फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Result Live Updates: 10वीं-12वीं पास के लिए निकलीं ढेरों नौकरियां, जानें कहां और कैसे करें आवेदन

Wed, 16 Aug 2023 05:48 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates: मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक,एम्स रायबरेली में जूनियर रेजिडेंट के 44 पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।  
विज्ञापन
सरकारी नौकरी sarkari naukari - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:48 PM, 16-Aug-2023

BEL India Recruitment 2023

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) इंडिया ने इंजीनियरिंग असिस्टेंट ट्रेनी, तकनीशियन 'सी' और जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 16 अगस्त से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 05 सितंबर 2023 तक है।

04:57 PM, 16-Aug-2023

NHIDCL Recruitment 2023

राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड (NHIDCL) ने प्रबंधक, महाप्रबंधक, उप प्रबंधक और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट nhidcl.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 सितंबर, 2023 तक है।

02:32 PM, 16-Aug-2023

NIT Silchar Recruitment 2023 Last Date

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान सिलचर (NIT Silchar) में चल रही 109 गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 16 अगस्त को समाप्त हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.nits.ac.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
01:58 PM, 16-Aug-2023

JKPSC Medical Officer Recruitment 2023

जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग में चिकित्सा अधिकारी एलोपैथिक के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 26 अगस्त, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

12:56 PM, 16-Aug-2023

IAF Agniveer Vayu 2024 Recruitment

भारतीय वायु सेना (IAF) की तरफ से अग्निवीरवायु 2024 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया गुरुवार 27 जुलाई 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर वायु जनवरी 2024 सत्र के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त, 2023 है। IAF अग्निवीरवायु भर्ती के लिए केवल अविवाहित पुरुष और महिला ही आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
12:25 PM, 16-Aug-2023

Eklavya Model Residential School Recruitment 2023

जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, ईएमआरएस में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में कुल 4062 रिक्तियां हैं।

10:35 AM, 16-Aug-2023

IPMER रिक्तियों की संख्या

जिपमेर में प्रोफेसर के 108 पद और सहायक प्रोफेसर के 26 पदों को मिलाकर कुल 134 रिक्तियों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।

10:35 AM, 16-Aug-2023

JIPMER Recruitment 2023

जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की  प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट jipmer.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अगस्त 2023 तक है। 

 

10:35 AM, 16-Aug-2023

Post Office Recruitment 2023 पदों का विवरण

अनारक्षित श्रेणी 13628 पद
ओबीसी 6051 पद
एससी 4138 पद
एसटी 2669 पद
ईडब्लूएस 2847 पद
पीडब्लूडी-ए 195 पद
पीडब्लूडी-बी 220 पद
पीडब्लूबी-सी 233 पद
PWD-DE 70 पद
डाक विभाग की इस भर्ती के तहत कुल 30041 पद भरे जाएंगे।

10:18 AM, 16-Aug-2023

Sarkari Result Live Updates: 10वीं-12वीं पास के लिए निकलीं ढेरों नौकरियां, जानें कहां और कैसे करें आवेदन

India Post GDS Recruitment 2023: देशभर में डाक विभाग ने बंपर भर्तियां जारी की हैं। डाक विभाग में नौकरी के इच्छुक 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM), सहायक ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) और ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 03 अगस्त 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें