LIVE Sarkari Naukri 2021: आयकर विभाग ने दसवीं पास अभ्यर्थियों के लिए बंपर नौकरियां निकालीं हैं। इसी तरह सरकार के विभिन्न विभागों ने भी रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो अमर उजाला अपनी आधिकारिक वेबसाइट amarujala.com इन सभी सरकारी नौकरियाें की विस्तृत जानकारी लेकर आया है। पढ़िए...
कांस्टेबल के 85 और सब इंस्पेक्टर के 21 पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष होनी चाहिए। यूआर/ईबीसी/बीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 700 रुपये और एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 रुपये बतौर शुल्क जमा करना होगा।
आयकर विभाग द्वारा निकालीं गई भर्तियों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.incometaxmumbai.gov.in/ पर जा सकते हैं। इसके अलावा इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अधिसूचना भी पढ़ सकते हैं।