फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 LIVE : यहां निकली हैं बंपर भर्तियां, नौकरी की तलाश कर रहे युवा फौरन करें आवेदन

Sun, 18 Apr 2021 05:01 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri 2021 Live: इंतजार खत्म, इन सरकारी विभागों में भर्तियां हो रही हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें... 

विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:59 PM, 18-Apr-2021

सरकारी नौकरी: आईजीसीएआर ने निकाली 377 पदों पर नौकरियां

इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (आईजीसीएआर) द्वारा ग्रुप ए, ग्रुप सी और स्टाइपेंड ट्रेनी के कुल 377 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आईजीसीएआर के इन पदों पर आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट igcar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकतें हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14, मई, 2021 है। 

03:54 PM, 18-Apr-2021

Sarkari Naukri : भारतीय सेना में भर्ती के लिए यह है निर्धारित योग्यता

शैक्षणिक योग्यता -  

  • सिपाही - जनरल ड्यूटी : न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं पास करने वाला अभ्यर्थी इस पद के लिए योग्य है।
  • सिपाही टेक्निकल : भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषयों में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं कक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 
  • सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट - आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का बारहवीं कक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है।
  • सिपाही क्लर्क/ स्टोरी कीपर टेक्निकल - किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी विषय में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं कक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 
  • सिपाही ट्रेड्समैन (दसवीं पास) - दसवीं कक्षा के प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 
  • सिपाही ट्रेड्समैन (आठवीं पास) - आठवीं कक्षा में प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाने वाले अभ्यर्थी इसके लिए योग्य हैं।

03:03 PM, 18-Apr-2021

Sarkari Naukri LIVE : इस दिन आयोजित होगी सेना भर्ती रैली

भारतीय सेना ने भर्ती रैली के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के 10 जिलों के युवाओं के लिए 17 मई से 28 मई तक भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें श्रीनगर, अनंतनाग, बारामूला, पुलवामा, कुपवाड़ा, शोपियां, गंदेरबल, बांदीपोरा और कुलगाम के युवा हिस्सा ले सकेंगे। 2 अप्रैल आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है

विज्ञापन
02:05 PM, 18-Apr-2021

सरकारी नौकरी: विद्या सहायक के 600 पदों पर आवेदन हेतु आखिरी मौका

गुजरात स्टेट प्राइमरी एजुकेशन सिलेक्शन कमीशन (जीएसपीईएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर विद्या सहायक के 600 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। 6 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कल यानी 19 अप्रैल आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि है।

01:00 PM, 18-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : सेना ने स्थगित की सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई)

सेना में महिला मिलिट्री पुलिस की सैनिक जनरल ड्यूटी की भर्ती के लिए आयोजित होने वाली सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) को स्थगित कर दिया गया है। बता दें यह परीक्षा 25 अप्रैल को लखनऊ छावनी के एएमसी सेंटर में आयोजित होने वाली थी। महिला मिलिट्री पुलिस में सैनिक जीडी के पदों पर भर्ती के लिए वर्ष 2020 में आवेदन आमंत्रित किए गए थे। 

विज्ञापन
12:30 PM, 18-Apr-2021

Sarkari Vacancy: शुरू हो चुकी है पीएफसीएल में भर्ती प्रक्रिया

पॉवर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएफसीएल) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर मैनेजर और ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार यह भर्ती पीएफसीएल के विभिन्न विभागों में की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 3 अप्रैल 2021 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी पीएफसी की वेबसाइट pfcindia.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

12:06 PM, 18-Apr-2021

Govt Jobs: आरएफआई के विभिन्न पदों पर होंगी भर्तियां

राइफल फैक्ट्री, ईशापुर (आरएफआई) ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर स्नातक और तकनीशियन अपरेंटिस के पदों पर नौकरियां निकली हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक कुल 53 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती नेशनल अपरेंटिस ट्रेनिंग स्कीम (एनएटीएस) के तहत हो रही है। इच्छुक अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट portal.mhrdnats.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे पिछले तीन सालों में स्नातक या डिप्लोमा पास करने वाले अभ्यर्थी ही इन पदों के लिए योग्य होंगे। वहीं पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना, नादिया, कोलकाता और हुगली जिलों के निवासियों को वरीयता दी जाएगी।

11:03 AM, 18-Apr-2021

सरकारी नौकरी: बिहार तकनीकी सेवा आयोग के 584 पदों पर होंगी भर्तियां

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 584 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। जिसमें से मत्स्य अधिकारी के 136, मत्स्य विकास अधिकारी के 212 और ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट के 236 पद हैं। आवेदन की प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन की अंतिम तिथि 5 मई 2021 निर्धारित की गई है।

10:01 AM, 18-Apr-2021

Sarkari Vacancy : यह है ग्रामीण डाक सेवक के पदों का विवरण

कुल पद - 1421
  • सामान्य : 784 पद
  • ओबीसी : 297 पद
  • ईडब्ल्यूएस : 167 पद
  • एससी : 105 पद
  • पीडब्ल्यूडी-बी : 22 पद
  • पीडब्ल्यूडी-सी : 19 पद
  • एसटी : 14 पद
  • पीडब्ल्यूडी-ए : 11 पद
  • पीडब्ल्यूडी-डीई : 2 पद

09:32 AM, 18-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : भारतीय डाक ने केरल पोस्ट सर्कल के 1421 पदों पर निकाली नौकरियां

भारतीय डाक ने केरल पोस्टल सर्कल के लिए ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक कुल 1421 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

09:00 AM, 18-Apr-2021

Sarkari Jobs: क्लर्क, जूनियर टेक्नीशियन व फायरमैन समेत 379 पदों पर होंगी भर्तियां

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (एचपीएसएससी) ने क्लर्क, जूनियर टेक्नीशियन और फायरमैन समेत 379 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक 10 अप्रैल 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsssb.hp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

08:30 AM, 18-Apr-2021

Sarkari Vacancy: एसबीआई के 149 पदों पर होंगी भर्तियां

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर छह अलग-अलग भर्ती विज्ञापनों के तहत कुल 149 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

08:02 AM, 18-Apr-2021

Govt Jobs: एसीएमएस में टीचिंग फैकल्टी के विभिन्न रिक्त पदों होंगी भर्तियां

आर्मी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसीएमएस) ने विभिन्न विभाग में रिक्त शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन करने हेतु एसीएमएस के आधिकारिक वेबसाइट http://theacms.in/ पर जा सकते हैं।

07:45 AM, 18-Apr-2021

सरकारी नौकरी: महाराष्ट्र में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के 10127 पदों को भरने का प्रस्ताव

राजस्व और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री अब्दुल सत्तार ने  तकनीशियन, फार्मासिस्ट, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों के 10127 पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग को एक प्रस्ताव प्रस्तुत भेजा है। इसके मुताबिक स्वास्थ्य विभाग के पांच संवर्गों में इन पदों को तत्कालरूप से भरने की मांग की गई है।

07:30 AM, 18-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : यहां निकली हैं बंपर भर्तियां, नौकरी की तलाश कर रहे युवा फौरन करें आवेदन

देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों को मद्देनजर रखते हुए सेना ने कॉमन एंट्रेंस परीक्षा को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस बात की जानकारी सेना भर्ती के निदेशक कर्नल तेजेन्द्र सिंह ने दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दानापुर के आर्मी रैली ग्राउंड, रांची, कटिहार और मुजफ्फरपुर में 25 अप्रैल से सेना में भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली थी। जिसे अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें