LIVE Sarkari Naukri 2021: केंन्द्र और सरकारी विभागों में बंपर नौकरियां निकलीं हैं। बता दें कि अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
बिहार स्वास्थ्य विभाग के अधीन राज्य के चिकित्सा महाविद्यालयों और अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट व ट्यूटर के पदों पर भर्तियां निकालीं गईं हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक कुल 1797 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। 7 जून 2021 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
फिटर, पेंटर, वेल्डर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास करना अनिवार्य है। वहीं मेडिकल लेबोरेट्री टेक्नीशियन (रेडियोलॉजी, पाथोलॉजी, कार्डियोलॉजी) के लिए अभ्यर्थी का भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान के साथ न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। वहीं अन्य पदों के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं के साथ-साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए।
दक्षिण रेलवे ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर ट्रेड अप्रेंटाइस के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए कुल 3322 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दसवीं और आईटीआई पास अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.sr.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे, ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2021 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।