फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Result Live: हिमाचल हाई कोर्ट, आरपीएससी समेत विभिन्न विभागों में भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

Tue, 11 Oct 2022 04:33 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में तैयारी कर रहे युवाओं को इंतजार होता है तो सिर्फ आवेदन निकलने का। कभी-कभी उम्मीदवार जिस नौकरी के लिए तैयारी कर रहे होते हैं, उनके आवेदन निकल जाते हैं और उनको यह बाद में पता चल पाता है। ऐसी परेशानी को देखते हुए amarujala.com/jobs 10वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकलीं भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है। जिसमें आपको न सिर्फ नई नौकरी के बारे में पता चलेगा बल्कि जिनकी अंतिम तिथि नजदीक है उनकी भी जानकारी मिलेगी। आगे पढ़ें...
 
विज्ञापन
Govt Jobs Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:32 PM, 11-Oct-2022

Sarkari Naukri 2022: दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी

कर्मचारी चयन आयोग यानी SSC ने दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र को ऑनलाइन माध्यम से विभिन्न क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, वे अपने प्रवेश पत्र को कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

03:17 PM, 11-Oct-2022

Sarkari Naukri 2022 Live: कब होगी परीक्षा?

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा संयुक्त भू-वैज्ञानिक प्रारंभिक परीक्षा, 2023 का आयोजन 19 फरवरी, 2023 को किया जाएगा। परीक्षा देशभर में विभिन्न राज्यों में विभिन्न केंद्रों पर सभी तरह की सावधानियों के साथ में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के प्रमुख शहर- अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, कटक, दिल्ली, मुंबई, दिसपुर, हैदराबाद, प्रयागराज, पटना आदि हैं। 
 

01:52 PM, 11-Oct-2022

UPSC Geoscientist Recruitment: यूपीएससी संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2023 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज

संघ लोक सेवा आयोग/UPSC ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा, 2023 के तहत रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में हो रहे हैं। आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख आज 11 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित की है। उम्मीदवार अपना आवेदन  upsc.gov.in पर जाकर जल्द से जल्द जमा करें।    
 

विज्ञापन
12:48 PM, 11-Oct-2022

Sarkari Naukri: इतने पदों पर होगी भर्ती

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 43 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन भर्ती परीक्षा के माध्यम से होगा। परीक्षा में 150 अंकों के 150 बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। इन सवालों को सॉल्व करने के लिए उम्मीदवारों को ढ़ाई घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा में नकारात्मक अंकण भी होगा। हर गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे। 
 

11:46 AM, 11-Oct-2022

Sarkari Naukri: शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में संबंधित क्षेत्र में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री मांगी गई है। इसके साथ ही दो साल का अनुभव, हिंदी और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान भी होना चाहिए। योग्यता और आयु-सीमा आदि से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक करें। 

विज्ञापन
11:16 AM, 11-Oct-2022

Sarkari Naukri: जानें आवेदन की जरूरी तारीखें

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से असिस्टेंट टाउन प्लानर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया को 10 अक्तूबर, 2022 से शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 09 नवंबर, 2022 को निर्धारित की है। 

11:00 AM, 11-Oct-2022

Sarkari Naukri Result Live: हिमाचल हाई कोर्ट, आरपीएससी समेत विभिन्न विभागों में भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

राजस्थान लोक सेवा आयोग/RPSC ने असिस्टेंट टाउन प्लानर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती का नोटिफिकेशन अब आयोग के पोर्टल पर मौजूद है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे नोटिफिकेशन को राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं और तय तारीख से अपना आवेदन भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें