भारतीय नौसेना में आर्टिफिशर अप्रेंटिस (एए) और सीनियर सेकेंडरी रिक्रूटर्स (एसएसआर) के पदों के पर भर्ती शुरू हो गई है। करीब 2500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया सोमवार 26 अप्रैल से शुरू कर दी गई है। पात्रता शर्तों को पूरा करने वाले अविवाहित पुरुष उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 5 मई तक जारी रहेगी।
नौसेना भर्ती पदों का विवरण
भारतीय नौसेना ने इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 500 AA और 2000 SSR रिक्तियों को भरने का प्रस्ताव दिया है।
आर्टिफिशर अपरेंटिस (एए) - 500
सीनियर सेकेंडरी रिक्रूटर्स (एसएसआर) - 2000
पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने लॉ क्लर्क की 160 रिक्तियां निकाली हैं। जिन अभ्यर्थियों के पास एलएलबी की डिग्री है, वे इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों पर आवेदन की आखिरी तारीख 10 मई है। जबकि, अभ्यर्थी 12 मई तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। हालांकि, अभी परीक्षा की तिथि घोषित नहीं हुई है। इन रिक्तियों के लिए 18 से 37 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमों के मुताबिक उम्र सीमा में छूट मिलेगी। अभ्यर्थी https://sssb.punjab.gov.in के जरिए इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPCL)में कई रिक्तियां निकली हैं। यहां इंजीनियरिंग एक्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। ये भर्तियां केवल महिला इंजीनियर ग्रेजुएट के लिए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन डिसीप्लीन के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 50 है। इन नौकरियों के लिए आवेदन की शुरुआत 16 अप्रैल से हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 6 मई है।
शैक्षणिक योग्यता
इन रिक्तियों के लिए संबंधित स्ट्रीम में बीई/बीटेक मांगा गया है। 27 साल तक के अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 40,000 से रुपय से लेकर 1,40,000 रुपये तक भुगतान किया जाएगा।
रेल मंत्रालय के तहत रेल इंडिया तकनीकी और आर्थिक सेवा ने अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rites.com के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 22 अप्रैल से हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 12 मई है। कुल रिक्तियों की संख्या 146 है। नीचे आपको रिक्तियों का विवरण बताया जा रहा है।
ग्रेजुएट अपरेंटिस- 96 पद
डिप्लोमा अपरेंटिस- 15 पद
ट्रेड अपरेंटिस- 35 पद
शैक्षणिक योग्यता
मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में डिग्री। गैर-इंजीनियरिंग स्नातक अभ्यर्थियों से बीए / बीबीए / बी कॉम की डिग्री मांगी गई है। इंजीनियरिंग डिप्लोमा या आईटीआई पास अभ्यर्थी भी इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सैलरी
ग्रेजुएट अपरेंटिस- रु. 14,000
डिप्लोमा अपरेंटिस- रु. 12,000
ट्रेड अपरेंटिस- रु. 10,000
कुल पद 2311
विभाग - रिक्तियों की संख्या
स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग - 1444
राजस्व विभाग - 528
सहकारिता विभाग - 256
सामान्य प्रशासन विभाग - 52
कानून, न्याय और संसदीय कार्य विभाग - 21
कौशल विकास विभाग - 06
फूलों की खेती, उद्यान और पार्क विभाग - 04