फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukari Result Live: कई सरकारी विभागों में निकलीं नौकरियां, नीचे पढ़कर अभी करें अप्लाई

Sun, 24 Sep 2023 07:23 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri Live: कई सरकारी विभागों में बंपर भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नौकरी से जुड़ी हर लेटेस्ट भर्ती की जानकारी आप www.amarujala.com/jobs/government-jobs पर जाकर देख और पढ़ सकते हैं।
 
विज्ञापन
jobs - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:23 PM, 24-Sep-2023

Nuclear Fuel Complex Apprentice Recruitment 2023

परमाणु ऊर्जा विभाग के तहत न्यूक्लियर फ्यूल कॉम्प्लेक्स (NFC) ने आईटीआई ट्रेड अपरेंटिस के 206 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर 2023 से पहले आधिकारिक वेबसाइट https://www.nfc.gov.in या अपरेंटिसशिप पोर्टल www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। एनएफसी की यह भर्ती हैदराबाद के लिए की जा रही है।

07:12 PM, 24-Sep-2023

UPSC Assistant Public Prosecutor Recruitment 2023

संघ लोक सेवा आयोग ( UPSC) ने सहायक लोक अभियोजक और अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 12 अक्तूबर 2023 तक है। 

07:01 PM, 24-Sep-2023

CWC Recruitment 2023

केंद्रीय भंडारण निगम में सहायक अभियंता, लेखाकार, अधीक्षक और कनिष्ठ तकनीकी सहायक के 153 पदों पर भर्तियां जारी हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cewacor.nic.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान रखें कि आवेदन करने की आखिरी तारीख नजदीक है। लिहाजा फटाफट आवेदन कर लें।

विज्ञापन
06:57 PM, 24-Sep-2023

OSSSC Laboratory Technician Recruitment 2023

ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग ने प्रयोगशाला तकनीशियन के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगा है। भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर, 2023 है। योग्य उम्मीदवार ओएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट - osssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी यहां पढ़ें...

03:31 PM, 24-Sep-2023

AIIMS Patna Recruitment 2023

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पटना में प्रोफेसर, अतिरिक्त प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimspatna.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख से 15 दिन तक है। विज्ञापन 23 सितंबर को रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया था।

विज्ञापन
02:02 PM, 24-Sep-2023

UPSC Assistant Public Prosecutor Recruitment 2023

संघ लोक सेवा आयोग ( UPSC) ने सहायक लोक अभियोजक और अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 12 अक्तूबर 2023 तक है।
खबर विस्तार से यहां पढ़ें 

12:25 PM, 24-Sep-2023

OSSSC Radiographer Recruitment

ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएसएससी) की तरफ से रेडियोग्राफर के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अक्तूबर 2023 तक है।
भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी यहां पढ़ें...

10:05 AM, 24-Sep-2023

Sarkari Naukari Result Live: कई सरकारी विभागों में निकलीं नौकरियां, नीचे पढ़कर अभी करें अप्लाई

UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) भर्ती परीक्षा 2023 के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर 29 सितंबर, 2023 तक पंजीकरण कर सकते हैं। यूपीपीएससी की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2240 स्टाफ नर्स पदों को भरना है।
भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी यहां पढ़ें...

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें