LIVE Sarkari Naukri 2021: केंद्र और राज्य सरकार के अधीन विभिन्न विभागों द्वारा रिक्तियां निकालीं गई हैं। यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है।
सरकारी नौकरी: इलाहाबाद हाई कोर्ट भर्ती की चयन प्रक्रिया
इलाहाबाद हाई कोर्ट में विधि लिपिक (प्रशिक्षु) के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन केवल साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा, जो केवल इलाहाबाद में आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों को स्क्रीनिंग के बाद ही बुलाया जाएगा।
06:35 PM, 17-Aug-2021
सरकारी नौकरी 2021: इलाहाबाद हाई कोर्ट में विधि लिपिक की भर्ती
इलाहाबाद हाई कोर्ट में विधि लिपिक (प्रशिक्षु) के पदों पर भर्ती पूरे देश में किसी भी लॉ कॉलेज या मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून में तीन साल की व्यावसायिक / पांच साल की एकीकृत डिग्री। ऐसे 'कानून स्नातकों' के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, जिन्होंने अधिवक्ता के रूप में अभ्यास शुरू नहीं किया है या किसी अन्य पेशे या व्यवसाय/ सेवा में संलग्न नहीं हैं।
05:27 PM, 17-Aug-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE: इलाहाबाद हाई कोर्ट भर्ती की विस्तृत अधिसूचना
आवेदन पत्र इलाहाबाद उच्च न्यायालय और इसकी लखनऊ पीठ में खोले गए काउंटरों पर उपलब्ध हैं। पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरणों के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट भर्ती की विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक कर पढ़ी एवं डाउनलोड की जा सकती है।
sarkari naukri: इलाहाबाद हाई कोर्ट में क्लर्क पदों पर निकली भर्ती
योग्य उम्मीदवार इलाहाबाद उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 28 अगस्त, 2021 तक है।
03:37 PM, 17-Aug-2021
sarkari naukri: इलाहाबाद हाई कोर्ट में क्लर्क पदों पर निकली भर्ती
सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर आया है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय में नौकरी का सुनहरा अवसर आया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने विधि लिपिक (प्रशिक्षु) यानी लॉ क्लर्क ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन
02:22 PM, 17-Aug-2021
Govt Jobs: स्नातकोत्तर करने वाले अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
एमडी/डीएनबी/एमएस करने वाले अभ्यर्थी इस पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का किसी भी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज में संबंधित विषय में एक वार्ष तक सीनियर रेजिडेंट और 3 साल का जूनियर रेजिडेंट के रूप में कार्यानुभव होना चाहिए।
01:20 PM, 17-Aug-2021
Sarkari Naukri: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने निकालीं बंपर भर्तियां
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन की अंतिम तिथि 2 सितंबर है।
12:18 PM, 17-Aug-2021
सरकारी नौकरी: 1.80 लाख रुपये तक मिलेगा वेतन
मेडिकल सुपरिटेंडेंट - 60,000- 1,80,000 रुपये तक
सीनियर मेडिकल ऑफिसर - 50,000- 1,60,000 रुपये तक
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।
11:09 AM, 17-Aug-2021
Sarkari job: यह है निर्धारित योग्यता
मेडिकल सुपरिटेंडेंट के पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का एमबीबीएस, एमडी, डीएनबी और डीएमआरडी की डिग्री होनी चाहिए। वहीं सीनियर मेडिकल ऑफिसर के लिए अभ्यर्थी के पास एमबीबीएस, एमएस, एमडी, डीएनबी और डीवीडी की डिग्री होना अनिवार्य है। 01 अगस्त 2021 को आवेदकों की अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए।
10:14 AM, 17-Aug-2021
सरकारी नौकरी: इन पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती
सीनियर मेडिकल ऑफिसर
08 पद
मेडिकल सुपरिटेंडेंट
01 पद
09:35 AM, 17-Aug-2021
Sarkari Naukri Live 2021: मेडिकल ऑफिसर के पदों पर निकालीं हैं भर्तियां
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर मेडिकल सुपरिटेंडेंट और सीनियर मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एचएएल की आधिकारिक वेबसाइट hal-india.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 04 सितंबर 2021 निर्धारित की गई है।
09:00 AM, 17-Aug-2021
Sarkari Job: 18 वर्ष से अधिक आयु वाले कर सकते हैं आवेदन
राजस्थान सबोर्डिनेट एंड मिनिस्टीरियल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) द्वारा निकालीं गईं रिक्तियों के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
08:31 AM, 17-Aug-2021
Sarkari Naukri: देना होगा इतना आवेदन शुल्क
इन 629 पदों पर आवेन करने के लिए अभ्यर्थी को 450 रुपये बतौर शुल्क जमा करना होगा। वहीं ईडब्ल्यूएस वग के अभ्यर्थियों को 350 रुपये और एससी, एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 रुपये का भुगतान करना होगा।
07:59 AM, 17-Aug-2021
Govt Jobs: आवेदन करने के लिए यह है निर्धारित योग्यता
फायरमैन - इस पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास करना अनिवार्य है। इसके साथ ही आवेदकों के पास छह माह की बेसिक एलीमेंट्री फायरमैन ट्रेनिंग का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
असिस्टेंट फायर ऑफिसर - मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का नेशनल फायर सर्विस कॉलेज, नागपुर द्वारा संचालित सब ऑफिसर कोर्स या केंद्रीय/ राज्य सरकार द्वारा संचालित कोई भी समकक्ष कोर्स करना अनिवार्य है।
07:45 AM, 17-Aug-2021
सरकारी नौकरी: अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां
कुल पद - 629
फायरमैन - 600
असिस्टेंट फायर ऑफिसर - 29
आवेदन की अंतिम तिथि - 16 सितंबर, 2021
07:33 AM, 17-Aug-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : सरकार के विभिन्न महकमों ने निकालीं भर्तियां, फौरन करें आवेदन
राजस्थान सबोर्डिनेट एंड मिनिस्टीरियल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर फायरमैन और असिस्टेंट फायर ऑफिसर (एएफओ) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अधिसूचना के मुताबिक इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त यानी बुधवार से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।