फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 LIVE: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स में जारी है भर्ती, तुरंत करें आवेदन

Thu, 29 Jul 2021 07:59 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: कोरोना काल में हर कोई सरकारी नौकरी की तलाश कर रहा है। आपको बता दें कि सरकारी नौकरी पाना बेहद आसान है। बस जरूरत है तो सही अवसर की। इसलिए आज amarujala.com आपको विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा निकाली गई नौकरियों के बारे में बताने जा रहा है।

विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:36 PM, 29-Jul-2021

Govt Vacancy: बेसिल भर्ती 2021 के पात्रता मानदंड

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बीईसीआईएल) की ओर से राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग, नई दिल्ली के कार्यालय में नियुक्तियों के लिए पात्रता मानदंड जानने के लिए यहां क्लिक करें।बेसिल ने कहा, चयन निर्धारित मानदंडों और पद की आवश्यकता के अनुसार किया जाएगा। परीक्षा / लिखित परीक्षा / साक्षात्कार / चयन पर ड्यूटी में शामिल होने के लिए कोई टीए / डीए का भुगतान नहीं किया जाएगा।

06:21 PM, 29-Jul-2021

Sarkari Vacancy: बेसिल भर्ती 2021 की रिक्तियों का विवरण

  1. सलाहकार तकनीकी (होम्योपैथी): 3 पद
  2. सलाहकार (लेखाकार): 1 पद
  3. सलाहकार (आईटी): 1 पद
  4. कानूनी अधिकारी (सलाहकार): 1 पद
  5. सलाहकार (प्रशासन): 3 पद
  6. निजी सचिव: 1 पद
  7. सीनियर टेक्नीकल ऑफिसर: 5 पद
  8. स्टेनोग्राफर: 3 पद
  9. जूनियर टेक्नीकल ऑफिसर: 2 पद

05:30 PM, 29-Jul-2021

Govt Jobs: बीईसीआईएल भर्ती आवेदन नौ अगस्त तक

बीईसीआईएल भर्ती 2021 के तहत सलाहकार और अन्य पदों के लिए आवेदन पत्र बेसिल की आधिकारिक वेबसाइट https://www.becil.com/vacancies पर उपलब्ध हैं, जिसे उम्मीदवार 09 अगस्त तक भरकर जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
04:35 PM, 29-Jul-2021

सरकारी नौकरी: बीईसीआईएल भर्ती

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बीईसीआईएल) ने राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग, नई दिल्ली के कार्यालय में तैनाती के लिए अनुबंध के आधार पर रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

03:38 PM, 29-Jul-2021

Govt Jobs: चयनित आवेदकों को मिलेगा 14,500 रुपये तक का वेतन

  • ब्रांच पोस्ट मास्टर - 12,000 रुपये से लेकर 14,500 रुपये तक
  • डाक सेवक/असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर - 10,000 रुपये से लेकर 12,000 रुपये तक

विज्ञापन
02:34 PM, 29-Jul-2021

Sarkari Naukri: इन 2357 पदों पर होगी भर्तियां

कुल पद - 2357

  • सामान्य - 1001
  • ओबीसी - 496
  • एससी - 487
  • ईडब्ल्यूएस - 192
  • एसटी - 120
  • पीडब्ल्यूडी - बी : 25
  • पीडब्ल्यूडी - सी : 23
  • पीडब्ल्यूडी - डीई : 06
  • पीडब्ल्यूडी - ए : 07

01:32 PM, 29-Jul-2021

सरकारी नौकरी: 19 अगस्त तक कर सकते हैं अप्लाई

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 20 जुलाई, 2021 
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 19 अगस्त, 2021

12:32 PM, 29-Jul-2021

Sarkari job: इन 2357 पदों पर जारी है आवेदन प्रक्रिया

भारतीय डाक ने पश्चिम बंगाल पोस्टल सर्कल में शाखा पोस्टमास्टर (बीपीएम), सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम) और डाक सेवक (डीएस) के कुल 2357 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 20 जुलाई 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

11:25 AM, 29-Jul-2021

सरकारी नौकरी: 40 वर्ष तक की आयु वाले कर सकते हैं आवेदन

आरपीएससी द्वारा निकालीं गई रिक्तियों के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक करने अनिवार्य है। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 

10:00 AM, 29-Jul-2021

Sarkari Naukri Live 2021: 27 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 28 जुलाई, 2021 
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि - 27 अगस्त, 2021

09:33 AM, 29-Jul-2021

Sarkari Job: इन पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती

कुल पद -  988

  1. राजस्थान सहकारिता अधीनस्थ सेवा - 148
  2. राजस्थान खाद्या एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा - 126
  3. राजस्थान तहसीलदार सेवा - 111
  4. राजस्थान श्रम कल्याण अधीनस्थ सेवा - 80
  5. राजस्थान प्रशासनिक सेवा - 76 पद 
  6. राजस्थान पुलिस सेवा - 77 पद 
  7. राजस्थान कृषि सेवा - 68
  8. राजस्थान वाणिज्यिक सेवा - 38 पद, 
  9. राजस्थान कृषि विपणन अधिकारी - 37 
  10. राजस्थान समेकित बाल विकास अधीनस्थ सेवा - 36
  11. राजस्थान सहकारी सेवा - 33 पद, 
  12. राजस्थान आबकारी अधीनस्थ सेवा - 32
  13. राजस्थान लेखा सेवा - 32 पद, 
  14. राजस्थान ग्रामीण विकास सेवा - 21
  15. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा -19
  16. राजस्थान कारागार सेवा - 09 पद,
  17. राजस्थान समेकित बाल सेवा - 08 पद, 
  18. राजस्थान नियोजन सेवा - 07 पद, 
  19. राजस्थान परिवहन सेवा - 07 पद, 
  20. राजस्थान खाद्य एवं नागरिक परिषद सेवा - 06 पद,
  21. राजस्थान उद्योग सेवा - 04 पद 
  22. राजस्थान राज्य बीमा सेवा - 04 पद, 
  23. राजस्थान पर्यटन सेवा - 04 पद, 
  24. राजस्थान उद्याेग अधीनस्थ सेवा - 03
  25. राजस्थान नियोजन अधीनस्थ सेवा - 02
  26. राजस्थान श्रम कल्याण - 1 पद 

09:00 AM, 29-Jul-2021

Sarkari Naukri: 13 से 15 सितंबर तक आयोजित होगी परीक्षा

राजस्थान एसआई संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा को पुनर्निर्धारित किया गया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) द्वारा निकालीं गई भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई से शुरू होने वाली थी। हालांकि तकनीकी कारणो की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया। अब सब-इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 13 सितंबर से 15 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। पहले सत्र की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरे सत्र की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। 

08:30 AM, 29-Jul-2021

Govt Jobs: स्नातक कर सकते हैं आवेदन

किसी विशेष विषय में स्नातक करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि यहां स्नातक डिग्री का अर्थ है कि उम्मीदवार ने संबंधित डिग्री पाठ्यक्रम में मुख्य विषय के रूप में उस विषय का अध्ययन किया होगा और विश्वविद्यालय/संस्थान द्वारा जारी डिग्री प्रमाणपत्र में इसका उल्लेख किया जाना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

08:03 AM, 29-Jul-2021

सरकारी नौकरी: 30 वर्ष तक की आयु वाले कर सकते हैं आवेदन

असिस्टेंट मैनेजमेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का संबंधित विषयों में न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ स्नातक करना अनिवार्य है। 1 जुलाई 2021 को आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।

07:38 AM, 29-Jul-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स में जारी है भर्ती, तुरंत करें आवेदन

नेशनल बैंक ऑफ एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर असिस्टेंट मैनेजर के 153 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त  निर्धारित की गई है।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें