फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 LIVE : 5000 से ज्यादा सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, यहां जानिए पूरी जानकारी

Wed, 10 Nov 2021 06:23 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों को बता दें कि अगर लगन सच्ची और मेहनत करने की इच्छा हो तो सरकारी मिलना बेहद आसान है। बस जरूरत है तो सही अवसर की। इसलिए amarujala.com यहां आपको केंद्र और राज्य सरकारों के अधीन विभिन्न विभागों में निकालीं गई भर्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं। यदि आप सरकारी नौकरी करने के इच्छुक हैं तो उस लिहाज लीहाज से यह खबर आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। पढ़िए...

विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:10 PM, 10-Nov-2021

Sarkari Naukri 2021: पमरे अपरेंटिस भर्ती 2021 के पात्रता मानदंड

उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10+2 परीक्षा प्रणाली के तहत 10वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष होना चाहिए और NCVT / SCVT द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में अधिसूचित आईटीआई प्रमाण पत्र भी होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 15 से 24 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। 

05:20 PM, 10-Nov-2021

Sarkari Naukri: RRC WCR Apprentice Recruitment 2021

आरआरसी पश्चिम मध्य रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2021 के लिए उम्मीदवार की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। आरआरसी-डब्ल्यूसीआर की अपरेंटिस भर्ती अधिसूचना भी पश्चिम मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in पर उपलब्ध है।

04:37 PM, 10-Nov-2021

सरकारी नौकरी लाइव : RRC WCR Apprentice Recruitment 2021

भारतीय रेलवे ने दीपावली का तोहफा देते हुए बेरोजगार स्किल्ड युवाओं को बड़े स्तर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। पश्चिम मध्य रेलवे के लिए रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी-डब्ल्यूसीआर) द्वारा अपरेंटिस अधिनियम 1961 के तहत 2,226 अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। 

विज्ञापन
03:49 PM, 10-Nov-2021

Sarkari Naukri: यह है आधिकारिक आधिसूचना की डायरेक्ट लिंक

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवारों के पास "भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में डिग्री (स्नातक) या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।" इस भर्ती प्रक्रिया में 11 बैंक भाग ले रहे हैं। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में रिक्तियों की सबसे अधिक संख्या 912 है। उम्मीदवारों को आईबीपीएस पीओ भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने से पहले न्यूनतम पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा।

02:59 PM, 10-Nov-2021

सरकारी नौकरी: अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं आवेदन

  • उम्मीदवारों को बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट - ibps.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'पीओ/एमटी पदों के लिए सामान्य भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।'
  • वैकल्पिक रूप से, उम्मीदवार आईबीपीएस पीओ भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने के लिए यहां दिए गए सीधे लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।
  • या तो न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें या अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • सभी विवरण देकर आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फिर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आईबीपीएस पीओ 2021 भर्ती के लिए आपका आवेदन पत्र जमा किया जाएगा।
  • भविष्य के संदर्भों के लिए उसी की एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

विज्ञापन
01:46 PM, 10-Nov-2021

Sarkari job: कैसे होगा आवेदकों का चयन

आईबीपीएस पीओ भर्ती 2021 पंजीकरण प्रक्रिया 20 अक्टूबर, 2021 को शुरू हुई। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि इन रिक्तियों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा 4 और 11 दिसंबर, 2021 को अस्थायी रूप से आयोजित की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया तीन राउंड में आयोजित की जाती है - प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू राउंड।

12:53 PM, 10-Nov-2021

सरकारी नौकरी: इन 4135 पदों पर आवेदन करने का आज अंतिम मौका

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान, प्रोबेशनरी ऑफिसर या आईबीपीएस पीओ भर्ती 2021, 4135 पदों के लिए चल रहा है। आज – 10 नवंबर, 2021 इन पीओ / एमटी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर आवेदन कर सकते हैं।

11:56 AM, 10-Nov-2021

Sarkari Naukri Live 2021: अभ्यर्थियों को देना होगा इतना आवेदन शुल्क

सामान्य और क्रीमी लेयर ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा। राजस्थान के ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर/ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी के लिए आवेदन शुल्क ₹400 है। अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आवेदन कर सकते हैं।

10:43 AM, 10-Nov-2021

Sarkari Job: अभ्यर्थी ऐसे जमा कर सकते हैं अपना आवेदन पत्र

  • राजस्थान सिंगल साइन ऑन की आधिकारिक साइट sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • लॉगिन लिंक पर क्लिक करें या ऑनलाइन पंजीकरण करें।
  • आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • एक बार हो जाने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन जमा कर दिया गया है।
  • पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी रखें।

09:40 AM, 10-Nov-2021

Sarkari Naukri: यह है निर्धारित आयु सीमा

1 जनवरी 2022 तक आयु सीमा

  • कांस्टेबल पुरुष जनरल/टेली कॉम./बैंड - 18-23 वर्ष

  • कांस्टेबल ड्राइवर - 18-26 वर्ष

  • कांस्टेबल ड्राइवर महिला - 18-31 वर्ष

  • कांस्टेबल महिला जनरल/टेली कॉम./बैंड - 18-28 वर्ष

09:10 AM, 10-Nov-2021

Govt Jobs: कौन कर सकता है आवेदन?

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के पद के लिए कक्षा 10 वीं या कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं।

08:30 AM, 10-Nov-2021

सरकारी नौकरी: यह है महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि - 10 नवंबर, 2021

  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि - 3 दिसंबर 2021

  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि - 3 दिसंबर 2021

  • प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि - बाद में घोषित की जाएगी

  • लिखित परीक्षा तिथि - दिसंबर 2021 /जनवरी 2022

08:16 AM, 10-Nov-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : 5000 से ज्यादा सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, यहां जानिए पूरी जानकारी

राजस्थान पुलिस ने राजस्थान पुलिस बल विभाग में कांस्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट -police.rajasthan.gov.in पर जाकर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान कांस्टेबल पदों के लिए कुल 4588 उम्मीदवारों की भर्ती करेगा। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू होकर 3 दिसंबर 2021 तक चलेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें