फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukari Result Live: विभिन्न सरकारी और प्राइवेट विभागों में निकलीं बंपर भर्तियां, फटाफट ऐसे करें आवेदन

Tue, 12 Sep 2023 08:11 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates: सरकारी और प्राइवेट सेक्टर्स में कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इन भर्तियों के लिए 10वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट्स तक के कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
jobs - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:10 PM, 12-Sep-2023

BTEUP Result 2023

उत्तर प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने बीटीईयूपी परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। सम सेमेस्टर परीक्षा/वार्षिक परीक्षा/विशेष बैक पेपर परीक्षा के परिणाम बीटीईयूपी की आधिकारिक साइट bteup.ac.in पर घोषित किए गए हैं।

12:49 PM, 12-Sep-2023

RPSC Recruitment 2023

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने लाइब्रेरियन, शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक (पीटीआई), और एपी (गृह विज्ञान) के पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।  उम्मीदवार 05 अक्तूबर तक आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 533 रिक्तियों को भरना है

11:54 AM, 12-Sep-2023

SBI Apprentice Recruitment 2023

भारतीय स्टेट बैंक ने एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2023 के 6,000 से ज्यादा पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - sbi.co.in के माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर है। 

विज्ञापन
11:25 AM, 12-Sep-2023

RRC CR Apprentice Recruitment 2023

रेलवे भर्ती सेल,मध्य रेलवे ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आरआरसी सीआर की आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 सितंबर, 2023 तक है। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2409 अपरेंटिस पदों को भरना है।

10:54 AM, 12-Sep-2023

SSC Delhi Police Constable Recruitment 2023

कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के 7000 से भी अधिक पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर रखी है। इच्छुक उम्मीदवार एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट -ssc.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन विंडो 30 सितंबर, 2023 को बंद हो जाएगी।

विज्ञापन
10:04 AM, 12-Sep-2023

ONGC Apprentice Recruitment 2023

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने अपरेंटिस के 2,500 से भी अधिक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। 20 सितंबर, 2023 पंजीकरण करने की अंतिम तिथि है। उम्मीदवारों की भर्ती को लिए रिजल्ट 5 अक्तूबर, 2023 को घोषित किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट - ongcindia.com के माध्यम से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

09:17 AM, 12-Sep-2023

UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) भर्ती परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर रखी है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2240 रिक्तियों को भरना है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट - uppsc.up.nic.in पर जाकर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

08:37 AM, 12-Sep-2023

SSC Recruitment 2023

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जूनियर हिंदी अनुवादक (Junior Hindi Translator), जूनियर अनुवादक (Junior Translator) और वरिष्ठ हिंदी अनुवादक (Senior Hindi Translator) भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 12 सितंबर को समाप्त हो जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। एसएससी का यह भर्ती अभियान संगठन में जूनियर हिंदी अनुवादक, जूनियर अनुवादक और वरिष्ठ हिंदी अनुवादक के 307 पदों को भरेगा।

07:50 AM, 12-Sep-2023

Sarkari Naukari Result Live: विभिन्न सरकारी और प्राइवेट विभागों में निकलीं बंपर भर्तियां, फटाफट ऐसे करें आवेदन

HAL Recruitment 2023: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने एचएएल - हेलीकॉप्टर फैक्ट्री, तुमकुरु (कर्नाटक) में पोस्टिंग के लिए अनुबंध के आधार पर विभिन्न गैर-कार्यकारी पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार 24 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट hal-india.co.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें