फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 LIVE: पश्चिम रेलवे ने निकालीं हैं बंपर भर्तियां, 14 जून को होगा वॉक इन इंटरव्यू

Wed, 09 Jun 2021 07:32 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: राजस्थान पुलिस विभाग ने बंपर नौकरियां निकालीं हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें... 

विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021 लाइव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:30 PM, 09-Jun-2021

पंजाब में शिक्षकों की बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

पंजाब सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्री-प्राइमरी शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन आमत्रित किए थे। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 8,393 पदों पर भर्तियां होनी है। उपरोक्त पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 09 जून कर दिया गया है। आवेदन करने के लिए अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट educationrecruitmentboard.com पर जाकर जल्दी आवेदन कर सकते हैं। 

06:55 PM, 09-Jun-2021

Sarkari Naukri 2021: दसवीं और बारहवीं पास कर सकते हैं आवेदन

इन रिक्तियों के लिए दसवीं और बारहवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। 18 साल से लेकर 25 साल तक के अभ्यर्थी कांस्टेबल पदों की इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को इन रिक्तियों के लिए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।  सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 400 रुपये करना होगा और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान करने में छूट दी जाएगी। इन रिक्तियों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 16,000 रुपये से 21,000 रुपये तक भुगतान किया जाएगा।

06:15 PM, 09-Jun-2021

सरकारी नौकरी 2021: कर्नाटक पुलिस विभाग में निकली हैं बंपर नौकरियां

कर्नाटक स्टेट पुलिस के सिविल विभाग में कांस्टेबल की बंपर भर्तियां निकली हैं। यहां कांस्टेबल की 4 हजार रिक्तियां निकली हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। जो अभ्यर्थी कांस्टेबल पदों की रिक्तियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे कर्नाटक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ksp.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून है।  

विज्ञापन
05:27 PM, 09-Jun-2021

Govt Jobs: रेलवे में मेडिकल प्रैक्टिशनर्स की भर्ती 

सेंट्रल रेलवे ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कॉन्ट्रेक्ट मेडिकल प्रैक्टिशनर्स (CMP) के विभिन्न पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी  22 जून 2021 को वॉक-इन- इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को सुबह 12 बजे, भारत रत्न बाबासाहेब आंबेडकर मेमोरियल हॉस्पिटल, सेंट्रल रेलवे, भायकला, मुंबई - 400027 पर पहुंचना होगा।

04:33 PM, 09-Jun-2021

JKPSC : राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा अक्तूबर में होगी 

जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग ने प्रीलिम्स यानी प्रारंभिक परीक्षा 2021 को लेकर आधिकारिक स्थगन अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना में कहा गया है कि वैश्विक संक्रामक कोविड-19 महामारी के कारण जेकेपीएससी की संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2021 जो कि 11 जुलाई को होनी निर्धारित थी, को अक्तूबर तक टाल दिया गया है। जम्मू-कश्मीर राज्य सेवा संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा अब रविवार, 24 अक्तूबर, 2021 को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
04:11 PM, 09-Jun-2021

JKPSC : राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 स्थगित

कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में राज्य लोक सेवा आयोग (JKPSC) की ओर से राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि जेकेपीएससी प्रीलिम्स 2021 परीक्षा 11 जुलाई, 2021 को आयोजित होने वाली थी। लेकिन कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए जेकेपीएससी प्रशासन ने इस अहम परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय किया है। 
 

03:22 PM, 09-Jun-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : पश्चिम रेलवे ने शिक्षकों के पदों पर मांगे आवेदन

पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) ने रेलवे माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) वलसाड में अनुबंध के आधार पर अंशकालिक शिक्षकों की आवश्यकता के लिए उम्मीदवारों को आमंत्रित किया है। अनुबंध के आधार पर अंशकालिक शिक्षकों के चयन के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 14 जून को रखा गया है। यह वॉक-इन-इंटरव्यू 14 जून को सुबह 9 बजे है। साक्षात्कार का आयोजन माध्यमिक विद्यालय वलसाड में किया जाएगा।

पश्चिम रेलवे भर्ती 2021 के लिए पदों का विवरण
  • सहायक शिक्षक (प्राथमिक शिक्षक) - 4
  • प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (हिंदी) - 1
  • प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (गणित) -पीसीएम - 1
  • प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (विज्ञान) -पीसीबी - 1
  • प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (संस्कृत) - 1
  • प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (सामाजिक विज्ञान) - 1
  • प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (शारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षा) -1
  • टीजीटी कंप्यूटर साइंस - 1

02:26 PM, 09-Jun-2021

Sarkari Naukri LIVE: यूपीपीआरपीबी ने 1329 पदों पर निकालीं हैं नौकरियां, 15 जून तक करें आवेदन

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने 1329 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) और पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 29,200 से 1,12,400 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।  

01:20 PM, 09-Jun-2021

सरकारी नौकरी: सैनिक जनरल ड्यूटी के पदों पर फौरन करें अप्लाई

भारतीय सेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर सैनिक जनरल ड्यूटी के पदों पर भर्ती के लिए महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। 06 जून से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दसवीं पास अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि सैनिक जनरल ड्यूटी के 100 पदों पर भर्ती के लिए लखनऊ, अंबाला, जबलपुर, बेलगाम, पुणे और शिलांग में भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। उम्मीदवार सीधे आधिकारिक वेबसाइट के इस लिंक http://joinindianarmy.nic.in/default.aspx पर क्लिक करके इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही http://joinindianarmy.nic.in/writereaddata/Portal सेना भर्ती पोर्टल पर आधिकारिक अधिसूचना को भी देख सकते हैं।

12:12 PM, 09-Jun-2021

Sarkari Jobs: सीमा सुरक्षा बल ने कमांडेंट, मेंटेनेंस इंजीनियर के पदों पर निकालीं हैं नौकरियां

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सीमा सुरक्षा बल ने ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें  कैप्टन / पायलट (DIG), कमांडेंट (पायलट), डिप्टी चीफ इंजीनियर, सीनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, जूनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, इक्विपमेंट ऑफिसर, इंस्पेक्टर और गनर आदि पदों पर रिक्तियां हैं। बीएसएफ भर्ती 2021 के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2021 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन भेजकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) भर्ती  2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं। उपरोक्त पदों के लिए वेतनमान 1.20 लाख से लेकर 3.50 लाख रुपये प्रतिमाह तक है। अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें।

11:06 AM, 09-Jun-2021

Govt Jobs: 15 स्पेशलिस्ट के 3620 पदों पर करें आवेदन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर पीडियाट्रिशियन, जनरल सर्जन, गायनकोलॉजिस्ट समेत 15 स्पेशलिस्ट के कुल 3620 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 28 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर करने वाले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 

10:10 AM, 09-Jun-2021

Sarkari Naukri 2021: महाप्रबंधक के पदों पर होंगी भर्तियां

चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड (सीएमआरएल) ने अपनी मेट्रो रेल परियोजना के लिए महाप्रबंधक (जीएम) के पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र डाक सेवा/कोरियर के माध्यम से चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड के कोयम्बेडु ऑफिस के पते पर या ईमेल के माध्यम से भेज सकते हैं। चयनित आवेदकों को 1,50,000 रुपये से लेकर 1,90,000 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। महाप्रबंधक (जीएम - ट्रेक) पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 जून, 2021 है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

09:31 AM, 09-Jun-2021

Sarkari Job : एनएचएम ने इस राज्य के 5215 पदों पर निकालीं हैं भर्तियां

नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम), मध्य प्रदेश ने 5215 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 2551 और स्टाफ नर्स के 2664 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। बारहवीं पास/ जीएनएम/ बीएससी (नर्सिंग) का चुके अभ्यर्थी एनएचएम की आधिकारिक वेबसाइट http://www.nhmmp.gov.in/ पर जाकर 22 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 1 जनवरी 2021 को अभ्यर्थी की आयु 21 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। लिखित परीक्षा के आधार पर चयनित आवेदकों को 12,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।

09:02 AM, 09-Jun-2021

Sarkari Jobs: नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन ने 280 पदों पर निकालीं हैं नौकरियां

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन यानी एनटीपीसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 280 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। गेट 2021 स्कोर के आधार पर इन पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 21 मई, 2021 से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी एनटीपीसी की आधिकारिक साइट ntpccareers.net पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

08:31 AM, 09-Jun-2021

Sarkari Vacancy: आईबीपीएस ने 10293 पदों पर मांगे आवेदन

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने 10293 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें आरआरबी ऑफिसर (स्केल 1) के 3876, आरआरबी ऑफिसर (स्केल 2, 3) के 1283 और ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस) के 5134 पदों पर आवेदकों की नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत 43 ग्रामीण बैंकों में आवेदकों की भर्तियां होंगी।

07:59 AM, 09-Jun-2021

Govt Job: एचएसएससी के पदों पर आवेदन हेतु यह है निर्धारित योग्यता

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा निकालीं गई भर्तियों के लिए किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का 10वीं में हिन्दी या संस्कृत विषय पढ़ा जरूरी है। आवेदकों की आयु 1 जून 2021 को 18 वर्ष से 21 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। बता दें कि इन पदों पर आवेदकों का चयन शारीरिक मापतौर परीक्षा (पीएसटी), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)  और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। 

07:45 AM, 09-Jun-2021

सरकारी नौकरी: एचएसएससी ने निकालीं हैं बंपर नौकरियां, 520 पदों पर होंगी भर्तियां

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ( एचएसएससी ) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कमांडो विंग में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए कुल 520 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। 14 जून से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन की अंतिम तिथि 29 जून निर्धारित की गई है। 

07:30 AM, 09-Jun-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: पश्चिम रेलवे ने निकालीं हैं बंपर भर्तियां, 14 जून को होगा वॉक इन इंटरव्यू

राजस्थान पुलिस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर उप-निरीक्षक (एसआई) और प्लाटून कमांडर (पीसी) के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। 9 जून से राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा फिर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर 23 जून 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती कुल 859 पदों पर की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें