06:12 PM, 24-Aug-2021
आरपीएससी भर्ती 2021 : परीक्षा दो पारियों में होगी
आरपीएससी अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा प्रत्येक दिन दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहले सत्र की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरे सत्र की परीक्षा दोपहर 03 बजे से शाम 05 बजे तक होगी। इस बीच, आयोग ने अभी तक राजस्थान राज्य सेवा एवं राज्य अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2021 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू नहीं की है। राजस्थान राज्य सेवा भर्ती परीक्षाओं के लिए पंजीकरण 28 जुलाई से शुरू होने वाला था, लेकिन तकनीकी कारणों से शुरू नहीं हो पाया था।