फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 LIVE : सीआरपीएफ ने निकाली भर्तियां, 15 अक्तूबर तक कर सकते हैं आवेदन

Fri, 24 Sep 2021 07:54 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: इस वक्त हर कोई सरकारी नौकरी की तलाश कर रहा है। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें... 
 
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:52 PM, 24-Sep-2021

सरकारी जॉब: राजस्थान में सांख्यिकी अधिकारी के पदों पर भर्ती

अधिसूचना के मुताबिक आवेदक की उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सांख्यिकी अधिकारी के पद की और अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर विस्तृत अधिसूचना विज्ञापन देख सकते हैं और यहीं से आवेदन भी कर सकते हैं। 

06:50 PM, 24-Sep-2021

सरकारी नौकरी: सांख्यिकी अधिकारी के पदों पर भर्तियां

राजस्थान में सांख्यिकी अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अधिसूचना के अनुसार, इस पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को अर्थशास्त्र में कम से कम द्वितीय श्रेणी के साथ मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है। या फिर, स्टैटिक्स यानी सांख्यिकी में कम से कम द्वितीय श्रेणी के साथ मास्टर डिग्री हो अथवा वाणिज्य संकाय यानी कॉमर्स में सांख्यिकी विषय के साथ मास्टर डिग्री, या फिर एमएससी एग्रीकल्चर (कृषि) में सांख्यिकी विषय के साथ कम से कम द्वितीय श्रेणी की डिग्री होनी चाहिए।  

06:05 PM, 24-Sep-2021

Sarkari Vacancy: सांख्यिकी अधिकारी और संगणक के पदों पर भर्ती

इसके लिए आरपीएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर एक आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है। आरपीएससी की अधिसूचना के अनुसार, राज्य लोकसेवा विभाग में कुल 43 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन की आखिरी तारीख दो अक्तूबर, 2021 है।

विज्ञापन
05:34 PM, 24-Sep-2021

Sarkari Vacancy: सांख्यिकी अधिकारी और संगणक के पदों पर भर्ती

राजस्थान सरकार की ओर से बीते माह सांख्यिकी अधिकारी और संगणक के पदों पर भर्ती शुरू करने की मंजूरी मिलने के बाद राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी), अजमेर ने सांख्यिकी अधिकारी के पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। 

04:35 PM, 24-Sep-2021

सरकारी नौकरी: लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयन

आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में 225 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। एक पेपर में दो भाग होंगे: भाग I और भाग II। भाग I के पेपर में 200 अंकों सवाल आएंगे और वहीं भाग II में 25 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
03:24 PM, 24-Sep-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: बारहवीं पास कर सकते हैं अप्लाई

उम्मीदवारों को केंद्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से इंटरमीडिएट (10 + 2) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। 10वीं कक्षा के बाद तकनीकी शिक्षा में दो या तीन वर्षीय डिप्लोमा प्रमाणपत्र इंटरमीडिएट (10+2) के समकक्ष नहीं है। उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच है।

02:41 PM, 24-Sep-2021

Govt Jobs: हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए मांगे गए आवेदन

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सीआरपीएफ ने हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार सीआरपीएफ की आधिकारिक साइट crpf.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर, 2021 तक है। यह भर्ती अभियान संगठन में 38 पदों को भरेगा।

01:32 PM, 24-Sep-2021

Sarkari Naukri: मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा चयन

  • चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।
  • नौकरी का स्थान: उत्तर रेलवे (एनआर) डिवीजन
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

12:36 PM, 24-Sep-2021

सरकारी नौकरी: 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10 + 2 परीक्षा प्रणाली में मैट्रिक या 10 वीं कक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के पास संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी/एससीवीटी से संबद्ध आईटीआई प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। आवेदकों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए।

11:34 AM, 24-Sep-2021

Sarkari job: 20 अक्तूबर तक करें आवेदन

आरआरसी अपरेंटिस भर्ती 2021 महत्वपूर्ण तिथियां

  • अधिसूचना जारी होने की तिथि - 14 सितंबर, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र की आरंभ तिथि - 20 सितंबर, 2021 (दोपहर 12.00 बजे तक)
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि - 20 अक्टूबर, 2021 (दोपहर 12.00 बजे तक)

