LIVE Sarkari Naukri 2021: कोरोना महामारी के इस दौर में हर कोई सरकारी नौकरी की तलाश कर रहा है। ऐसे में विभिन्न भर्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में इजाफा होना स्वाभाविक है। लेकिन अगर आपकी लगन सच्ची और मेहनत करने की इच्छा हो, तो आपके लिए सरकारी नौकरी पाने बेहद आसान है। बस सही अवसर की जरूरत है। आइए विस्तार से जानते हैं केंद्र और राज्य सरकारों की नई भर्तियों के बारे में -
पश्चिम मध्य रेलवे के विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक करने अनिवार्य है। आवेदकों की अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। वहीं एससी / एसटी अभ्यर्थियों के लिए 45 वर्ष और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 43 वर्ष की सीमा निर्धारित की गई है।
आंगनवाड़ी के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
| परियोजना का नाम | आंगनवाड़ी कार्यकत्री | मिनी आंगनवाड़ी कार्यकत्री | आ.बा. सहायिका |
| कर्वी | 90 | 11 | 92 |
| पहाड़ी | 21 | 13 | 25 |
| रामनगर | 26 | 07 | 51 |
| मऊ | 21 | 05 | 38 |
| मानिकपुर | 45 | 11 | 51 |
| शहर | 04 | 00 | 05 |
| कुल | 207 | 47 | 262 |