फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukari Result Live: एचपीसीएल-डाक विभाग में बंपर भर्तियां, पढ़ें नौकरी से जुड़ी पल-पल की अपडेट

Mon, 21 Aug 2023 07:02 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, डाक विभाग, बैंकिंग क्षेत्र में भर्तियां चल रही हैं। 
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:01 PM, 21-Aug-2023

NCL Recruitment 2023

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में 338 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट  nclcil.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 09 अगस्त से जारी है, जबकि ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2023 तक है।

07:01 PM, 21-Aug-2023

DSSSB 2023 रिक्तियों का विवरण

टीजीटी स्पेशल 581 पद
पीजीटी 47 पद
संगीत शिक्षक 182 पद
गैर शिक्षण 1025 पद
टीजीटी कंप्यूटर साइंस 06 पद

07:00 PM, 21-Aug-2023

DSSSB 2023 Recruitment

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की तरफ से टीजीटी, पीजीटी, लैब असिस्टेंट, पीए सहित 1841 पदों पर भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया की शुरुआत गुरुवार 17 अगस्त 2023 से हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2023 है।

 

विज्ञापन
05:40 PM, 21-Aug-2023

HAL Recruitment 2023

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की तरफ से मैनेजमेंट ट्रेनी (एमटी) और डिजाइन ट्रेनी (डीटी) की 185 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hal-india.co.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 अगस्त 2023 तक है।

 

05:33 PM, 21-Aug-2023

BSTC Rajasthan Pre-DElEd Admit Card 2023 OUT

समन्वयक कार्यालय, राजस्थान ने बीएसटीसी राजस्थान प्री-डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।

विज्ञापन
02:57 PM, 21-Aug-2023

Indian Navy Tradesman Recruitment 2023

भारतीय नौसेना ने 362 ट्रेड्समैन मेट पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 26 अगस्त से शुरू होगी, जो 25 सितंबर 2023 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.indiannavy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 

 

01:52 PM, 21-Aug-2023

Constable Recruitment रिक्तियों का विवरण

तमिलनाडु कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 भर्ती अभियान का उद्देश्य 3359 पदों को भरना है, जिनमें से 2576 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 783 महिला उम्मीदवारों के लिए हैं। इनमें कांस्टेबल ग्रेड II (सशस्त्र रिजर्व) - 2599 रिक्तियां, जेल वार्डर ग्रेड II - 86 रिक्तियां, फायरमैन- 674 रिक्तियों को मिलाकर कुल 3359 रिक्तियां हैं। 

01:51 PM, 21-Aug-2023

TNUSRB Constable Recruitment 2023

तमिलनाडु यूनिफॉर्मड स्टाफ रिक्रूटमेंट बोर्ड (TNUSRB) की तरफ से 3359 कॉन्स्टेबल, जेल वार्डन और फायरमैन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tnusrb.tn.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 17 सितंबर 2023 तक है। 

01:51 PM, 21-Aug-2023

OPSC Medical Officer Recruitment 2023

ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने राज्य में चिकित्सा के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी सौगात दी है। आयोग ने चिकित्सा अधिकारी के 7276 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आज यानी 18 अगस्त से शुरू कर दी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के तहत ओडिशा चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के लिए ग्रुप ए (जूनियर शाखा) की भर्ती अभियान के तहत इन पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाकर 18 सितंबर, 2023 तक या उससे पहले इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

12:39 PM, 21-Aug-2023

Bihar Vidhan Parishad Vacancy 2023 Last Date

बिहार विधान परिषद में सहायक,रिपोर्टर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सुरक्षा गार्ड और लोअर डिवीजन क्लर्क सहित कई अन्य पदों पर चल रही भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया का आज यानी 21 अगस्त आखिरी दिन है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट biharvidhanparishad.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 25 जुलाई 2023 से चल रही है। बिहार विधान परिषद में चल रही इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 172 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।



 

11:43 AM, 21-Aug-2023

IBPS SO Recruitment 2023 Last Date

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने विशेषज्ञ अधिकारियों (SO) के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे थे, जिसकी समय-सीमा आज यानी 21 अगस्त 2023 को समाप्त हो रही है।  इच्छुक और योग्य उम्मीदवार फटाफट आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 01 अगस्त 2023 से शुरू हुई थी।

10:56 AM, 21-Aug-2023

NIACL AO Recruitment 2023 Last Date

 न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) की तरफ से प्रशासनिक अधिकारी (जनरलिस्ट और विशेषज्ञ) (स्केल I) के पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया का आज यानी 21 अगस्त आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो, वे फटाफट आधिकारिक वेबसाइट www.newindia.co.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

10:31 AM, 21-Aug-2023

India Post GDS Recruitment 2023

देशभर में डाक विभाग ने बंपर भर्तियां जारी की हैं। डाक विभाग में नौकरी के इच्छुक 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM), सहायक ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) और ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 03 अगस्त 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 23 अगस्त तक है। इसके बाद आवेदन पत्र में संपादन या सुधार विंडो 24 अगस्त से 26 अगस्त तक सक्रिय रहेगी।

 

10:23 AM, 21-Aug-2023

Sarkari Naukari Result Live: एचपीसीएल-डाक विभाग में बंपर भर्तियां, पढ़ें नौकरी से जुड़ी पल-पल की अपडेट

HPCL Recruitrment 2023: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने इंजीनियर, ऑफिसर और असिस्टेंट मैनेजर के 300 से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाकर 18 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें