फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 LIVE : सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो आज ही यहां करें यहां आवेदन

Fri, 16 Apr 2021 07:36 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: कई सरकारी विभागों द्वारा भर्ती विज्ञापन जारी किए गए हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें... 

विज्ञापन
sarkari naukri - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:36 PM, 16-Apr-2021

KVSS SUWB recruitment : आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ही 

राजस्थान सहकार भर्ती बोर्ड द्वारा इस भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं प्रमाणिकता को सुनिश्चित किया जाएगा। उपरोक्त पदों पर आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी एवं सीधे आवेदन के लिए राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। अंतिम समय तक भर्ती के पदों की संख्या में बढ़ोतरी अथवा कटौती करने का अधिकार सहकार भर्ती बोर्ड के पास सुरक्षित है।
 

06:07 PM, 16-Apr-2021

KVSS Sarkari Naukri : सहकारी समितियों और उपभोक्ता भंडारों में मिलेगी नियुक्ति

राजस्थान सहकार भर्ती बोर्ड की ओर से सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडारों एवं क्रय विक्रय सहकारी समितियों में रिक्त 385 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। राज्य के सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडारों एवं क्रय-विक्रय सहकारी समितियों में बी-वर्ग में क्लर्क/ जूनियर असिस्टेंट/ सेल्समैन/ गोदाम कीपर/ स्टोर कीपर/ टाइपिस्ट/ कैशियर आदि के 385 पदों पर राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड, जयपुर के माध्यम से भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 20 अप्रैल, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। 

06:00 PM, 16-Apr-2021

SUWB recruitment : राजस्थान में हो रही सरकारी भर्ती

सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन खबर है। राजस्थान में बड़े पैमाने पर एक और सरकारी भर्ती हो रही है। इस बार भर्ती के जरिये सहकारी क्षेत्र के सरकारी संस्थानों में रिक्त पदों को भरा जाएगा। राजस्थान सहकार भर्ती बोर्ड की ओर से सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडारों एवं क्रय विक्रय सहकारी समितियों में रिक्त 385 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

विज्ञापन
05:27 PM, 16-Apr-2021

BPSC LDC Vacancy : बीपीएससी परीक्षा में किताब ले जाने की छूट

बीपीएससी ने निम्न वर्गीय लिपिक के खाली 24 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इन पदों के लिए होने वाली प्रारंभिक परीक्षा में पुस्तक ले जाने की छूट रहेगी। यानी यह परीक्षा ओपन बुक एग्जाम होगी। इसके लिए अभ्यर्थी हर विषय की एक पुस्तक ले जा सकेंगे। हालांकि, उम्मीदवारों को नाेट्स ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 मार्च से शुरू हुए थे। आवेदन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल, 2021 है। अभ्यर्थी वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

04:56 PM, 16-Apr-2021

BPSC LDC Vacancy : बीपीएससी में क्लर्क के पदों पर भर्ती का आखिरी मौका

बिहार लोक सेवा आयोग ने एक बार फिर भर्ती निकाली है। इस बार यह भर्ती बिहार लोक सेवा आयोग के पटना स्थित दफ्तर के लिए है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपने कार्यालय में एलडीसी - लोअर डिवीजन क्लर्क यानी निम्न वर्गीय लिपिक की नियुक्ति के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस संबंध में आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट http://www.bpsc.bih.nic.in/ पर अधिसूचना और विज्ञापन जारी किया है। 
 

विज्ञापन
04:24 PM, 16-Apr-2021

SBI Clerk 2021 : जल्द ही शुरू होने वाली है भारतीय स्टेट बैंक में क्लर्क की भर्ती

अच्छे करियर के लिए सरकारी नौकरी आज के समय में युवाओं की पहली प्राथमिकता होती है। इसमें भी सरकारी बैंक में नौकरी सबसे विशेष मानी जाती है। क्योंकि सरकारी बैंक में नौकरी एक बेहद ही आराम की नौकरी की होती है। इसके साथ अगर बात देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक में नौकरी की हो तो फिर इससे बेहतर क्या होगा। अगर आप भी देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक में क्लर्क (SBI Clerk 2021) की नौकरी करना चाहते हैं तो आपके पास भी एक सुनहरा मौका है। SBI में Clerk के पदों पर जल्दी ही भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी। 

 
 

02:25 PM, 16-Apr-2021

सरकारी नौकरी : एफएसएसएआई के विभिन्न पदों पर होंगी नियुक्तियां

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके तहत प्रिंसिपल मैनेजर, ज्वाइंट डायरेक्टर, सीनियर मैनेजर, सीनियर मैनेजर आईटी, डिप्टी डायरेक्टर टेक्निकल, डिप्टी डायरेक्टर एडमिन एंड फाइनेंस, मैनेजर सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। 

01:20 PM, 16-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021: एनटीपीसी ने निकाली बंपर भर्तियां

राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम लिमिटेड (एनटीपीसी) ने इंजीनियरिंग एक्जीक्यूटिव ट्रेनी के कुल 50 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एनटीपीसी की आधिकारिक भर्ती पोर्टल  ntpccareers.net पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 मई, 2021 निर्धारित की गई है।

12:25 PM, 16-Apr-2021

Sarkari Vacancy: एसईसीएल के 86 पदों पर जल्द होगी भर्ती

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट और सीनियर मेडिकल ऑफिसर के 86 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक अभ्यर्थी इन पदों के लिए 30 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। 

11:30 AM, 16-Apr-2021

Govt Job Result : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सहायक कमांडेंट (कार्यकारी) सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा परिणाम घोषित

यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग द्वारा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सहायक कमांडेंट (कार्यकारी) सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2021 के लिखित भाग के नतीजे घोषिक कर दिए गए हैं। आयोग द्वारा यूपीएससी सीआईएसएफ एलडीसीई रिजल्ट 2021 की घोषणा गुरुवार, 15 अप्रैल 2021 को कर दी गई थी। यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट, upsc.gov.in पर जाकर अभ्यर्थी अपना परिणाम देख सकते हैं। 

11:00 AM, 16-Apr-2021

सरकारी नौकरी: डीएसएसएसबी ने निकाली 12000 से अधिक पदों पर नौकरियां

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने सरकारी स्कूलों में 12000 से अधिक टीजीटी शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया इस वर्ष जून में शुरू की जाएगी जोकि 31 जुलाई तक जारी रहेगी। विज्ञापन के जरिए यह बताया गया है कि टीजीटी शिक्षकों के 18 विभिन्न वर्गों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जा रही है। वहीं 15 जनवरी 2022 को आवेदनकर्ताओं की लिखित परीक्षा होगी और 31 मई 2022 को नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर अंतिम परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। 

10:30 AM, 16-Apr-2021

Sarkari Job 2021 : ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता विभाग भर्ती 2021 के करें आवेदन

स्वच्छ भारत मिशन – ग्रामीण और जल जीवन मिशन योजना के तहत ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में बंपर नौकरियां निकली हैं। जिनके लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rdpr.karnataka.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता विभाग भर्ती 2021 अधिसूचना के मुताबिक कुल 154 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। आवेदन की अंतिम तिथि 28 अप्रैल 2021 निर्धारित की गई है। 

10:00 AM, 16-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 : आंगनवाड़ी के पदों पर आवेदन करने के लिए यह है निर्धारित योग्यता

आंगनवाड़ी के विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट balvikasup.gov.in पर जा सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए, राज्य के विभिन्न जिलों में तीन कैटेगिरी के तहत आगरा, अंबेडकरनगर, अमेठी, फैजाबाद, फिरोजाबाद, हाथरथ, सहारनपुर और मऊ जिलों में आवेदकों की भर्ती की जाएगी। आगंनवाड़ी सेविका व मिनी आंगनवाड़ी सेविका के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी का हाईस्कूल पास होना अनिवार्य है। वहीं आंगबाड़ी सहायक के पद के लिए पांचवीं पास आवेदन कर सकते हैं।

09:30 AM, 16-Apr-2021

Sarkari Vacancy: आंगनवाड़ी के 5300 पदों पर होंगी भर्तियां

महिला एवं बाल विकास विभाग में एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस), उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जल्द ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की बंपर भर्तियां की जाएगी। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक कुल 5300 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ध्यान रहे आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 अप्रैल 2021 निर्धारित की गई है।  

09:00 AM, 16-Apr-2021

Sarkari Jobs: इस विभाग में 8393 प्री-प्राइमरी टीचरों की होंगी भर्तियां

पंजाब स्कूली शिक्षा विभाग भर्ती बोर्ड ने शिक्षक के 8393 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की नियुक्ति प्री-प्राइमरी टीचरों के पदों पर की जाएगी। 25 मार्च 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट educationrecruitmentboard.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

08:25 AM, 16-Apr-2021

Sarkari Naukri Result: बीपीडीसी लिखित परीक्षा के परिणाम जारी, होगी 1722 पदों पर भर्ती

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस ड्राइवर कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। नतीजे केंद्रीय चयन पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। आपको बता दें कि बिहार पुलिस ड्राइवर कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा का आयोजन 3 जनवरी, 2021 को किया गया था। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए बिहार पुलिस में ड्राइवर कॉन्स्टेबल के 1722 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। 

08:10 AM, 16-Apr-2021

Govt Jobs: जीएलपीसी के इन पदों पर हाेंगी भर्तियां

  • असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर (तालुका) - 246 पद
  • तालुका लाइवलीहुड मैनेजर - 75 पद
  • असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर (जिला) - 58 पद
  • असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर (राज्य) - 13 पद

07:56 AM, 16-Apr-2021

सरकारी नौकरी : असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर के कुल 392 पदों पर होंगी भर्तियां

गुजरात लाइवलीहुड प्रमोशन कंपनी लिमिटेड (जीएलपीसी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विज्ञापन जारी कर कुल 392 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जीएलपीसी द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के जरिए पंचायत, ग्रामीण आवास और ग्रामीण विकास विभाग में राज्य, जिला और तालुका स्तरों पर असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर के पदों पर नियुक्ति की जाएगी।  

07:40 AM, 16-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो आज ही यहां करें यहां आवेदन

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (एससीओ) और क्लेरिकल कैडर में फार्मासिस्ट के कुल 149 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए एसबीआई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर छह अलग-अलग भर्ती विज्ञापन जारी किए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक आवेदन की प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों की भर्ती नियमित और संविदा के आधार पर की जाएगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें