Sarkari Naukri Result 2022 Live: amarujala.com/jobs 10वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकलीं भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है। जिसमें आपको न सिर्फ नई नौकरी के बारे में पता चलेगा बल्कि जिनकी अंतिम तिथि नजदीक है उनकी भी जानकारी मिलेगी। 10वीं-12वीं के बाद यहां मिलेगी सरकारी नौकरियां, फिलहाल यहां करें आवेदन (आगे पढ़ें...)
विज्ञापन
Sarkari Results Naukri Jobs Live 2022
- फोटो : Amar Ujala
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं।
अब होम पेज पर दिखाई दे रहे हेड कांस्टेबल भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
अब अपना पंजीयन करें और लॉगिन कर के आवेदन पत्र को भरें।
सभी जरूरी जानकारी और दस्तावेजों को अपलोड करें।
अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
04:38 PM, 10-Jun-2022
Sarkari Job 2022: ITBP Recruitment की आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु-सीमा 1 जनवरी, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।
04:07 PM, 10-Jun-2022
सरकारी नौकरी लाइव : ITBP Recruitment शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं पास की योग्यता होनी चाहिए।
Sarkari Naukri Result 2022 Live: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस भर्ती 2022
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवारों का चयन पीईटी, पीएसटी, लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
02:53 PM, 10-Jun-2022
Govt Job Exams : ITBP Recruitment 2022
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस भर्ती, 2022 के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 248 हैं। बता के भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को हेड कांस्टेबल के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
02:02 PM, 10-Jun-2022
Sarkari Naukri 2022: ITBP Head Constable Recruitment
हम सभी जानते हैं कि सेना की भर्ती में देश के युवाओं को खासा उत्साह होता है। इसलिए इस भर्ती के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आने की उम्मीद है। इसलिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन कर लें।
01:11 PM, 10-Jun-2022
सरकारी नौकरी 2022: आवेदन की आखिरी तारीख 7 जुलाई
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी हो चुकी है। बता दें कि विभाग ने आवेदन की आखिरी तारीख 7 जुलाई, 2022 को निर्धारित की है।
12:34 PM, 10-Jun-2022
Sarkari Jobs Result 2022 Live: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की भर्ती
योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन रूप में आमंत्रित किए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
11:19 AM, 10-Jun-2022
Sarkari Naukri LIVE: ITBP Recruitment 2022
अगर आप सेना या रक्षा क्षेत्र में जाकर देश की रक्षा और सेवा करने का सपना देखते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल यानी आईटीबीपी/ITBP की ओर से 200 से भी अधिक रिक्त पदों के लिए भर्ती जारी की गई है।
10:21 AM, 10-Jun-2022
यूसीआईएल अपरेंटिस भर्ती 2022: पात्रता मानदंड
माइनिंग मेट के लिए शैक्षणिक योग्यता में उम्मीदवार को किसी भी स्ट्रीम में इंटरमीडिएट पास होना चाहिए। वहीं, ब्लास्टर पद के लिए आवेदक उम्मीदवार को कम से कम 10वीं पास होना चाहिए। जबकि वाइंडिंग इंजन ड्राइवर पद के लिए आवेदक उम्मीदवार को 10वीं पास होना चाहिए।
10:12 AM, 10-Jun-2022
Govt Naukri Vacancy: यूसीआईएल अपरेंटिस भर्ती 2022
ट्रेड नाम कुल पद
प्रशिक्षु खनन मेट - 80
प्रशिक्षु ब्लास्टर - 20
प्रशिक्षु वाइंडिंग इंजन ड्राइव - 30
09:48 AM, 10-Jun-2022
सरकारी नौकरी : यूसीआईएल अपरेंटिस भर्ती
यूसीआईएल अपरेंटिस भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। यूसीआईएल की भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। हालांकि, इसकी लास्ट डेट अब नजदीक आ चुकी है।
09:32 AM, 10-Jun-2022
Sarkari Naukri Result 2022 Live: 10वीं-12वीं के बाद यहां मिलेगी सरकारी नौकरियां, फिलहाल यहां करें आवेदन
भारत सरकार के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी में नौकरियां निकली हैं। यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) ने विभिन्न सरकारी संगठनों में अपरेंटिस के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की थी।