इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 50 फीसदी अंकों के साथ में दसवीं पास या इसके समकक्ष की योग्यता होनी चाहिए। वहीं, आवेदक के पास में संबंधित ट्रेड में आईटीआई की भी डिग्री होनी चाहिए।
नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे की ओर से जारी किए गए अपरेंटिस भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 5636 निर्धारित की गई है।
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर जाकर अपवा आवेदन कर सकते हैं।
अगर आप रेलवे में भर्ती के लिए इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है। नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने अपरेंटिस के बंपर पदों पर भर्तियां जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से आमंत्रित किए गए हैं।
बता दें कि UPSSSC महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की कुल 9,212 रिक्तियों को भरने के लिए एक भर्ती अभियान चला रहा है। पिछले साल दिसंबर में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाने की सलाह दी जाती है।
बीते माह प्रारंभिक परीक्षा में 18,281 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया था और उन्हें मुख्य परीक्षा में बैठने के योग्य करार दिया था। मुख्य परीक्षा परिणाम में कुल 17,713 उम्मीदवारों को अगले दौर यानी डीवी राउंड के लिए उपस्थित होने के लिए योग्य घोषित किया गया है।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) दस्तावेज सत्यापन (DV) के दौर की तिथियों की तारीखें जारी कर दी हैं। अधिसूचना के अनुसार, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन का आयोजन नौ से 18 जून तक दो पालियों - सुबह 10.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक और दोपहर 1.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक किया जाना है।
पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 88.59% लड़के और 85.0% लड़कियां पास हुई हैं।
पश्चिम बंगाल बोर्ड की ओर से जारी किए गए 10वीं कक्षा के परिणा में लड़कों ने बाजी मारी है। अर्णब घोरई और रौनक मंडल ने 99 पर्सेंटाइल के साथ टॉप किया है।
पश्चिम बंगाल बोर्ड की ओर से जारी किए गए परिणाम के अनुसार कक्षा 10वीं के रिजल्ट का सफलता प्रतिशत कुल 86.60 रहा। वहीं साल 2021 की बात करें तो इस साल शत प्रतिशत बच्चे पास हुए थे।
छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्र WB10 टाइप कर स्पेस दें और अपना रोल नंबर दर्ज कर 5676750 पर सैंड करें। आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
छात्र सबसे पहले पश्चिम बंगाल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.org या wbbse.wb.gov.in पर जाएं। यहां 10th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर, जन्मतिथि आदि दर्ज कर के सबमिट करें। आपका परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा।
पश्चिम बंगाल बोर्ड की ओर से इस बार 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 07 मार्च से लेकर 16 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए करीब 6.21 लाख लड़के और 4.96 लाख लड़कियों ने अपना पंजीकरण करवाया था।
पश्चिम बंगाल 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। छात्र अपना परिणाम पश्चिम बंगाल शिक्षा बोर्ड WBBSE की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.org या wbresults.nic.in पर जाकर अपना चेक कर सकते हैं।
परिणाम जारी करने को लेकर WBBSE माध्यमिक परीक्षा विभाग की उप सचिव मौसमी बनर्जी ने पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी संस्थानों के प्रमुखों को पत्र भेजकर जानकारी दी।
सुबह नौ बजे नतीजे घोषित होने के बाद, जो छात्र बंगाल बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे WBBSE की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर और wbresults.nic.in से अपने संबंधित स्कोर की जांच कर सकते हैं। बोर्ड ने परिणाम की जारी करने को लेकर आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की है।
पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) की ओर से माध्यमिक परीक्षा 2022 का रिजल्ट शुक्रवार, तीन जून को जारी किया जाएगा। पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम डब्ल्यूबीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर जारी किया जाएगा।