फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 LIVE : आठवीं से लेकर स्नातक पास अभ्यर्थियों के लिए इन विभागों में निकली हैं बंपर नौकरियां

Tue, 06 Apr 2021 07:36 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: सरकारी विभागों में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझ-बूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें... 

विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:12 PM, 06-Apr-2021

PGCIL Bharti : एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती

पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (Power Grid Corporation of India Limited, PGCIL) ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (Executive Trainee) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 15 अप्रैल, 2021 तक चलेगी। ऐसे में जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट powergridindia.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

06:04 PM, 06-Apr-2021

Sarkari Bharti : सीआरसी कॉर्डिनेटर के कई पदों के लिए अधिसूचना जारी

समग्र शिक्षा अभियान (SSA) ने सीआरसी कॉर्डिनेटर के कई पदों के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार समग्र शिक्षा अभियान (SSA) के इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। समग्र शिक्षा अभियान (SSA) के इन पदों पर आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://ssarms.gipl.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15, अप्रैल, 2021 है। कुल पदों की संख्या 250 है।

05:13 PM, 06-Apr-2021

Naukri : पश्चिम मध्य रेलवे में अप्रेंटिसशिप आवेदन आमंत्रित

पश्चिम मध्य रेलवे में अप्रेंटिसशिप का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय कोटा के अंतर्गत विभिन्न ट्रेड में कुल 716 रिक्तियों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये हैं। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार मध्यप्रदेश सरकार के सरकारी पोर्टल, mponline.gov.in पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 30 अप्रैल, 2021 तक चलेगी। 

विज्ञापन
04:17 PM, 06-Apr-2021

Govt Job : गोवा सहकारिता विभाग में कई पदों पर रिक्तियां

गोवा सहकारिता विभाग ने कई पदों के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार गोवा सहकारिता विभाग के इन पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 अप्रैल, 2021 है।  

पदों का विवरण : कुल रिक्तियां : 77
  • सीनियर मार्केटिंग ऑफिसर:-  02
  • सीनियर ऑडिटर/ सीनियर इंस्पेक्टर/ एसआरओ:-  22
  • जूनियर ऑडिटर/ जूनियर इंस्पेक्टर:-  06 
  • जूनियर स्टेनोग्राफर:-  03
  • लोअर डिवीजन क्लर्क:-  22
  • ऑडिट असिस्टेंट:-  11
  • ग्रेडर एसेसर :-  04
  • मल्टीटास्किंग स्टाफ:-  07

 

03:53 PM, 06-Apr-2021

Govt Job : गोवा में सरकारी नौकरी पाने का अवसर

पर्यटन के मशहूर देश के तटीय राज्य गोवा में सरकारी नौकरी पाने का ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर आ गया है। गोवा में बड़े स्तर सरकारी भर्ती निकली है। यह भर्ती राज्य के सहकारिता विभाग में निकली है। राज्य सहकारिता विभाग में करीब 77 पदों पर भर्ती निकली है। इसकी भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन संबंधी संपूर्ण जानकारी यहां आपको दी जा रही है। 

विज्ञापन
02:56 PM, 06-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : साइट इंस्पेक्टर के विभिन्न पदों पर होंगी भर्तियां

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के अंतर्गत एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड ने साइट इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के जरिए साइट इंस्पेक्ट - सिविल और इलेक्ट्रिकल के कुल 120 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 25 मार्च 2021 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://www.nbccindia.com/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

02:07 PM, 06-Apr-2021

सरकारी नौकरी : पीएफसी के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा इतना वेतन

  • असिस्टेंट ऑफिसर (इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट) - 30,000 से 1,20,000 रुपये तक
  • असिस्टेंट ऑफिसर (एप्लीकेशन डेवलपमेंट) - 30,000 से 1,20,000 रुपये तक
  • डिप्टी मैनेजर (लीगल) - 40,000 से 1,40,000 रुपये तक
  • डिप्टी ऑफिसर (एचआर) - 40,000 से 1,40,000 रुपये तक
  • असिस्टेंट मैनेजर (आईटी सिक्योरिटी) - 60,000 से 1,80,000 रुपये तक
  • असिस्टेंट मैनेजर (डिजास्टर रिकवरी) - 70,000 से 2,00,000 रुपसे तक
  • डिप्टी मैनेजर (पीआर) - 70,000 से 1,06,000 रुपये तक
  • मैनेजर - 80,000 से 2,20,000 रुपये तक
  • मैनेजर (राजभाषा) - 80,000 से 2,20,000 रुपये तक

01:11 PM, 06-Apr-2021

Govt Job : पीएफसीएल के इन पदों पर होगी भर्तियां

कुल पद - 11

  • मैनेजर - 02
  • डिप्टी मैनेजर (लीगल) - 02
  • असिस्टेंट ऑफिसर (इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट) - 01
  • असिस्टेंट ऑफिसर (एप्लीकेशन डेवलपमेंट) - 01
  • असिस्टेंट मैनेजर (आईटी सिक्योरिटी) - 01
  • असिस्टेंट मैनेजर (डिजास्टर रिकवरी) - 01
  • डिप्टी ऑफिसर (एचआर) - 01
  • मैनेजर (राजभाषा) - 01
  • डिप्टी मैनेजर (पीआर) - 01

12:29 PM, 06-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 : पॉवर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के कई पदों पर होंगी भर्तियां

