फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Job Live: कई विभागों में चल रही भर्ती, लास्ट डेट से पहले करें आवेदन; पाएं सरकारी नौकरी की हर अपडेट

Sat, 28 Oct 2023 02:20 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri Result 2023 Live Updates: कई सरकारी विभागों में बंपर भर्तियां चल रही हैं। इन भर्तियों के लिए हर योग्यता का उम्मीदवार आवेदन करने का पात्र है। अगर सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं तो इस सपने को साकार करने का यह सुनहरा मौका है।
विज्ञापन
jobs - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:20 PM, 28-Oct-2023

Sarkari Job 2023: डीयू में स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में भर्ती

SOL DU Non Teaching Recruitment: स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग, दिल्ली विश्वविद्यालय ने गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती निकाली है। स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग डीयू नॉन टीचिंग भर्ती 2023 के तहत 77 पदों को भरा जाना है। उम्मीदवारों की आयुसीमा 27 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन शुल्क 1000, 800 और 600 रुपये है।

02:13 PM, 28-Oct-2023

PM Modi: रोजगार मेला

Rozgar Mela: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 51,000 से अधिक नवनियुक्त भर्तियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। उन्होंने कहा यह मौका नौकरी पाने वाले युवाओं के लिए दिवाली से कम नहीं है।

02:12 PM, 28-Oct-2023

Sarkari Job 2023: एम्स भोपाल में भर्ती

AIIMS Bhopal Recruitment 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भोपाल (एम्स भोपाल) में गैर संकाय के 357 पदों पर भर्ती शुरू हो चुकी है। अगर आप 10वीं पास हैं तो यह आपके लिए शानदार मौका है। 20 नवंबर से पहले आधिकारिक वेबसाइट https://www.aiimsbhopal.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
02:09 PM, 28-Oct-2023

Sarkari Naukri 2023: यूपीएससी असिस्टेंट डायरेक्टर भर्ती

UPSC Assistant Director Recruitment 2023: संघ लोक सेवा आयोग ने सहायक निदेशक सहित अन्य 46 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in के माध्यम से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर, 2023 तक है।

10:34 AM, 28-Oct-2023

Sarkari Naukri 2023: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती

Airport Authority AAI Junior Executives ATC Recruitment 2023: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) की तरफ से जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती होनी है। एयरपोर्ट पर काम करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर है। अगर आपने ग्रेजुएशन किया है और नौकरी की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए है। पंजीकरण की प्रक्रिया 01 नवंबर 2023 से शुरू होगी। 

विज्ञापन
09:44 AM, 28-Oct-2023

Sarkari Job Live: कई विभागों में चल रही भर्ती, लास्ट डेट से पहले करें आवेदन; पाएं सरकारी नौकरी की हर अपडेट

HAL Recruitment 2023: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) में मैनेजर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एचएएल भर्ती अभियान संगठन में 84 पदों को भरेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एचएएल की आधिकारिक वेबसाइट hal-india.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2023 तक है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें