LIVE Sarkari Naukri 2021: कोरोना काल में इन विभिन्न विभागों में निकलीं हैं बंपर नौकरियां। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने शिक्षकों की बंपर भर्ती निकाली है। ये रिक्तियां इंग्लिश, बंगाली, उर्दू, संस्कृत, पंजाबी विषयों में टीजीटी के लिए है। इस भर्ती से सरकारी स्कूलों में 5800 से ज्यादा शिक्षकों के पदों को भरा जाना है। इन रिक्तियों पर dsssbonline.nic.in के जरिए 4 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई रखी गई है।
रिक्तियों का विवरण
टीजीटी (बंगाली) महिला- 1
टीजीटी (इंग्लिश) पुरुष- 1029
टीजीटी (इंग्लिश) महिला- 961
टीजीटी (उर्दू) पुरुष- 346
टीजीटी (उर्दू) महिला - 571
टीजीटी (संस्कृत) पुरुष - 866
टीजीटी (संस्कृत) महिला - 1159
टीजीटी (पंजाबी) पुरुष - 382
टीजीटी (पंजाबी) महिला - 492
रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला (DRDL) ने जूनियर रिसर्च फेलो की रिक्तियां निकाली हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 10 है। जूनियर रिसर्च फेलो की इन 10 रिक्तियों के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://www.drdo.gov.in/careers के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए अभ्यर्थी 14 जून से पहले आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को डीआरडीएल 31 हजार रुपये से ज्यादा ग्रोस सैलरी देगा। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को एचआरए भी दिया जाएगा। ये रिक्तियां तेलंगाना के हैदराबाद शहर के लिए हैं। इन रिक्तियों के लिए 28 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
कर्नाटक पुलिस ने कांस्टेबल पदों के लिए बंपर भर्तियां निकाली गई हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन भर्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी rec21.ksp-online.in के जरिए कांस्टेबल पदों की रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 4 हजार है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की आखिरी तारीख 25 जून है। ऐसे में अभ्यर्थी हर हाल में समय सीमा से पहले इन नौकरियों के लिए अपना आवेदन कर लें। अभ्यर्थी विलंब शुल्क के साथ कांस्टेबल पदों की इन नौकरियों के लिए 28 जून तक आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए पीयूसी, एचएससी, डिप्लोमा और आईटीआई पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। जनरल कैटिगिरी के लिए इन रिक्तियों में अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 19 साल से लेकर 27 साल तक रखी गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम उम्र 25 साल और अधिकतम उम्र 30 साल रखी गई है।
भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर कुल 53 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें रजिस्ट्रार के 10, असिस्टेंट रजिस्ट्रार के 17 और रिकवरी ऑफिसर के 26 पद शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट finmin.nic.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 07 जून, 2021 निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 24 लाख रुपये तक के सालाना पैकेज पर नौकरियां मिल सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।