11:00 AM, 24-Sep-2021

सरकारी नौकरी: उत्तर रेलवे में निकलीं भर्तियां

रेलवे भर्ती सेल ने उत्तर रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2021 के लिए अधिसूचना जारी की है। आरआरसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट - www.rrcnr.org पर कुल 3093 अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार 20 सितंबर से 20 अक्टूबर 2021 के बीच उत्तर रेलवे भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। 10वीं और आईटीआई पास उम्मीदवार भर्ती अभियान पात्र हैं।

10:07 AM, 24-Sep-2021

Sarkari Naukri Live 2021: यह है पदों का विस्तृत विवरण

  • जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट- IV (प्रोडक्शन) - 296 पद
  • जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट- IV (पी एंड यू) - 35 पद
  • जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट- IV (इलेक्ट्रिकल) / जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट- IV - 65 पद
  • जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट- IV (मैकेनिकल) / जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट- IV- 27 पद
  • जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट- IV (इंस्ट्रुमेंटेशन) / जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट- IV - 64 पद
  • जूनियर क्वालिटी कंट्रोल एनालिस्ट -IV - 29 पद
  • जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट- IV (फायर एंड सेफ्टी) - 14 पद
  • कनिष्ठ सामग्री सहायक - IV / कनिष्ठ तकनीकी सहायक- IV - 4 पद
  • जूनियर नर्सिंग असिस्टेंट- IV - 1 पद

09:33 AM, 24-Sep-2021

Sarkari Job: अभ्यर्थी ऐसे जमा कर सकते हैं अपना आवेदन पत्र

  • अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट--iocl.com पर जाएं।
  • व्हाट्स न्यू सेक्शन पर, "आईओसीएल, रिफाइनरी डिवीजन में अनुभवी गैर-कार्यकारी कर्मियों की आवश्यकता- 2021" नामक अधिसूचना पर क्लिक करें।
  • एक नई विंडो खुलेगी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें पहले उस पद का चयन करना होगा जिसके लिए वे आवेदन करना चाहते हैं और फिर आवेदन पत्र के साथ आगे बढ़ें।
  • उम्मीदवारों को अपनी तस्वीर, अनुभव प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके आवेदन पत्र भरना होगा।
  • उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग या क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।
  • उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र की एक प्रति रखनी चाहिए।

09:01 AM, 24-Sep-2021

Sarkari Naukri: ऐसे होगा आवेदकों का चयन

चयन आयु सीमा, न्यूनतम योग्यता, दस्तावेजों और प्रमाण पत्रों की जांच के आधार पर होगा। इसके बाद, पात्र उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा के लिए कॉल लेटर जारी किए जाएंगे। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में योग्यता/श्रेणी के आधार पर कौशल/शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।

08:28 AM, 24-Sep-2021

Govt Jobs: स्नातक कर सकते हैं आवेदन

सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50% अंकों के साथ किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 3 साल का डिप्लोमा या समकक्ष आवश्यक है। वहीं एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के मामले में 45% के साथ  डिप्लोमा होना अनिवार्य है। अन्य पदों के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।

08:08 AM, 24-Sep-2021

सरकारी नौकरी: यह है आवेदन की अंतिम तिथि

  • ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण की प्रारंभिक तिथि: 21 सितंबर, 2021 (सुबह 10:00 बजे)
  • ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण की अंतिम तिथि: 12 अक्टूबर, 2021 (17:00 बजे)

07:31 AM, 24-Sep-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : सीआरपीएफ ने निकाली भर्तियां, 15 अक्तूबर तक कर सकते हैं आवेदन

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने गैर-कार्यकारी कार्मिक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल 513 रिक्त पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। सभी पात्र और इच्छुक उम्मीदवार 12 अक्टूबर 2021 से पहले आवेदन कर सकते हैं। चयन लिखित परीक्षा और कौशल / शारीरिक परीक्षण पर आधारित होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें