09:12 AM, 25-Jan-2023
IBPS SO EXAM
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) विशेषज्ञ अधिकारियों प्रारंभिक परीक्षा 31 दिसंबर, 2022 को आयोजित की गई थी और परिणाम 17 जनवरी, 2023 को घोषित किया गया था। स्कोर कार्ड डाउनलोड करने का अंतिम दिन 29 जनवरी, 2023 है। प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार जनवरी में होने वाली इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन विशेषज्ञ अधिकारियों की भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।