फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 LIVE: इन 7000 से भी अधिक पदों पर निकली हैं नौकरियां, अभी करें आवेदन

Fri, 07 May 2021 07:31 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: कोरोना काल में विभिन्न सरकारी विभागों ने अलग-अलग पदों पर भर्तियों निकाली हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:31 PM, 07-May-2021

Sarkari Job 2021 : इन विद्यालयों के 3479 पदों पर कर सकते हैं आवेदन

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय के अधीन एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 3479 शिक्षक के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई थी। किंतु वर्तमान परिस्थियों को देखते हुए आवेदन की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया गया है। अब 31 मई 2021 तक कर सकते हैं आवेदन। 

07:09 PM, 07-May-2021

एसएससी : कांस्टेबल जीडी 2021 अधिसूचना, सीएचएसएल और सीजीएल टीयर 1 परीक्षा स्थगित

कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षाओं और अधिसूचनाओं को स्थगित करने के संबंध में एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। SSC कांस्टेबल GD 2021 अधिसूचना को स्थगित कर दिया गया है और SSC CHSL टीयर -1 और SSC CGL टीयर- 1 परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया है। आधिकारिक नोटिस एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर उम्मीदवारों द्वारा चेक किया जा सकता है।

06:43 PM, 07-May-2021

Sarkari Naukri 2021: दसवीं और बारहवीं पास कर सकते हैं आवेदन

इन रिक्तियों के लिए दसवीं और बारहवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। 18 साल से लेकर 25 साल तक के अभ्यर्थी कांस्टेबल पदों की इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को इन रिक्तियों के लिए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।  सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 250 रुपये करना होगा और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान करने में छूट दी जाएगी। इन रिक्तियों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 16,000 रुपये से 21,000 रुपये तक भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन
06:15 PM, 07-May-2021

Sarkari Naukri 2021: 31 मई तक करें कर्नाटक पुलिस भर्तियों के लिए आवेदन

कर्नाटक स्टेट पुलिस के सिविल विभाग में कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 मई है।
महत्वपूर्ण जानकारी
  • आवेदन की अंतिम तिथि- 31 मई 
  • पदों की संख्या- 4000
  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत- 23 अप्रैल

05:32 PM, 07-May-2021

Govt Vacancy: एफएलसीसी प्रभारी के विभिन्न पदों पर निकली हैं नौकरियां

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआई) ने आपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर एफएलसीसी प्रभारी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित युवाओं को बरन जिले में एफएलसीसी प्रभारी के पद पर नियुक्त किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 31 मई 2021 तक निर्धारित प्रारूप में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ( Central Bank of India ) की आधिकारिक वेबसाइट www.centralbankofindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
05:01 PM, 07-May-2021

सरकारी नौकरी 2021: कर्नाटक पुलिस विभाग में निकली हैं बंपर नौकरियां

कर्नाटक स्टेट पुलिस के सिविल विभाग में कांस्टेबल की बंपर भर्तियां निकली हैं। यहां कांस्टेबल की 4 हजार रिक्तियां निकली हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। जो अभ्यर्थी कांस्टेबल पदों की रिक्तियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे कर्नाटक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ksp.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदनकी अंतिम तिथि 31 मई है। अभ्यर्थी नीचे दिए जा रहे सीधे लिंक के जरिए भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

03:41 PM, 07-May-2021

यूपीएससी : परीक्षाओं और साक्षात्कार का संशोधित शेड्यूल जल्द 

भर्ती परीक्षाओं और साक्षात्कार का संशोधित शेड्यूल यूपीएससी की वेबसाइट पर जल्द जारी किया जाएगा। स्थगित परीक्षाओं और इंटरव्यू शुरू होने से 15 दिन पहले उम्मीदवारों को सूचित किया जाएगा। गौरतलब है कि सिविल सेवा परीक्षा 2020 के साक्षात्कार 26 अप्रैल से 18 जून 2021 तक होने थे। साक्षात्कार यूपीएससी ऑफिस, धौलपुर हाऊस, शाहजहां रोड नई दिल्ली में होने हैं।  प्रवर्तन अधिकारी - लेखा अधिकारी के 421 पदों के लिए भर्ती परीक्षा भी स्थगित हो गई है।

03:07 PM, 07-May-2021

यूपीएससी : सिविल सेवा परीक्षा साक्षात्कार और ईपीएफओ परीक्षा स्थगित

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 के इंटरव्यू स्थगित कर दिए हैं। सिविल सेवा परीक्षा 2020 के साक्षात्कार कोरोना वायरस की वजह से स्थगित हुए है, जो कि 26 अप्रैल से शुरू होने वाले थे। इसके साथ ही ईपीएफओ इंफोर्समेंट ऑफिसर/ अकाउंट्स ऑफिसर भर्ती परीक्षा को भी स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 09 मई को होनी थी। आयोग ने 20 अप्रैल से 23 अप्रैल के बीच होने वाले आईईएस/आईएसएस परीक्षा 2020 को भी अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। 

02:43 PM, 07-May-2021

Sarkari Naukri 2021: पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन में निकली हैं नौकरियां

पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 490 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट www.pstcl.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकतें हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 मई, 2021 निर्धारित की गई है। 

01:43 PM, 07-May-2021

Govt Jobs: डीएफसीसीआईएल के पदों पर 23 मई तक करें आवेदन

भारत सरकार (रेलवे मंत्रालय) का उपक्रम, डेडीकेटेड फ्रेट कोरीडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) द्वारा अधिसूचना जारी कर कुल 1074 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए एग्जीक्यूटिव, जूनियर एग्जीक्यूटिव और जूनियर मैनेजर के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। 24 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी डीएफसीसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट https://dfccil.com/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

12:38 PM, 07-May-2021

सरकारी नौकरी: 27वें शॉर्ट सर्विस कमीशन के लिए आवेदन शुरू

भारतीय सेना ने जज एडवोकेट जनरल ब्रांच के लिए अक्टूबर 2021 में शुरू होने वाले 27वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 6 मई 2021 को जारी अधिसूचना के मुताबिक आर्मी जेएजी भर्ती 2021 के लिए 6 मई की दोपहर 3 बजे से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी 4 जून 2021 की दोपहर 3 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

11:35 AM, 07-May-2021

Sarkari Jobs: सहायक व कर्मचारी के पदों पर होंगी भर्तियां

उत्तर प्रदेश सरकार के बाल विकास सेवा एवं पुस्तहर विभाग ने आंगनवाड़ी के कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से आंगनवाड़ी वर्कर, मिनी आंगनवाड़ी कर्मचारी और आंगनवाड़ी सहायक के पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट balvikasup.gov.in पर जाकर 17 मई 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

10:56 AM, 07-May-2021

Sarkari Jobs: ऑयल इंडिया के इन पदों पर होंगी भर्तियां

  • सहायक मैकेनिक पंप- 48
  • सहायक मैकेनिक-आईसीई - 31 पद
  • ड्रिलिंग टॉपमैन - 17
  • गैस लकड़हारा - 20
  • रासायनिक सहायक - 10
  • सहायक रिग इलेक्ट्रीशियन - 10
  • ड्रिलिंग रिगमैन - 05
  • विद्युत पर्यवेक्षक - 05
  • ड्रिलिंग हेडमैन - 04

10:26 AM, 07-May-2021

Govt Jobs: ऑयल इंडिया के 119 पदों पर निकली हैं नौकरियां

ऑयल इंडिया ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 119 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की इस सरकारी कंपनी में ड्रिलिंग हेडमैन, ड्रिलिंग रिगमैन, इलेक्ट्रिकल सुपरवाइज़र, केमिकल असिस्टेंट, असिस्टेंट रिंग इलेक्ट्रीशियन, ड्रिलिंग टॉपमैन, सहायक मैकेनिक आदि के विभिन्न पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इन भर्तियों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास निर्धारित की गई है।

10:06 AM, 07-May-2021

सरकारी नौकरी: एफएसएसएआई के इन पदों पर होंगी भर्तियां

कुल पद - 38

  • ज्वाइंट डायरेक्टर- 12 
  • डिप्टी डायरेक्टर टेक्निकल- 11
  • डिप्टी डायरेक्टर एडमिन एंड फाइनेंस- 06
  • मैनेजर- 06
  • सीनियर मैनेजर- 01
  • सीनियर मैनेजर (आईटी)- 01
  • प्रिंसिपल मैनेजर - 01

09:35 AM, 07-May-2021

Sarkari Job: प्रिंसिपल, सीनियर मैनेजर के विभिन्न पदों पर करें आवेदन

भारत की खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एफएसएसएसआई के आधिकारिक वेबसाइट https://fssai.gov.in/ पर जाकर 15 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के पश्चात अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र की प्रति को एफएसएसएआई के पते पर भेजना होगा। चयनित आवेदकों की भर्ती प्रिंसिपल मैनेजर, ज्वाइंट डायरेक्टर, सीनियर मैनेजर, डिप्टी डायरेक्टर सहित अन्य पदों पर की जाएगी।

08:53 AM, 07-May-2021

Sarkari Vacancy: एसीएमएस के लिए 15 मई तक कर सकते हैं आवेदन

आर्मी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसीएमएस) द्वारा विभिन्न विभाग के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए शिक्षक के पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन करने हेतु एसीएमएस के आधिकारिक वेबसाइट http://theacms.in/ पर जा सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित की गई है। चयनित आवेदकों को तीन वर्ष के लिए संविदा पर रखा जाएगा। अभ्यर्थियों को अधिकतम 1.60 लाख रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। 

08:22 AM, 07-May-2021

Govt Jobs: एसबीआई के पदों पर आवेदन के लिए यह है निर्धारित योग्यता

एसबीआई के विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए 1 अप्रैल 2021 को अभ्यर्थी की आयु 20 वर्ष से अधिक और 28 वर्ष से कम होनी चाहिए। आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। बता दें अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में अंग्रेजी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग एबिलिटी से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। जिन्हें हल करने के लिए कुल एक घंटे का समय दिया जाएगा। वहीं मेन परीक्षा में जनरल अवेयरनेस, अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग एबिलिटी एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूड से 200 अंकों के 190 सवाल पूछे जाएंगे।

07:53 AM, 07-May-2021

सरकारी नौकरी: इन 5000 से भी ज्यादा पदों पर निकली हैं नौकरियां

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कुल 5327 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। क्लर्क भर्ती 2021 नामक अधिसूचना के तहत भर्ती प्रक्रिया के जरिए क्लर्क के पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। 27 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एसबीआई की वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 47920 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। 

07:30 AM, 07-May-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: इन 7000 से भी अधिक पदों पर निकली हैं नौकरियां, अभी करें आवेदन

दिल्ली अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने दिल्ली सरकार के विभिन्न विद्यालयों में रिक्त पदों को भरने के लिए दिल्ली पोस्ट ग्रेजुएट टीचर भर्ती 2020 की परीक्षा की तिथि का एलान कर दिया है।आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक, दिल्ली पोस्ट ग्रेजुएट टीचर भर्ती परीक्षा 08 जून, 2021 से 20 जून, 2021 के बीच आयोजित की जाएगी है। इस भर्ती के तहत कुल 710 पदों पर आवेदकों की नियुक्तियां की जाएंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें