूनियर असिस्टेंट/ सेल्समैन/ गोदाम कीपर/ स्टोर कीपर/ टाइपिस्ट/ कैशियर आदि के 385 पदों पर राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड, जयपुर के माध्यम से भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 20 अप्रैल, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।  

08:01 AM, 12-Apr-2021

SUWB recruitment : राजस्थान में हो रही सरकारी भर्ती

सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन खबर है। राजस्थान में बड़े पैमाने पर एक और सरकारी भर्ती हो रही है। इस बार भर्ती के जरिये सहकारी क्षेत्र के सरकारी संस्थानों में रिक्त पदों को भरा जाएगा। राजस्थान सहकार भर्ती बोर्ड की ओर से सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडारों एवं क्रय विक्रय सहकारी समितियों में रिक्त 385 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
 

07:46 AM, 12-Apr-2021

UPSC Recruitment सहायक प्रोफेसर पीडियाट्रिक्स

भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन आने वाले मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में विशेषज्ञ ग्रेड- III सहायक प्रोफेसर पीडियाट्रिक्स (Assistant Professor Pediatrics) यानी बाल रोग विशेषज्ञ/ शिशु रोग विशेषज्ञ के 14 पदों पर रिक्तियां हैं। इन पदों के लिए वेतनमान स्तर-11 के तहत 67,700-2,08,700/- प्लस एनपीए निर्धारित है। सामान्य श्रेणी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 43 वर्ष निर्धारित है। वहीं, एससी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयुसीमा 45 वर्ष है। उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री और संबंधित स्पेशिएलिटी या सुपर-स्पेशिएलिटी में स्नातकोत्तर डिग्री होना अनिवार्य है। 

07:39 AM, 12-Apr-2021

सरकारी नौकरी : आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल तक

संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की ओर से चिकित्सकों और सहायक चिकित्सा प्राध्यापकों समेत कई रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सभी पदों के लिए भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल, 2021 तक ही है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को जल्द ही इन भर्तियों के लिए आवेदन कर लेना चाहिए। यहां इस खबर में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन अस्पतालों की इन भर्तियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। 

07:30 AM, 12-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021: जानिए कहां-कहां निकली हैं सरकारी नौकरियां और कब तक करना है आवेदन

UPSC Recruitment स्वास्थ्य विभाग में सहायक प्राध्यापकों की भर्तियां
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन आने वाले देश भर के विभिन्न अस्पतालों में खाली पड़े कई शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती शुरू कर दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से यह भर्ती प्रक्रिया संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के द्वारा आयोजित की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें