संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी 2024 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत सीएसई, एनडीए I और II, सीडीएस सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जो उम्मीदवार अगले साल यूपीएससी की इन भर्ती परीक्षाओं में शामिल होना चाहते हैं, वे परीक्षा का पूरा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं।
छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता पदों के मुताबिक अलग-अलग है।
सहायक शिक्षक- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से कम से कम 45% अंकों के साथ 12वीं कक्षा या समकक्ष। किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से D.Ed/B.Ed/D.El.Ed, टीईटी पेपर I पास होना अनिवार्य है।
छत्तीसगढ सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि युवाओं के हित में एक और बड़ा फैसला। स्कूल शिक्षा विभाग ने 12 हजार 489 शिक्षकों की सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया। इसमें 6,285 सहायक शिक्षक, 5,772 शिक्षक, 432 व्याख्याताओं के पदों पर भर्ती की जाएगी। व्यापमं भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा।
छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य में शिक्षकों के 12,489 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह द्वारा ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है। सीधी भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 06 मई, 2023 से आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 06 जून 2023 तक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान हाई कोर्ट ने एलडीसी टाइप राइटिंग टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इसमें लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) / क्लर्क ग्रेड- II, जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (JJA), जूनियर असिस्टेंट और अन्य पदों के लिए राजस्थान हाई कोर्ट की तरफ से यह एडमिट कार्ड 2023 जारी किया है।
आयु सीमा: एमपीएससी समाज कल्याण अधिकारी के पद पर आवेदन करने वाले आवेदकों की आयु एक सितंबर, 2023 को 20 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार को मराठी का पूरा ज्ञान होना चाहिए। यदि वे पिछड़े वर्ग से संबंधित हैं तो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री। अन्यथा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से समाज कल्याण विज्ञान या सामाजिक कार्य में डिग्री होना चाहिए।
MPSC की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य राज्य सरकार में समाज कल्याण अधिकारी, ग्रुप बी, सामाजिक न्याय और विशेष सहायता विभाग के 22 पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने समाज कल्याण अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 15 मई से इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 05 जून 2023 तक है।
तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) के तहत राज्य में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के पास सहायक जेलर बनने का मौका है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने का आज यानी 11 मई 2023 आखिरी दिन है। इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही आवेदक 16 से 18 मई तक अपने फॉर्म में बदलाव भी कर सकेंगे।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी 2024 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत सीएसई, एनडीए I और II, सीडीएस सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जो उम्मीदवार अगले साल यूपीएससी की इन भर्ती परीक्षाओं में शामिल होना चाहते हैं, वे परीक्षा का पूरा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (HPTET) 2023 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, एचपी टीईटी जून परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 मई, 2023 तक है। हालांकि, उम्मीदवारों को एचपीटीईटी परीक्षा के लिए 29 से 31 मई, 2023 के बीच 300 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की अनुमति दी जाएगी।
कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक 1600 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इसमें लोअर डिवीजन क्लर्क, जूनियर सचिवालय सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद शामिल हैं।
कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 09 मई, 2023 से जारी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 जून, 2023 तक है। परीक्षा के लिए पंजीकृत होने वाले उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 10-15 दिन पहले जारी किए जा सकते हैं।
SSC CHSL 2023 Registration Begins: कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से एसएससी कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL 2023) के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। जो उम्मीदवार एसएससी सीएचएसएल 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अप्लाई कर सकते हैं।