फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021: जानिए, कहां-कहां निकली हैं सरकारी नौकरियां और कब तक है आवेदन का मौका

Sat, 24 Apr 2021 06:00 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: नौकरी की तलाश कर रहे युवा ध्यान दें, विभिन्न सरकारी विभागों ने भर्ती अधिसूचना जारी की है। जिनके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। आगे पढ़ें... 
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:59 PM, 24-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 Live: सेना में निकली हैं नौकरियां, 18 मई तक करें आवेदन

अगर आप भारतीय सेना की नौकरी खोज रहे हैं, तो हम आपको यहां एक ऐसी नौकरी के बारे में बता रहे हैं जो आपके बेहद काम की है। दरअसल, भारतीय सेना ने डेंटल कॉर्प्स 2021 अभियान के तहत कई रिक्तियां निकाली  हैं, जिनके लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुल पदों की संख्या 37 है और अभ्यर्थी 18 मई या इससे पहले इन नौकरियों के लिए ऑनलाइन अपना आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in है। ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद अभ्यर्थी आर्मी डेंटल कॉर्प्स के लिए आवेदन कर सकते हैं।


इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 19 अप्रैल से ही हो चुकी है। लेकिन अभ्यर्थी 18 मई शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों की परीक्षा के जरिए होगा। अभ्यर्थियों को पहले शॉर्टलिस्ट किया जाएगा जो  लिखित परीक्षा के जरिए होगा। इसके बाद साक्षात्कार और मेडिकल परीक्षा होगा और फिर भर्ती होगी।

महत्वपूर्ण तारीख
ऑनलाइन आवेदन की शुरूआत - 19 अप्रैल 
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 18 मई 

 

05:39 PM, 24-Apr-2021

Sarkari Naukri Live 2021: एनबीसीसी में निकली नौकरियों का विवरण

नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन  में निकली विभिन्न नौकरियों का विवरण निम्म प्रकार है।
रिक्तियों का विवरण
एडिशन जनरल मैनेजर (फाइनेंस) - 01 पद
डिप्टी जनरल मैनेजर (सिविल इंजीनियरिंग) - 02
प्रोजेक्ट मैनेजर (सिविल) - 01
डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर (सिविल) - 01
सीनियर प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव (इलेक्ट्रिकलः  02
असिस्टेंट मैनेजर (एचआरएम) - 01
सीनियर स्टेनोग्राफर - 01
ऑफिस असिस्टेंट (स्नोग्राफर) - 03

 

05:10 PM, 24-Apr-2021

Sarkari Naukri Live 2021: एनबीसीसी में निकली हैं नौकरियां, जल्द करें आवेदन

नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन ने जनरल मैनेजर, प्रोजेक्ट मैनेजर, स्टेनो समेत कई पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। ये रिक्तियां एससी, एसटी और ओबीसी के लिए निकाली गई हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 12 है। अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
04:22 PM, 24-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : भारतीय सेना के डेंटल कोर में निकली हैं नौकरियां

भारतीय सेना ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर डेंटल कोर में 'शार्ट सर्विस कमीशन 2021' प्राप्त ऑफिसर की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आर्मी डेंटल कोर में कुल 37 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय सेना के भर्ती पोर्टल, joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी 18 मई 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।

 

03:00 PM, 24-Apr-2021

सरकारी नौकरी: दसवीं पास के लिए 1421 पदों पर निकलीं हैं नौकरियां

भारतीय डाक द्वारा केरल पोस्टल सर्कल के लिए ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए कालीकट, कन्नूर, कासरगोड, मंजेरी, ओट्टापलम, पालघाट, थलसेरी, तिरूर, वडकारा, एलेप्पी, अलवे, चेंकेरी, एर्नाकुलम, इडुक्की, इरिंजालाकुडा, कोट्टायम, मावेलिकारा, त्रिचूर, त्रिरू बल्ला, त्रिवेंद्रम उत्तर और त्रिवेंद्रम दक्षिण क्षेत्र के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में रिक्त कुल 1421 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। 

 

विज्ञापन
01:56 PM, 24-Apr-2021

सरकारी नौकरी 2021: एससीआर में 60 पदों पर नौकरियां

दक्षिण मध्य रेलवे ने मेडिकल स्टाफ की रिक्तियां निकाली हैं। अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए scr.indianrailways.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 27 अप्रैल है। कुल रिक्तियां  60 है।

रिक्तियों की डिटेल
स्पेशलिस्ट डॉक्टर - 1 पद
कॉन्ट्रेक्ट मेडिकल प्रैक्टिशनर - 13 पद 
नर्सिंग सिस्टर - 21 पद 
फार्मासिस्ट - 2 पद 
हॉस्पिटल अटेंडेंट - 23 पद

01:25 PM, 24-Apr-2021

Govt Jobs: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में नौकरियां

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने 268 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के जरिए देशभर के 8 रीजन के विभिन्न पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। 21 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी बीईएल की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को संविदा के आधार पर भर्ती किया जाएगा।
 

12:25 PM, 24-Apr-2021

सरकारी नौकरी 2021: स्थगित हुई डीआरडीओ की 1817 पदों पर भर्ती प्रक्रिया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) की भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत पहले चरण परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक डीआरडीओ द्वारा 1817 एमटीएस की भर्ती (विज्ञापन सं.2019-20/एमटीएस) के लिए पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का आयोजन देश भर के 42 शहरों में किया जाना था। जिसे कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप की वजह से टाल दिया गया है। 
 

11:35 AM, 24-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021: यहां निकली हैं 146 रिक्त पदों पर नौकरियां 

राइट्स लिमिटेड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रशिक्षुओं की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, ग्रेजुएट अप्रेंटिस, डिप्लोमा अप्रेंटिस और ट्रेड अप्रेंटिस (आईटीआई पास) के कुल 146 रिक्तियों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। 22 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 12 मई 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।

11:05 AM, 24-Apr-2021

सरकारी नौकरी: मद्रास हाई कोर्ट में निकली हैं 3 हजार से ज्यादा नौकरियां

मद्रास हाईकोर्ट के ज्यूडिशियल रिक्रूटमेंट सेल द्वारा 3557 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदकों की भर्ती ऑफिस असिस्टेंट, वॉचमैच, कॉपीईस्ट अटेंडर, नाइट वॉचमैन आदि पदों पर की जाएगी। 18 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.mhc.tn.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित आवेदकों की नियुक्ति तमिलनाडु राज्य के विभिन्न न्यायिक जिलों में की जाएगी।

कुल पद - 3557
ऑफिस असिस्टेंट – 1911 पद
वॉचमैन – 496 पद
नाईट वॉचमैन (मसालची) – 485 पद
स्वीपर – 189 पद
नाइट वॉचमैन कम मासलची – 108 पद
सैनिटरी वर्कर – 110 पद
गार्डनर – 28 पद
स्वीपर कम क्लीनर – 18 पद
वाचमैन कम मासलची – 15 पद
स्कैवेंजर/स्वीकर – 7 पद
कॉपीईस्ट अटेंडर – 3 पद
वाटरमैन एवं वाटरवूमेन – 1 पद
ऑफिस कम फुल टाइम वाचमैन – 1 पद

10:09 AM, 24-Apr-2021

sarkari job 2021: कर्मचारी चयन आयोग ने लिया अहम निर्णय

कर्मचारी चयन आयोग ने ऐसे उम्मीदवारों की सूचनाएं सार्वजनिक साझा करने का निर्णय लिया है जो भर्ती परीक्षा के अंतिम चरण में शामिल हुए पर अंतिम रूप से चयनित नहीं हो सके। आयोग का कहना है कि किसी भी भर्ती परीक्षा के अंतिम परिणाम जारी होने के बाद  खासतौर से तैयार एक वेबसाइट पर अचयनित मेधावियों का नाम, पता समेत और अन्य जानकारी जैसे कि कुल प्राप्तांक और मेरिट की रैंकिंग जारी की जाएगी। फॉर्म भरते वक्त जो अभ्यर्थी अपनी सहमति देंगे उनकी ही सूचनाएं जारी की जाएंगी।

 

10:06 AM, 24-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021: भारतीय नौसेना में नौकरियां पाने का सुनहरा मौका

भारतीय नौसेना ने नाविक के 2500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। साइंस विषय के साथ बारहवीं पास करने वाले अभ्यर्थी नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.joinindiannavy.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित आवेदकों को अधिकतम 69100 रुपये का वेतन दिया जा सकता है।

09:57 AM, 24-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021: जानिए, कहां-कहां निकली हैं सरकारी नौकरियां और कब तक है आवेदन का मौका

LIVE Sarkari Naukri 2021: नौकरी की तलाश कर रहे युवा ध्यान दें, विभिन्न सरकारी विभागों ने भर्ती अधिसूचना जारी की है। जिनके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हम amarujala.com के जरिये आपको बता रहे हैं कि कहां-कहां नौकरियां निकली हैं और उनके लिए कब तक आवेदन का मौका है। इस लाइव ब्लॉग के जरिए आपको विभिन्न विभागों में निकली नौकरियों के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। कोरोना के इस वक्त में कई लोगों की नौकरियां छूट गई हैं, ऐसे में आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि कहां और किन विभागों में रिक्तियां निकल रही हैं और आवेदन मांगे गए हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें