LIVE Sarkari Naukri 2021: इस समय में हर कोई सरकारी नौकरी पाना चाहता है। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के तहत आने वाले इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान में निकली नौकरियों का विवरण निम्न प्रकार है।
स्टाइपेंडरी ट्रेनी- II - 171
स्टाइपेंडरी ट्रेनी- I - 68
वर्क असिस्टेंट - 20
कैंटीन अटेंडेंट - 15
टेक्निकल ऑफिसर/सी - 41
साइंटिफिक ऑफिसर/ई- 1
टेक्निकल ऑफिसर/ई - 1
साइंटिफिक ऑफिसर/डी- 3
टेक्निशियन / बी (क्रेन ऑपरेटर) -1
स्टेनोग्राफर ग्रेड - III - 4
क्लर्क - 8
ड्राइवर (ओजी) - 2
सिक्योरिटी गार्ड - 2
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जोधपुर ने 45 सीनियर लाइब्रेरी इंफोर्मेशन असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट पदों पर रिक्तियां निकली हैं। इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 20 मई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के पास आवेदन के लिए बीटेक, एमटेक, एमएससी, बीएससी व स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए।
कुल पद - 1515
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने सीजीएल 2018 भर्ती परीक्षा के अंतिम अंकों की सूची जारी कर दी है। अभ्यर्थी अपना परिणाम देखने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जासकते हैं। इससे पहले आयोग द्वारा 1 अप्रैल को एसएससी सीजीएल 2018 का अंतिम परिणाम जारी किया जा चुका है। इस परीक्षा के जरिए कुल 11103 परिक्षार्थियों का चयन किया जाएगा।
देश की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एलटी भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया है। मुख्य सचिव ने इस बारे में आयोग को निर्देश जारी किए हैं। बता दें यह परीक्षा आयोग द्वारा 25 अप्रैल को आयोजित होने वाली थी, जिसके लिए 51000 से भी अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।