फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021: 15000 से भी ज्यादा पदों पर निकलीं हैं नौकरियां, वेतन भी शानदार

Thu, 29 Apr 2021 07:07 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: बेरोजगारी के इस दौर में विभिन्न सरकारी विभागों ने नौकरियां निकाली हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें... 

विज्ञापन
सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:07 PM, 29-Apr-2021

सरकारी भर्ती : इस बड़े संस्थान में निकली बड़ी भर्ती  

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में है तो यह खबर आपके लिए ही है। ईस्टर्न कोल लिमिटेड (Eastern Coal Limited, ECL) की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना निकली है। इस अधिसूचना के अनुसार, सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट, मेडिकल स्पेशलिस्ट E3, सीनियर मेडिकल ऑफिसर डेंटल के पदों पर भर्तियां होंगी। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ईस्टर्न कोल लिमिटेड यानी ईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट easterncoal.gov.in पर जाना होगा।

06:29 PM, 29-Apr-2021

AIBE XVI Exam 2021 : 30 मई को होगी ऑल इंडिया बार परीक्षा

AIBE XVI Exam 2021 : बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) को लेकर अहम फैसला लिया है। बीसीआई ने ऑल इंडिया बार परीक्षा-16 (AIBE XVI) की नई तिथि घोषित कर दी है। अब यह परीक्षा 30 मई, 2021 को आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही इस बार एग्जाम पैटर्न भी बदल दिया है। ऑल इंडिया बार परीक्षा-16 (AIBE XVI) पूर्व में दो बार स्थगित की जा चुकी है। इससे पहले पहले परीक्षा 25 अप्रैल को निर्धारित थी। इसके साथ ही बीसीआई ने AIBE XVI की पंजीकरण तिथि को 30 अप्रैल, 2021 तक आगे बढ़ा दिया है।

06:04 PM, 29-Apr-2021

UPSESSB TGT, PGT भर्ती 2021 : जरूरी तारीखें

  • रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि - 01 मई, 2021
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि - 03 मई, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 05 मई, 2021
यूपी शिक्षक परीक्षा तिथि - जल्द घोषित की जाएगी।
 

विज्ञापन
06:04 PM, 29-Apr-2021

UPSESSB शिक्षक भर्ती : 15,198 पदों के लिए आवेदन 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) ने यूपी शिक्षक भर्ती 2021 की रजिस्ट्रेशन तारीख फिर से बढ़ा दी है। बोर्ड 15,198 पदों को भरने के लिए आवेदन माँगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 1 मई, 2021 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बोर्ड के नोटिफिकेशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsessb.org पर विजिट कर सकते हैं ।  

05:21 PM, 29-Apr-2021

यूपीएससी : परीक्षाओं और साक्षात्कार का संशोधित शेड्यूल जल्द 

भर्ती परीक्षाओं और साक्षात्कार का संशोधित शेड्यूल यूपीएससी की वेबसाइट पर जल्द जारी किया जाएगा। स्थगित परीक्षाओं और इंटरव्यू शुरू होने से 15 दिन पहले उम्मीदवारों को सूचित किया जाएगा। गौरतलब है कि सिविल सेवा परीक्षा 2020 के साक्षात्कार 26 अप्रैल से 18 जून 2021 तक होने थे। साक्षात्कार यूपीएससी ऑफिस, धौलपुर हाऊस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली में होने हैं।  प्रवर्तन अधिकारी - लेखा अधिकारी के 421 पदों के लिए भर्ती परीक्षा भी स्थगित हो गई है।

विज्ञापन
04:12 PM, 29-Apr-2021

यूपीएससी : सिविल सेवा परीक्षा साक्षात्कार और ईपीएफओ परीक्षा स्थगित

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 के इंटरव्यू स्थगित कर दिए हैं। सिविल सेवा परीक्षा 2020 के साक्षात्कार कोरोना वायरस की वजह से स्थगित हुए है, जो कि 26 अप्रैल से शुरू होने वाले थे। इसके साथ ही ईपीएफओ इंफोर्समेंट ऑफिसर/ अकाउंट्स ऑफिसर भर्ती परीक्षा को भी स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 09 मई को होनी थी। आयोग ने आईईएस/आईएसएस परीक्षा 2020 को भी अगले आदेश तक स्थगित कर दिया था। 

03:37 PM, 29-Apr-2021

सरकारी नौकरी: डीएफसीसीआईएल के 1074 पदों पर होंगी भर्तियां

डेडीकेटेड फ्रेट कोरीडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) द्वारा 1074 पदों पर नौकरियां निकालीं गई हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक चयन प्रक्रिया के जरिए एग्जीक्यूटिव, जूनियर एग्जीक्यूटिव और जूनियर मैनेजर के विभिन्न पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। 24 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी डीएफसीसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट https://dfccil.com/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

02:47 PM, 29-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : पीएससीबीएल में 856 पदों पर होंगी भर्तियां

पंजाब स्टेट कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड (पीएससीबीएल) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर सीनियर मैनेजर, मैनेजर, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ऑफिसर, क्लर्क-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर और स्टेनो टाइपिस्ट के कुल 856 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार पीएससीबीएल के आधिकारिक वेबसाइट pscb.in पर जाकर 20 मई 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। 

01:46 PM, 29-Apr-2021

Sarkari Vacancy: कोल इंडिया लिमिटेड के विभिन्न पदों पर होंगी भर्तियां

भारत सरकार की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड की ओर से सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट, मेडिकल स्पेशलिस्ट, सीनियर मेडिकल ऑफिसर के कई पदों पर नौकरियां निकली हैं। इच्छुक अभ्यर्थी सीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट https://www.coalindia.in पर जाकर 30 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के पश्चात आवश्यक दस्तावेजों के साथ के निर्धारित पते -  (जनरल मैनेजर (पर्सनेल), एग्जीक्यूटिव एस्टेब्लिशमेंट डिपार्टमेंट, डब्ल्यूसीएल सेकंड फ्लोर, कोल एस्टेट, डब्ल्यूसीएल हेड क्वार्टर सिविल लाइन, नागपुर, महाराष्ट्र ) पर भेजें। इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए सभी कैंडिडेट्स को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, हेडक्वार्टर, नागपुर (महाराष्ट्र) जाना पड़ेगा।

12:45 PM, 29-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : उपनिरीक्षक के 1329 पदों पर इस तारीख से कर सकते हैं आवेदन

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीबीपीबी), लखनऊ ने पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के कुल 1329 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती 2021 के लिए आवेदन की तिथि को आगे बढ़ा दिया है। बता दें आवेदन प्रक्रिया 1 मई 2021 से शुरू होने थी, लेकिन अब यह 15 मई 2021 से शुरू होने जा रही है। वहीं आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून 2021 निर्धारित की गई है। 

11:43 AM, 29-Apr-2021

Sarkari Vacancy: भारतीय डाक ने कुल 4368 पदों पर निकाली नौकरियां

भारतीय डाक ने ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस), शाखा पोस्ट मास्टर (बीपीएम) और सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम) के 4368 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए बिहार और महाराष्ट्र पोस्टल सर्किल के क्रमश: 1940 और 2428 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट appost.in या appost.in/gdsonline पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

11:04 AM, 29-Apr-2021

Sarkari Job : सेल के इन पदों पर होंगी नियुक्तियां

कुल पद - 49

  • मेडिकल ऑफिसर - 26
  • जीडीएमओ - 17
  • ओएचएस - 07
  • डेंटल - 02

10:34 AM, 29-Apr-2021

Govt Jobs : सेल में मेडिकल ऑफिसर और स्पेशलिस्ट की जरूरत

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) द्वारा झारखंड, ओडिशा और मध्य प्रदेश में स्थित विभिन्न खदान परिसरों में संचालित अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में 46 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक मेडिकल ऑफिसर (डेंटल), मेडिकल ऑफिसर (ओएचएस), मेडिकल ऑफिसर (जीडीएमओ) और विभिन्न क्षेत्रों में मेडिकल स्पेशलिस्ट के पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी सेल की आधिकारिक वेबसाइट sailcareers.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

10:03 AM, 29-Apr-2021

Govt Jobs: एसएआई ने काेच और असिस्टेंट कोच के पदों के लिए मांगे आवेदन

भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा कोच और असिस्टेंट कोच के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 320 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। 20 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sportsauthorityofindia.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

09:30 AM, 29-Apr-2021

सरकारी नौकरी: बीईएल के इन पदों पर होंगी नियुक्तियां

कुल पद - 268

  • पंजाब – 64 पद
  • गुजरात – 36 पद
  • उत्तर प्रदेश – 48 पद
  • जम्मू एवं कश्मीर – 48 पद
  • राजस्थान – 24 पद
  • असम – 24 पद
  • दिल्ली – 12 पद
  • मध्य प्रदेश – 12 पद

09:00 AM, 29-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021: बीईएल के 268 पदों पर निकली हैं नौकरियां

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन नवरत्न कंपनी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) द्वारा 268 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया के जरिए देशभर के 8 रीजन के विभिन्न पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। 21 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी बीईएल की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

08:31 AM, 29-Apr-2021

Sarkari Jobs: इस बैंक के 511 पदों पर निकली भर्तियां

बैंक ऑफ बड़ौदा ने 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 511 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी बीओबी की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर 29 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों में छह महीने के अनुभव वाले अभ्यर्थियों का ही चयन किया जाएगा।

08:15 AM, 29-Apr-2021

Sarkari Vacancy: इन 2500 पदों पर करें आवेदन

भारतीय नौसेना द्वारा नाविक के 2500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक 26 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। साइंस विषय के साथ बारहवीं पास करने वाले अभ्यर्थी नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.joinindiannavy.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

08:01 AM, 29-Apr-2021

Govt Jobs: लद्दाख के अभ्यर्थी सेना भर्ती रैली के लिए 8 जून तक करें आवेदन

भारतीय सेना में भर्ती के लिए लद्दाख के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 8 जून 2021 तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें सेना भर्ती रैली 24 जून से 30 जून तक केंद्र शासित प्रदेश के पात्र अभ्यर्थियों के लिए आर्मी हेलीपैड ग्राउंड, कारगिल में आयोजित की जाएगी। 

07:46 AM, 29-Apr-2021

सरकारी नौकरी: एसबीआई ने निकाली 5327 पदों पर नौकरियां

एसबीआई यानी भारतीय स्टेट बैंक द्वारा क्लर्क के 5000 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। क्लर्क भर्ती 2021 नामक अधिसूचना के अनुसार चयन प्रक्रिया के जरिए क्लर्क के कुल 5327 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। 27 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एसबीआई की वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

07:30 AM, 29-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021: 15000 से भी ज्यादा पदों पर निकलीं हैं नौकरियां, वेतन भी शानदार

भारतीय डाक द्वारा ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस), शाखा पोस्ट मास्टर (बीपीएम) और सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम) के कुल 4368 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए बिहार और महाराष्ट्र पोस्टल सर्किल के क्रमश: 1940 और 2428 पदों को भरा जाएगा। दसवीं पास अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट appost.in या appost.in/gdsonline पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें