अमर उजाला
Tue, 15 August 2023
सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए खुशखबरी है।
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की आखिरी तारीख 23 अगस्त रात 11.00 बजे तक है।
एसएससी की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1207 पदों को भरना है
इनमें से 93 रिक्तियां स्टेनोग्राफर ग्रेड सी के लिए और 1114 स्टेनोग्राफर ग्रेड डी के लिए हैं।
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी के लिए उम्मीदवारों की आयु-सीमा 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड डी के लिए उम्मीदवारों की आयु-सीमा 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
अनारक्षित श्रेणी के आवेदकों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा
डीआरडीओ में प्रोजेक्ट इंजीनियरों की भर्ती