फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 LIVE : केंद्र और राज्य सरकारों के विभागों में सैकड़ों पदों पर हैं नौकरियां, यहां पढ़े सबकी डिटेल

Thu, 23 Sep 2021 08:15 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों को बता दें कि केंद्र और राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अमर उजाला अपनी आधिकारिक वेबसाइट amarujala.com पर इन नौकरी और भर्ती परीक्षा के बारे में बताने जा रहा है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हो सकती है। पढ़िए...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:10 PM, 23-Sep-2021

Govt Job : शिक्षक भर्ती बोर्ड ने निकालीं 2200 से ज्यादा पदों पर रिक्तियां

शिक्षक बनने के लिए भर्तियों का इंतजार कर रहे डिग्री धारी युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। शिक्षक भर्ती बोर्ड (TRB), तमिलनाडु ने TRB पोस्ट ग्रेजुएट असिस्टेंट और अन्य पदों की भर्ती 2021 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। विज्ञापन संख्या 01/2021 दिनांक 09.09.2021 के अनुसार, इस भर्ती अधिसूचना के माध्यम से कुल 2207 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

07:23 PM, 23-Sep-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: PSSSB ने जारी किए कांस्टेबल भर्ती के प्रवेश पत्र

पंजाब पुलिस अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड यानी पीएसएसएसबी (PSSSB) की ओर से पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र यानी हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। पीएसएसएसबी ने कांस्टेबल रिक्रूटमेंट एडमिट कार्ड 22 सितंबर, 2021 को रात 10:30 बजे जारी किए गए। पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए परीक्षा 25 और 26 सितंबर, 2021 को आयोजित होने वाली है।  

06:18 PM, 23-Sep-2021

Sarkari Naukri 2021: राजस्थान पीटीईटी-2021 का रिजल्ट

राजस्थान में शिक्षक भर्ती की राह देख रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है। राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट यानी राजस्थान पीटीईटी-2021 का रिजल्ट (Rajasthan PTET Result 2021) गुरुवार या शुक्रवार को घोषित किया जा सकता है। पीटीईटी रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ptetraj2021.com पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार परिणाम घोषित होने बाद आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे चेक कर सकेंगे। 

विज्ञापन
05:32 PM, 23-Sep-2021

TS ICET 2021 का परिणाम घोषित

काकतीय विश्वविद्यालय (Kakatiya University) ने तेलंगाना स्टेट इंटीग्रेटेड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2021 (TS ICET 2021) का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icet.tsche.ac.in पर ऑनलाइन परिणाम देख सकते हैं। कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा 19 और 20 अगस्त को तीन सत्रों में आयोजित की गई थी। 

04:30 PM, 23-Sep-2021

Govt Jobs: यह है निर्धारित योग्यता

  • उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है।
  • महिला उम्मीदवार की ऊंचाई 153 सेमी से अधिक और पुरुष उम्मीदवारों की ऊंचाई 168 सेमी से अधिक होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार की उम्र 21 से 34 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

विज्ञापन
03:02 PM, 23-Sep-2021

Sarkari Naukri: इन पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती

  • सब इंस्पेक्टर - 577 पद
  • सब इंस्पेक्टर (विशेष शाखा) - 69 पद
  • सूबेदार - 58 पद
  • सब इंस्पेक्टर (दूरसंचार) - 9 पद
  • सब इंस्पेक्टर (अंगुल चिन) - 6 पद
  • सब इंस्पेक्टर (कंप्यूटर) - 6 पद
  • सब इंस्पेक्टर (प्रश्नाधीन दस्तावेज) - 3 पद

02:14 PM, 23-Sep-2021

सरकारी नौकरी: 975 पदों पर निकलीं भर्तियां, 1 अक्तूबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 975 सब इंस्पेक्टर और अन्य पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की गई है। इस भर्ती अभियान के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2021 से शुरू होगी और 31 अक्टूबर 2021 को समाप्त होगी। जो उम्मीदवार इस भर्ती अभियान में आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

01:02 PM, 23-Sep-2021

Sarkari job: यह है डायरेक्ट लिंक

उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

12:00 PM, 23-Sep-2021

सरकारी नौकरी: 15 अक्तूबर तक जमा कर सकते हैं आवेदन पत्र

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि - 15 सितंबर, 2021
  • परीक्षा शुल्क प्राप्त करने की अंतिम तिथि - 12 अक्तूबर, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 15 अक्तूबर, 2021

11:04 AM, 23-Sep-2021

Sarkari Naukri Live 2021: प्रिंसिपल, लेक्चरर के पदों पर निकलीं भर्तियां

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने यूपी तकनीकी शिक्षा (शिक्षण) सेवा परीक्षा 2021 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। प्रिंसिपल, लेक्चरर, इंजीनियरिंग, तकनीकी शाखाओं और अन्य रिक्तियों के कुल 1370 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सभी पात्र और इच्छुक उम्मीदवार यूपीपीएससी भर्ती अभियान के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू हो गई है और 12 अक्टूबर, 2021 को समाप्त होगी।

09:51 AM, 23-Sep-2021

Sarkari Job: यह है डायरेक्ट लिंक

कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की आयु 21 से 33 वर्ष तक होनी चाहिए। वहीं महिला और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की आयु 21 से 38 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।

09:03 AM, 23-Sep-2021

Sarkari Naukri: 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

  • कांस्टेबल- 10वीं पास उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं (आरक्षित वर्ग के लिए 8वीं पास)।
  • सब-इंस्पेक्टर - किसी भी विषय में स्नातक करने वाले इस पद के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

08:34 AM, 23-Sep-2021

Govt Jobs: चयनित आवेदकों को मिलेगा 1.14 लाख रुपये तक का वेतन

एमपी पुलिस कांस्टेबल वेतन - 19,500-62,000/- रुपये
एमपी पुलिस एसआई वेतन - 36,200-1,14,800/- रुपये

08:03 AM, 23-Sep-2021

सरकारी नौकरी: इन पदों पर होगी भर्ती

कांस्टेबल के 50 पद और सब-इंस्पेक्टर (एसआई) के 10 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि, ओलंपिक खेलों, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों जैसे बहु-खेल आयोजनों में देश के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ी एसआई पदों के लिए आवेदन करने के पात्र हैं, जबकि अधिकृत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेता सिपाही पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

07:28 AM, 23-Sep-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : केंद्र और राज्य सरकारों के विभागों में सैकड़ों पदों पर हैं नौकरियां, यहां पढ़े सबकी डिटेल

मध्य प्रदेश (एमपी पुलिस) कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है। खेल में मेधावी उम्मीदवार एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती और एमपी पुलिस एसआई भर्ती के लिए mppolice.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। मध्यप्रदेश पुलिस में खेल कोटे के तहत 19 साल बाद यह भर्ती हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार एमपी पुलिस स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट- recruitment.mppolice.gov.in पर 27 सितंबर 2021 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। प्रतिभागी 4 अक्टूबर तक अपने फॉर्म में संशोधन कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें