फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Result 2021 LIVE: यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के प्रवेश पत्र में संशोधन का मौका

Wed, 07 Jul 2021 06:52 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...

विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:47 PM, 07-Jul-2021

यूपीएससी : प्रवेश पत्र में संशोधन 11 से पहले कराएं

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2021 प्रारंभिक के प्रवेश पत्र में यदि कोई खामी या त्रुटि है तो उसे 11 जुलाई तक ई-मेल आईडी  usengg-upsc@nic.in पर भेजकर दुरुस्त करवा लें, अन्यथा बाद में आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। 

05:21 PM, 07-Jul-2021

upsc : इंजीनियरिंग सेवा की प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी

इस बार इंजीनियरिंग सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 18 जुलाई, 2021 को आयोजित की जा रही है। वे उम्मीदवार जिन्होंने परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विस्तृत टाइम - टेबल देख सकते हैं साथ ही अपना प्रवेश पत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं।

04:10 PM, 07-Jul-2021

18 जुलाई को होगी इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा

संघ लोक सेवा आयोग की यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स यानी इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 का आयोजन 18 जुलाई को किया जा रहा है। यूपीएससी की ओर से इसके लिए बहु प्रतीक्षित टाइम - टेबल और प्रवेश पत्र भी जारी किए जा चुके हैं। 

विज्ञापन
03:31 PM, 07-Jul-2021

सरकारी नौकरी: 22 जुलाई तक करें आवेदन

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 8 जुलाई, 2021 
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 22 जुलाई, 2021
  • परीक्षा की तिथि - 18 सितंबर, 2021

02:01 PM, 07-Jul-2021

Sarkari Vacancy: आरएसएसबी ने निकालीं हैं बंपर भर्तियां

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने कृषि पर्यवेक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए गैर अनुसूचित क्षेत्र के 2002 और अनुसूचित क्षेत्र के 252 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर कल से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
01:08 PM, 07-Jul-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु 20 वर्ष से होनी चाहिए ज्यादा

एसबीआई के विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकता है। 

12:03 PM, 07-Jul-2021

Sarkari Jobs: एसबीआई के पदों पर आवेदन के लिए यह है महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 6 जुलाई, 2021 
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 26 जुलाई, 2021
  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा - अगस्त 2021

11:04 AM, 07-Jul-2021

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने अपरेंटिस के 6100 पदों पर आवेदकों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

10:04 AM, 07-Jul-2021

सरकारी नौकरी: जिला प्रशासन की मंजूरी का इंतजार

बता दें कि वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र ,देवरिया, चंदौली, गोरखपुर, बलिया और भदोही के युवाओं के लिए होने वाली रैली के लिए प्रस्तावित तारीख तय कर दी गई है। अभी अंतिम निर्णय जिला प्रशासन द्वारा लिया जाना है। 

09:29 AM, 07-Jul-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : भर्ती रैली के जरिए इन पदों पर होगा चयन

  • सोल्जर जनरल ड्यूटी (10वीं पास),
  • सोल्जर टेक्निकल (12वीं पास, भौतिक, रसायन, गणित),
  • सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट (12वीं पास, भौतिक, रसायन, बायो या बॉटनी जूलॉजी),
  • सोल्जर क्लर्क, सोल्जर ट्रेडमैन (10वीं पास),
  • सोल्जर ट्रेडमैन (8वीं पास)

09:05 AM, 07-Jul-2021

Sarkari Jobs: 6 से 30 सितंबर तक होगी भर्ती रैली

उत्तर प्रदेश में सेना भर्ती रैली का आयोजन होने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आठ जुलाई से अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त निर्धारित की गई है। वहीं भर्ती रैली छह से 30 सितंबर तक छावनी के रणबांकुरे मैदान में आयोजित की जाएगी। 

08:34 AM, 07-Jul-2021

Sarkari Vacancy: इस आधार पर होगा आवेदकों का चयन

पंजाब पुलिस के पदों पर आवेदकों का चयन प्रक्रिया पंजाब पुलिस कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), दस्तावेज जांच, शारीरिक मापन परीक्षण (पीएमटी) और शारीरिक जांच परीक्षण (पीएसटी) के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

08:01 AM, 07-Jul-2021

Govt Job: स्नातक करने वाले अभ्यर्थियों इसके लिए आवेदन कर सकते हैं

पंजाब पुलिस के विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही पंजाबी भाषा का ज्ञान भी होना चाहिए। 1 जनवरी, 2021 को न्यूनतम 18 वर्ष - अधिकतम 28 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

07:45 AM, 07-Jul-2021

सरकारी नौकरी: इन पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती

  • एसआई जांच संवर्ग / कैडर - 289
  • एसआई सशस्त्र पुलिस संवर्ग / कैडर - 97
  • एसआई जिला पुलिस संवर्ग / कैडर - 87
  • एसआई इंटेलिजेंस संवर्ग / कैडर - 87

07:33 AM, 07-Jul-2021

LIVE: यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के प्रवेश पत्र में 11 जुलाई तक करा सकेंगे संशोधन

पंजाब पुलिस भर्ती बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर सब-इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती कुल 560 पदों पर की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयनित आवेदकों को 35,500 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें