फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 LIVE: इन 22000 से भी ज्यादा पदों पर निकली हैं नौकरियां, अभी करें आवेदन

Fri, 14 May 2021 07:16 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: दसवीं पास से लेकर स्नातकोत्तर तक के अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी निकली है। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें... 

विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:15 PM, 14-May-2021

Govt Job : ओएमसी के इन पदों पर होंगी भर्तियां

  1. डिप्टी मैनेजर (पर्सोनेल) - 5 पद
  2. डिप्टी मैनेजर (फाइनेंस)- 3 पद
  3. मैनेजर फॉरेस्ट एंड एनवायरनमेंट- 2 पद
  4. मेडिकल ऑफिसर- 2 पद
  5. डिप्टी जनरल मैनेजर (माइनिंग)- 1 पद
  6. सीनियर मैनेजर (माइनिंग)- 1 पद
  7. डिप्टी जनरल मैनेजर (लीगल)- 1 पद

06:36 PM, 14-May-2021

Sarkari Vacancy: ओएमसी के विभिन्न पदों पर शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया

ओडिशा माइनिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओएमसी लिमिटेड) द्वारा एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। भर्ती प्रक्रिया के जरिए डिप्टी जनरल मैनेजर, सीनियर मैनेजर, मैनेजर, डिप्टी मैनेजर और मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट omcltd.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2021 निर्धारित की गई है।

06:35 PM, 14-May-2021

Govt Jobs : डीएफसीसीआईएल के इन पदों पर होंगी भर्तियां

  1. जूनियर एग्जीक्यूटिव - 521
  2. एग्जीक्यूटिव - 442
  3. जूनियर मैनेजर - 111

विज्ञापन
06:12 PM, 14-May-2021

Sarkari Naukri: एग्जीक्यूटिव और मैनेजर के 1074 पद खाली

डेडीकेटेड फ्रेट कोरीडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कुल 1074 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए एग्जीक्यूटिव, जूनियर एग्जीक्यूटिव और जूनियर मैनेजर के पदों पर आवेदकों की भर्तियां की जाएंगी। 24 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी डीएफसीसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट https://dfccil.com/ पर जाकर 23 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

05:25 PM, 14-May-2021

सरकारी नौकरी : खेल प्राधिकरण में होंगी भर्तियां

भारतीय खेल प्राधिकरण ने कोच और असिस्टेंट कोच के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 320 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। 20 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sportsauthorityofindia.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
04:37 PM, 14-May-2021

सरकारी नौकरी: फायरमैन भर्ती परीक्षा कुछ समय के लिए टली

बिहार सीएसबीसी ने फायरमैन के 2380 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक यह परीक्षा 06 जून को आयोजित होने वाली थी। किंतु बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए इसे कुछ समय के लिए टाल दिया गया है।

03:45 PM, 14-May-2021

Govt Jobs: रेलवे में कोरोना वॉरियर्स की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

सेंट्रल रेलवे ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कॉन्ट्रेक्ट मेडिकल प्रैक्टिशनर्स (CMP) के विभिन्न पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी  24 मई और 09 जून, 22 जून, 2021 को वॉक-इन- इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को सुबह 12 बजे, भारत रत्न बाबासाहेब अंबेडकर मेमोरियल हॉस्पिटल, सेंट्रल रेलवे, भायकला, मुंबई - 400027 पर पहुंचना होगा।

03:06 PM, 14-May-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण में निकली डिप्टी मैनेजर के पदों पर नौकरियां

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा डिप्टी मैनेजर (तकनीकी) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए कुल 41 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक करने वाले अभ्यर्थी एनएचएआई की आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 7वीं सीपीसी के वेतन मैट्रिक्स के लेवल 10 के हिसाब से वेतन दिया जाएगा। 

01:58 PM, 14-May-2021

Sarkari Jobs : बिहार तकनीकी सेवा आयोग के 6338 पदों पर होंगी भर्तियां

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर दाे अधिसूचना जारी कर विशेषज्ञ और सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक बिहार स्वास्थ्य विभाग में कुल 6338 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। आज यानी 4 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bih.nic.in या pariksha.nic.in  पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

01:02 PM, 14-May-2021

Sarkari Vacancy: भारतीय सेना में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर

भारतीय सेना द्वारा युवाओं के लिए अजमेर में सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए भारतीय सेना ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। 14 मई से आवेदन की प्रक्रिया शरू चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

11:58 AM, 14-May-2021

सरकारी नौकरी: कर्नाटक स्टेट पुलिस ने विभिन्न पदों पर निकाली नौकरियां

कर्नाटक स्टेट पुलिस के सिविल विभाग में कांस्टेबल के 4000 पदों पर बंपर भर्तियां निकली हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कांस्टेबल पदों की रिक्तियों के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी कर्नाटक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ksp.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है। 

11:03 AM, 14-May-2021

Sarkari Jobs: हाईकोर्ट के 3557 पदों पर होंगी भर्तियां

मद्रास हाईकोर्ट के ज्यूडिशियल रिक्रूटमेंट सेल ने 3557 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए ऑफिस असिस्टेंट, वॉचमैच, कॉपीईस्ट अटेंडर, नाइट वॉचमैन आदि पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। 18 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.mhc.tn.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

10:35 AM, 14-May-2021

Govt Jobs: बिहार पोस्टल सर्कल ने निकाली ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर नौकरियां

बिहार पोस्टल सर्कल द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर इंडिया पोस्ट ने ब्रांच पोस्ट मास्टर (बीपीएम), असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (एबीपीएम) और डाक सेवक के रूप में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए कुल 1940 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। 27 अप्रैल 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी appost.in पर जाकर बिहार जीडीएस के लिए 26 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

10:03 AM, 14-May-2021

सरकारी नौकरी: शिक्षकों के 3479 पदों पर निकली हैं नौकरियां

एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूलों (EMRS) में टीजीटी और पीजीटी के विभिन्न पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक कुल 3479 पदों पर आवेदन की भर्ती की जाएगी। जिसमें  पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) के 1244 पद, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) के 1944 पद, प्रिंसिपल के 175 पद और वाइस प्रिंसिपल के 116 पद शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 31 मई तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

09:37 AM, 14-May-2021

Sarkari Naukri 2021: यूपीएसईएसएसबी ने निकाली विभिन्न पदों पर नौकरियां

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (यूपीएसईएसएसबी) ने पीजीटी और टीजीटी शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक आवेदकों की भर्ती 15198 पदों पर की जाएगी। संबंधित विषय में स्नातकोत्तर और बीएड करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। 

09:01 AM, 14-May-2021

Sarkari Jobs: वार्डर और मैट्रान के पदों पर नौकरी

अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड पंजाब (पीएसएसएसबी) द्वारा 847 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती वार्डर और मैट्रॉन के विभिन्न पदों पर की जाएगी। 10 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बारहवीं कक्षा पास अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

08:30 AM, 14-May-2021

Sarkari Vacancy: पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर निकली हैं बंपर भर्तियां

दक्षिण मध्य रेलवे (साउथ सेंट्रल रेलवे) ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर पैरामेडिकल स्टाफ के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए कुल 40 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in पर जाकर 15 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

08:03 AM, 14-May-2021

Govt Jobs : दिल्ली के विभिन्न विभागों में निकली रिक्तियों के लिए 25 मई से करें आवेदन

दिल्ली के 5 विभागों में निकली नौकरियों के लिए 12वीं पास से लेकर स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 25 मई, 2021 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 24 जून, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

07:45 AM, 14-May-2021

सरकारी नौकरी: डीएसएसएसबी ने 7000 से भी ज्यादा पदों पर निकाली नौकरियां

दिल्ली अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर नगर निगम, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, नई दिल्ली नगर निगम और दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड सहित विभिन्न विभागों में रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए कुल 7236 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इसमें ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) के 6258 पद हैं। जबकि असिस्टेंट प्राइमरी टीचर के 554 पद, असिस्टेंट टीचर नर्सरी के 74 और जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट व एलडीसी के 278 पद, काउंसलर के 50 पद, हेड क्लर्क के 12 पद और पटवारी के 10 पद शामिल हैं।

07:30 AM, 14-May-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: इन 22000 से भी ज्यादा पदों पर निकली हैं नौकरियां, अभी करें आवेदन

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कुल 5121 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। 27 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 17 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें