फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Jobs Results Live: 10वीं-12वीं पास के लिए निकलीं नौकरियां, जानें कहां-कैसे करें अप्लाई

Wed, 03 May 2023 08:11 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari jobs 2023: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हाईस्कूल-इंटर पास युवाओं के पास सुनहरा अवसर है। कई विभागों में नौकरियां हैं। जहां आवेदन किया जा सकता है। 
विज्ञापन
sarkari naukri result 2023 सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:10 PM, 03-May-2023

Jobs MP HSTET Recruitment 2023

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) ने एमपी हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से 18 मई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

07:33 PM, 03-May-2023

Jobs Bharti Update OSSSC Recruitment 2023 कैसे करें आवेदन?

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें।
  3. न्यू यूजर पर क्लिक करें और खुद को रजिस्टर करें।
  4. पोर्टल पर लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
  5. फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
  6. इच्छुक उम्मीदवार विस्तृत अधिसूचना वेबसाइट पर देख सकते हैं।

06:59 PM, 03-May-2023

Govt Jobs OSSSC Recruitment 2023 रिक्तियों का विवरण

OSSSC Recruitment 2023 रिक्तियों के विवरण के अनुसार, यह भर्ती अभियान बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के ग्रुप-सी पदों की 2753 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC) की भर्ती के तहत आवेदकों के लिए आयु सीमा मानदंड के अधीन उम्मीदवार की आयु एक जनवरी, 2023 को 21 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

विज्ञापन
06:00 PM, 03-May-2023

Sarkari Naukri OSSSC Recruitment 2023

आवेदन प्रक्रिया सोमवार, एक मई से शुरू हुई और आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 मई, 2023 है। इच्छुक उम्मीदवार osssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

05:27 PM, 03-May-2023

Jobs OSSSC Recruitment 2023

ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC) ने बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) 2023 के जिला कैडर ग्रुप-सी पदों की भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। 

विज्ञापन
04:21 PM, 03-May-2023

गुजरात हाईकोर्ट भर्ती आयु-सीमा

गुजरात हाईकोर्ट की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में विभिन्न वर्ग के उम्मीदवारों को छूट भी दी जाएगी। इसके साथ ही अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को एक हजार रुपये और अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों को पांच सौ रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।  

 

03:56 PM, 03-May-2023

Gujarat High Court Recruitment 2023

गुजरात उच्च न्यायालय में बंपर पदों पर भर्ती की जा रही है। इन पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gujarathighcourt.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन 28 अप्रैल से जारी हैं। वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 मई, 2023 को रात 11 बज कर 59 मिनट तक रहेगी।

 

03:54 PM, 03-May-2023

UPSC Forest Service Mains Exam 2023 Interview

ज्ञात हो कि आयोग ने भारतीय वन सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2022 के लिए 23 दिसंबर 2022 को घोषित परिणामों के आधार पर आईएफएस मुख्य परीक्षा 2022 व्यक्तित्व परीक्षण यानी साक्षात्कार पांच जून, 2023 से शुरू करने का निर्णय लिया है। साक्षात्कार के दौर में भाग लेने के लिए भारतीय वन सेवा की मुख्य परीक्षा में कुल 366 उम्मीदवारों को चुना गया है। आयोग सभी योग्य उम्मीदवारों के व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के ई-बुलावा पत्र जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in और upsconline.in पर अपलोड करेगा।

 

02:35 PM, 03-May-2023

UPSC Forest Service Mains Exam 2023 Interview

संघ लोक सेवा आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भारतीय वन सेवा (IFS) परीक्षा के लिए विस्तृत साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग पांच जून 2023 से भारतीय वन सेवा के लिए साक्षात्कार आयोजित करेगा। जिन उम्मीदवारों ने भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा में अर्हता प्राप्त की है, वे आधिकारिक वेबसाइट -upsc.gov.in पर उपलब्ध विस्तृत साक्षात्कार कार्यक्रम देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं। 

01:31 PM, 03-May-2023

BTSC recruitment 2023

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने डेयरी फील्ड ऑफिसर/डेयरी टेक्निकल ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार 2 जून, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट pariksha.nic.in पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 40 रिक्तियों को भरना है।

12:58 PM, 03-May-2023

UPPSC Pre Admit Card Out

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने कंबाइंड अपर सबऑर्डिनेट प्रारंभिक भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है।

12:35 PM, 03-May-2023

UKPSC exam calendar 2023 Released

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 32 भर्तियों का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है, जिनमें से नौ भर्तियां कराई जा चुकी हैं। नए कैलेंडर में आयोग ने पेपर लीक की वजह से रद्द हुई एई भर्ती परीक्षा को भी शामिल किया है, जो कि 13 से 18 अगस्त के बीच होगी।

12:16 PM, 03-May-2023

NCERT Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन करने के लिए खुद को पंजीकृत करें और लॉगइन करें।
  • फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

12:15 PM, 03-May-2023

NCERT आवेदन शु्ल्क

लेवल 2-5 के लिए, आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। लेवल 10-12 के लिए आवेदन शुल्क (अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस) 1500 रुपये, लेवल स्तर 6-7 के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये है। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूबीडी / भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

11:21 AM, 03-May-2023

NCERT Recruitment 2023

एनसीईआरटी ने गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 मई, 2023 तक है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 347 रिक्तियों को भरना है।

 

10:09 AM, 03-May-2023

JKPSC Asst Professor, Associate Professor Recruitment 2023

जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने गवर्नमेंट यूनानी मेडिकल कॉलेज कम हॉस्पिटल गांदरबल में लेक्चरर/असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आमंत्रित की है। योग्य उम्मीदवार पांच मई से आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 जून, 2023 है। आवेदक 5 से 7 जून, 2023 तक अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 14 रिक्तियों को भरना है।

 

08:57 AM, 03-May-2023

UPSSSC Lekhpal Result 2023

लेखपाल परिणाम ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल - पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करने की आवश्यकता होगी। आयोग की ओर से 8085 पदों के लिए कुल 27,455 उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। इन उम्मीदवारों को अब दस्तावेज सत्यापन के दौर के लिए बुलाया जाएगा, जिसके लिए तिथि की घोषणा यथासमय की जाएगी। 

08:42 AM, 03-May-2023

Sarkari Jobs Results Live: 10वीं-12वीं पास के लिए निकलीं नौकरियां, जानें कहां-कैसे करें अप्लाई

UPSSSC Lekhpal Result 2023, UP Lekhpal Cutoff: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने मंगलवार, दो मई, 2023 को यूपीएसएससी लेखपाल परिणाम 2023 घोषित किया है। उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से लेखपाल परिणाम 2023 की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा-2022 के नतीजे जारी कर दिए गए हैं।  

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें