फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Result Live: सीआईएसएफ, यूपी कांस्टेबल समेत कई विभागों में हजारों पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Fri, 30 Sep 2022 11:24 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए देश के विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों में भर्तियां जारी हैं। इसके लिए या तो नोटिफिकेशन जारी हो गए हैं या आवेदन शुरू हो गए हैं। सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में आपको जानकारी देने के लिए हम लेकर आए हैं यह लाइव ब्लॉग, जहां आपको हर छोटी बड़ी भर्तियों और रिजल्ट की जानकारी मिलेगी।
 
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result Live 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:23 PM, 30-Sep-2022

Sarkari jobs HPSSC Recruitment 2022 चयन प्रक्रिया

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC), हमीरपुर के तहत HPSSC भर्ती 2022 की चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं-

  • लिखित परीक्षा
  • स्किल टेस्ट / टाइप टेस्ट / ट्रेड टेस्ट (यदि पद के अनुसार कोई जरूरी हो)
  • दस्तावेज सत्यापन
  • चिकित्सा परीक्षण

10:31 PM, 30-Sep-2022

Sarkari Jobs naukri Result 2022

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC), हमीरपुर की भर्ती आवेदक एचपीएसएससी भर्ती 2022 के लिए 30 सितंबर, 2022 से आवेदन पत्र भर सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन करने की विंडो 29 अक्तूबर, 2022 तक खुली रहेगी। पदों के बारे में विस्तृत विवरण यहां खबर में बताया गया है। 

09:56 PM, 30-Sep-2022

HPSSC Recruitment 2022 आयु सीमा 

एचपीएसएससी भर्ती 2022 के लिए निर्धारित आयु सीमा पुलिस उप-निरीक्षक के लिए 21 से 26 वर्ष और अन्य पदों के लिए 18 से 45 वर्ष है। आयु में छूट सरकार के नियमानुसार प्रदान की जाएगी। ऊपरी आयु सीमा की गणना 01 जनवरी, 2022 के आधार पर की जाएगी। 

विज्ञापन
09:05 PM, 30-Sep-2022

Sarkari Jobs 2022 Exam Result Declared NEET PG Counselling

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने शुक्रवार, 30 सितंबर को नीट पीजी काउंसलिंग 2022 के पहले दौर के लिए प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों को प्रोविजनल अलॉटमेंट में सीट मिली है वे एक अक्तूबर सुबह 11 बजे से आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in से अपना आवंटन पत्र देख और डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, इसके बाद एक अक्तूबर को ही दोपहर 12 बजे से उनकी संबंधित कॉलेज में रिपोर्टिंग शुरू होगी।

07:40 PM, 30-Sep-2022

Sarkari Naukri HPSSC Recruitment 2022 Notification

  1. सहायक नीलामी रिकॉर्डर : 19
  2. कनिष्ठ लेखा परीक्षक : 37
  3. प्रशिक्षक : 150
  4. छात्रावास अधीक्षक : 01
  5. कंप्यूटर सहायक : 02
  6. कार्यशाला प्रशिक्षक : 02
  7. कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता : 14
  8. कनिष्ठ लेखाकार : 07
  9. डाटा एंट्री ऑपरेटर : 03
  10. डेटाबेस विश्लेषक : 02
  11. कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक : 08
  12. ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट : 163

विज्ञापन
07:07 PM, 30-Sep-2022

Govt Jobs एचपीएसएससी भर्ती पदों का विवरण

  1. लेखा परीक्षक : 01
  2. खाद्य सुरक्षा अधिकारी : 05
  3. आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट : 41
  4. सहायक प्रबंधक : 07
  5. कनिष्ठ कार्यालय सहायक : 50
  6. जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर : 17
  7. जूनियर ड्राफ्ट्समैन : 01
  8. कंडक्टर : 360
  9. सहायक प्रोग्रामर : 03
  10. राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के पर्यवेक्षक : 01
  11. मैनुअल सहायक : 08

06:26 PM, 30-Sep-2022

सरकारी नौकरी एचपीएसएससी भर्ती 2022 पदों का विवरण

  1. रेशम उत्पादन निरीक्षक : 12
  2. सहायक प्रबंधक : 05
  3. सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष : 02
  4. प्रयोगशाला तकनीशियन : 02
  5. प्रयोगशाला सहायक : 10
  6. सहायक तकनीकी अधिकारी : 03
  7. फोरमैन : 01
  8. परीक्षक : 01
  9. कनिष्ठ अभियंता : 81 

05:48 PM, 30-Sep-2022

Latest Naukri Updates HPSSC Recruitment 2022

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC), हमीरपुर की भर्ती आवेदक एचपीएसएससी भर्ती 2022 के लिए 30 सितंबर 2022 से आवेदन पत्र भर सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन करने की विंडो 29 अक्तूबर, 2022 तक खुली रहेगी। 

05:04 PM, 30-Sep-2022

Latest Naukri Updates HPSSC की भर्ती अधिसूचना जारी

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC), हमीरपुर ने आधिकारिक वेबसाइट hpsssb.hp.gov.in पर विज्ञापन संख्या 38-5/2022 के तहत HPSSC भर्ती 2022 अधिसूचना जारी की है। इसके तहत रेशम उत्पादन निरीक्षक, सहायक प्रबंधक, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष, आदि सहित विभिन्न पदों के लिए 1647 रिक्तियों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं।

03:47 PM, 30-Sep-2022

Govt Job 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में पदों के अनुसार दसवीं से लेकर ग्रेजुएशन तक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों को 1,10,000 तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। 

 

03:15 PM, 30-Sep-2022

Sarkari Naukri Live 2022: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में भर्ती

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया/AAI ने 150 से अधिक पदों पर भर्ती जारी की है। उम्मीदवार अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर जमा कर सकते हैं। आज आवेदन की आखिरी तारीख है।
 

02:47 PM, 30-Sep-2022

Sarkari Naukri: इतने पदों पर होनी है भर्ती

केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड, बिहार द्वारा निषेध कांस्टेबल भर्ती के माध्यम से कुल 76 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। किसी भी नए अपडेट या जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। 

 

02:10 PM, 30-Sep-2022

Sarkari Naukri Live 2022: कब होगी परीक्षा?

केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड, बिहार की ओर से निषेध कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 16 अक्तूबर, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर एक ही पाली में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। 

01:44 PM, 30-Sep-2022

Sarkari Naukri 2022 Live: ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

जो भी उम्मीदवार निषेध कांस्टेबल भर्ती के लिए अपना आवेदन कर चुके हैं और इस परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक हैं वे अपना आवेदन केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

01:21 PM, 30-Sep-2022

Sarkari Naukri 2022: बिहार सीएसबीसी निषेध कांस्टेबल परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी

केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड, बिहार ने निषेध कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है।  प्रवेश पत्र आज  30 सितंबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किए हैं। इसे ऑनलाइन पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है। 

12:19 PM, 30-Sep-2022

Sarkari Naukri 2022 Live: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास की योग्यता होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों के पास में स्टेनो व टाइपिंग का ज्ञान होना चाहिए। आवेदकों की आयु-सीमा 25 अक्तूबर, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। 

11:48 AM, 30-Sep-2022

Sarkari Naukri 2022: इतना मिलेगा वेतन

एएसआई स्टेनोग्राफर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 29,200 से लेकर 92,300 रुपये तक और हेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल) के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 25,500 से लेकर 81,100 रुपये तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

11:29 AM, 30-Sep-2022

Sarkari Naukri 2022: भर्ती का विवरण

सीआईएसएफ द्वारा जारी की गई भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 540 निर्धारित की गई है। इनमें से 122 पद एएसआई (स्टेनोग्राफर) और वहीं, 418 पद हेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल) के लिए है। भर्ती में उम्मीदवारों का चयन पीएसटी, दस्तावेजों के सत्यापन, सीबीटी परीक्षा, स्किल टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट और मेडिकल परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।

11:09 AM, 30-Sep-2022

Sarkari Naukri Live: इस तारीख तक कर लें आवेदन

केंद्रीय औद्योगिक सशस्त्र बल की ओर से जारी की गई इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में शुरू है। भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित की गई है।

10:42 AM, 30-Sep-2022

Sarkari Naukri: सीआईएसएफ में 500 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल/CISF ने हेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल) और एएसआई (स्टेनोग्राफर)  के पदों पर बंपर भर्ती जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, वे अपना आवेदन केंद्रीय औद्योगिक सशस्त्र बल की आधिकारिक वेबसाइट www.cisfrectt.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। 

09:52 AM, 30-Sep-2022

Sarkari Naukri 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास या इसके समकक्ष की कोई डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु-सीमा 01 जुलाई, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 22 वर्ष होनी चाहिए। आवेदकों को 400 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे।

09:34 AM, 30-Sep-2022

Sarkari Naukri 2022: इतने पदों पर होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा खेल कोटा के तहत कांस्टेबल के 534 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। बता दें कि इनमें से 335 पद पुरुष और 199 पद महिला उम्मीदवारों के लिए है। 
 

08:54 AM, 30-Sep-2022

Sarkari Naukri: इस तारीख से करें आवेदन

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया को 01 अक्तूबर, 2022 से शुरू किया जाएगा। वहीं, बोर्ड ने आवेदन की आखिरी तारीख 31 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित की है। 
 

08:30 AM, 30-Sep-2022

Sarkari Naukri Result Live: सीआईएसएफ, यूपी कांस्टेबल समेत कई विभागों में हजारों पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022: उत्तर प्रदेश पुलिस में खेल कोटा के उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन मौका सामने आया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल के रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें