इस भर्ती के लिए आवेदन करने उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से B.E/B.Tech/B.S/B.Sc (Eneg.) और M.E/M.Tech/M.S या कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में इंटीग्रेटेड M.Tech में से किसी एक डिग्री में प्रथम श्रेणी या इनके समकक्ष की कोई योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु-सीमा 01 अगस्त, 2022 तक न्यूनतम 22 वर्ष और अधिकतम 65 वर्ष होनी चाहिए।
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा जारी की गई इस भर्ती के माध्यम से कुल 208 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कॉलेजों में कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग के असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं और अब तक अपना आवेदन नहीं कर सके हैं, वे इस मौके को बिल्कुल भी हाथ से न जाने दें और जल्द से जल्द अपना आवेदन बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर जमा कर सकते हैं।
बिहार लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों भर्ती जारी की है और इसके लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवारों को इस बात की जानकारी होनी जरूरी है कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज 28 सितंबर, 2022 को है।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, यूपी से कक्षा 10वीं पास, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रिकल (कौशल विकास के तहत विद्युत वितरण) का सर्टिफिकेट होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु-सीमा 01 जनवरी, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।
उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिडेट द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 357 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को तकनीशियन (Electrical) के पद पर नियुक्ती दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में कुल 200 अंकों के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिडेट की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को 27 सितंबर, 2022 से शुरू किया जाएगा। वहीं, यूपीपीसीएल ने आवेदन की आखिरी तारीख 19 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित की है।
उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिडेट/UPPCL ने तकनीशियन के पदों पर भर्ती जारी की है और योग्य उम्मीदवारों से इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए उम्मीदवारों से पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा मांगी गई है। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 444 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को प्रोटोकॉल अधिकारी, क्लर्क, जूनियर कार्यालय सहायक (आईटी), प्रोसेस सर्वर, चपरासी / चौकीदार/सफाई कर्मचारी, माली, स्टेनो और चालक के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में जारी है। भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 14 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित की गई है।
LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट/HP High Court ने विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती जारी की है और इसके लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार अपना आवेदन हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट hphcrecruitment.in पर जाकर जमा कर सकते हैं।