भारत सरकार की नवरत्न कंपनी, पीएफसीएल यानी पॉवर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने मैनेजर और ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार यह भर्ती पीएफसीएल के विभिन्न विभागों में की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 3 अप्रैल 2021 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी पीएफसी की वेबसाइट pfcindia.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

11:38 AM, 06-Apr-2021

Sarkari Naukri LIVE : 385 पदों पर इस तिथि तक कर सकते हैं आवेदन

सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडारों एवं क्रय विक्रय सहकारी समितियों में रिक्त 385 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ही संपन्न की जाएगी। आवेदन हेतु 20 मार्च, 2021 से 20 अप्रैल, 2021 तक राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध रहेगी। वेबसाइट पर निर्धारित तिथि एवं समयावधि में इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन करना होगा।

10:43 AM, 06-Apr-2021

Govt Jobs : राजस्थान सहकार भर्ती बोर्ड ने निकाली 385 पदों पर रिक्तियां

राजस्थान सहकार भर्ती बोर्ड की ओर से सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडारों एवं क्रय विक्रय सहकारी समितियों में रिक्त 385 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसकी जानकारी स्वयं राज्य के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने दी थी। राजस्थान के सहकारिता मंत्री ने बताया था कि राज्य के सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडारों एवं क्रय-विक्रय सहकारी समितियों में बी-वर्ग में क्लर्क/ जूनियर असिस्टेंट/ सेल्समैन/ गोदाम कीपर/ स्टोर कीपर/ टाइपिस्ट/ कैशियर आदि के 385 पदों पर राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड, जयपुर के माध्यम से भर्तियां की जाएंगी। 

10:00 AM, 06-Apr-2021

Govt Jobs : गैर शैक्षणिक श्रेणियों के 1145 पदों पर होंगी भर्तियां

एनटीए ने गैर-शैक्षणिक श्रेणियों के 1145 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के जरिए दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के विभिन्न पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। बता दें एनटीए द्वारा आवेदन की आखिरी तारीख को बढ़ा दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी एनटीए या दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

09:41 AM, 06-Apr-2021

Sarkari Naukri : यह है निर्धारित योग्यता

राइफल फैक्ट्री, ईशापुर (आरएफआई) में स्नातक और तकनीशियन अपरेंटिस के पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। स्नातक अपरेंटिस के पदों पर बीई/बीटेक डिग्री धारी और तकनीशियन अपरेंटिस के पदों पर निर्धारित विषय में डिप्लोमा करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का चयन बीई/बीटेक या डिप्लोमा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। स्नातक इंजीनियर्स के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 9000 रुपये और डिप्लोमा धारी को 8000 रुपये बतौर छात्रवृत्ति दी जा सकती है। 

09:04 AM, 06-Apr-2021

सरकारी नौकरी : स्नातक और तकनीशियन अपरेंटिस के विभिन्न पदों पर होंगी भर्तियां

राइफल फैक्ट्री, ईशापुर (आरएफआई) में स्नातक और तकनीशियन अपरेंटिस के पदों पर नौकरियां निकली हैं। आरएफआई की वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक कुल 53 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती नेशनल अपरेंटिस ट्रेनिंग स्कीम (एनएटीएस) के तहत हो रही है। इच्छुक अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट portal.mhrdnats.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

08:35 AM, 06-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 : इस दिन आयोजित होगी भर्ती रैली

भारतीय सेना ने भर्ती रैली के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के 10 जिलों के युवाओं के लिए 17 मई से 28 मई तक भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें श्रीनगर, अनंतनाग, बारामूला, पुलवामा, कुपवाड़ा, शोपियां, गंदेरबल, बांदीपोरा और कुलगाम के युवा हिस्सा ले सकेंगे। 2 अप्रैल आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी सेना की आधिकारिक वेबसाइट  joinindianarmy.nic पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ये सेना भर्ती सोनवानी, बांदीपोरा, जम्मू- कश्मीर में आयोजित की जाएगी।

08:00 AM, 06-Apr-2021

Govt Jobs : ग्रुप सी सिविलियन पदों पर आवेदन के लिए यह है निर्धारित योग्यता

ग्रुप सी सिविलियन पदों के लिए पदानुसार अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। सभी पदों के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसमें जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, जनरल इंग्लिश और जनरल अवेयरनेस से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी।  

07:38 AM, 06-Apr-2021

Sarkari Naukri : चयनित अभ्यर्थियों की इन पदों पर होगी भर्ती

ग्रुप सी सिविलियन के कुल पद - 1515
  • मेंटेनेंस कमांड - 479
  • ट्रेनिंग कमांड - 398
  • पश्चिमी एयर कमांड - 362
  • ईस्टर्न एयर कमांड - 132
  • सेंट्रल एयर कमांड - 116
  • साउदर्न एयर कमांड - 28

07:24 AM, 06-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : आठवीं से लेकर स्नातक पास अभ्यर्थियों के लिए इन विभागों में निकली हैं बंपर नौकरियां

आईएएफ यानी भारतीय वायुसेना ने ग्रुप सी सिविलियन के 1515 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के जरिए हिंदी टाइपिस्ट, मल्टी टास्किंग स्टाफ, एलडीसी, ड्राइवर, कुक आदि के पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 3 अप्रैल 2021 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आईएएफ की वेबसाइट http://indianairforce.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें