फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 LIVE: कई सरकारी विभागों और कंपनियों में भर्ती, जल्द करें अप्लाई

Thu, 01 Jul 2021 07:04 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को बता दें कि जितना जरूरी नौकरी के लिए तैयारी करना है उतना ही जरूरी सही मौके की ढूंढना है। यही वजह है कि amarujala.com आपको हर रोज विभिन्न विभागों द्वारा निकालीं गई भर्तियों, उनके पदों, आवेदन की अंतिम तिथि आदि की जानकारी प्रदान करता है। पढ़िए...

विज्ञापन
सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:04 PM, 01-Jul-2021

Sarkari Naukri 2021: दसवीं और बारहवीं पास कर सकते हैं आवेदन

कर्नाटक स्टेट पुलिस की रिक्तियों के लिए दसवीं और बारहवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। 18 साल से लेकर 25 साल तक के अभ्यर्थी कांस्टेबल पदों की इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को इन रिक्तियों के लिए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 400 रुपये करना होगा और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान करने में छूट दी जाएगी। 

06:13 PM, 01-Jul-2021

सरकारी नौकरी 2021: कर्नाटक पुलिस विभाग में निकली हैं बंपर नौकरियां

कर्नाटक स्टेट पुलिस के सिविल विभाग में कांस्टेबल की बंपर भर्तियां निकली हैं। यहां कांस्टेबल की 4 हजार रिक्तियां निकली हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। जो अभ्यर्थी कांस्टेबल पदों की रिक्तियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे कर्नाटक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ksp.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।    

05:13 PM, 01-Jul-2021

यूपीएससी एनडीए : शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी

यूपीएससी ने शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी किए हैं, जिन्हें इंटरव्यू राउंड के लिए उपस्थित होना होगा है। रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) के द्वारा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की नौसेना और वायु सेना विंग के 147वें बैच पाठ्यक्रम के लिए और भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम (आईएनएसी) के 109वें बैच पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए सफल उम्मीदवारों का अधिकारियों द्वारा साक्षात्कार लिया जाएगा। यह बैच 02 जनवरी, 2022 को शुरू होने वाले हैं। UPSC NDA/NA 1 का परिणाम इस सीधे लिंक पर क्लिक कर देखा और डाउनलोड किया जा सकता है।

विज्ञापन
04:35 PM, 01-Jul-2021

संघ लोक सेवा आयोग : यूपीएससी एनडीए-1 का परिणाम घोषित

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (I), 2021 का परिणाम घोषित कर दिया है। अप्रैल सत्र परीक्षा का परिणाम अब यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है। वे सभी उम्मीदवार जो यूपीएससी एनडीए और एनए (1) परीक्षा 2021 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।

03:52 PM, 01-Jul-2021

बीपीएससी : सफल उम्मीदवारों के साक्षात्कार 28 जुलाई से

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से बीपीएससी 65वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें 1142 उम्मीदवार पास हुए हैं। बिहार लोक सेवा आयोग के अनुसार, सफल उम्मीदवारों के साक्षात्कार 28 जुलाई से 13 अगस्त, 2021 तक आयोजित किए जाएंगे। बता दें कि बीपीएससी की ओर से 65वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगी परीक्षा 25, 26 और 28 नवंबर, 2020 को आयोजित की गई थी।  

विज्ञापन
03:15 PM, 01-Jul-2021

बीपीएससी 65वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम घोषित

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से बीपीएससी 65वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें 1142 उम्मीदवार पास हुए हैं। उम्मीदवार अपना परिणाम बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://bpsc.bih.nic.in/ पर देख सकते हैं।

02:34 PM, 01-Jul-2021

Govt Jobs : लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयन

जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड द्वारा निकाली गई रिक्तियों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

01:40 PM, 01-Jul-2021

Sarkari Vacancy: यह है पदों का विवरण

  • फॉरेस्ट, इकोलॉजी और एनवायरमेंट डिपार्टमेंट – 280 पद
  • जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट - 200 पद
  • डिपार्टमेंट ऑफ लॉ जस्टिस एंड पार्लियामेंट्री अफेयर्स - 19 पद
  • हेल्थ एंड मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट - 4 पद

12:30 PM, 01-Jul-2021

Sarkari Naukri LIVE: जम्मू कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने मांगे आवेदन

जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने अधिसूचना जारी कर 503 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर वाइल्ड लाइफ गार्ड, ड्राइवर, सोशल फॉरेस्ट्री वर्कर सहित विभिन्न पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 20 जुलाई तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ssbjk.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

11:42 AM, 01-Jul-2021

Sarkari Jobs: तटरक्षक के इन पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती

भारतीय तटरक्षक बल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार जनरल ड्यूटी के 40 और तकनीकी (इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल) अधिकारियों के 10 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। बता दें कि ये रिक्तियां केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए हैं। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

10:32 AM, 01-Jul-2021

Govt Jobs: भारतीय तटरक्षक के पदों पर शुरू होने वाली है आवेदन प्रक्रिया

भारतीय तटरक्षक बल ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 4 जुलाई से लेकर 14 जुलाई तक आईसीजी की आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

10:02 AM, 01-Jul-2021

सरकारी नौकरी: सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री धारक कर सकते हैं आवेदन

सीआरपीएफ के रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। चयनित आवेदकों को 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

09:31 AM, 01-Jul-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : सीआरपीएफ के इन पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती

  • अनारक्षित श्रेणी - 13 पद
  • ओबीसी - 6 पद
  • एससी - 3 पद
  • ईडब्ल्यूएस - 2 पद
  • एसटी - 1 पद

09:01 AM, 01-Jul-2021

Sarkari Jobs: सीआरपीएफ के पदों पर निकलीं हैं भर्तियां

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने 25 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती असिस्टेंट कमांडेंट (सिविल/इंजीनियर ) के पदों पर की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

08:31 AM, 01-Jul-2021

Sarkari Vacancy: 32 विषय विशेषज्ञता विभागों के 128 पदों पर होगी भर्तियां

चयनित आवेदकों की भर्ती ऑर्थोपेडिक्स, एनेस्थिसियोलॉजी, कम्युनिटी मेडिसिन, डेंटिस्ट्री, न्यूरो सर्जरी, कार्डियोलॉजी, समेत 32 विभिन्न विषय विशेषज्ञता विभागों के 128 पदों पर की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

07:54 AM, 01-Jul-2021

Govt Job: चयनित आवेदकों को मिलेगा इतना वेतन

यूपीपीएससी के रिक्त पदों पर आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी की आयु 26 वर्ष से अधिक और 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित आवेदकों को प्रतिमाह 68,900 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। 

07:41 AM, 01-Jul-2021

सरकारी नौकरी: स्नातकोत्तर करने वाले कर सकते हैं आवेदन

यूपीपीएससी की रिक्तियों के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी के पास प्रासंगिक विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा भारतीय चिकित्सा परिषद यानी मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातकोत्तर करने वाले अभ्यर्थी भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों के पास स्नातकोत्तर छात्र के रूप में जूनियर रेजीडेंट / रजिस्ट्रार / डिमॉन्स्ट्रेटर / ट्यूटर के रूप में संबंधित विषय में तीन साल का शिक्षण अनुभव होना चाहिए। इसके साथ ही संबंधित विषय में सीनियर रेजीडेंट के रूप में एक वर्ष का अनुभव भी अनिवार्य है। 

07:30 AM, 01-Jul-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: कई सरकारी विभागों और कंपनियों में भर्ती, जल्द करें अप्लाई

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर सहायक प्रोफेसर के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए चिकित्सा शिक्षा विभाग, यूपी (एलोपैथी) में कुल 128 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर 26 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें