फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Job 2023 Live: सलाहकार, प्रोफेसर और अप्रेंटिस पदों पर भर्ती; पढ़ें सरकारी नौकरी से जुड़ी हर अपडेट

Fri, 20 Oct 2023 04:01 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri Live Updates: गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (SFIO) ने संगठन में सलाहकारों सहित अन्य सरकारी विभागों  में भी भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताई जा रही अपनी पसंद की सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
jobs - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:01 PM, 20-Oct-2023

ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती

UCIL Trade Apprentice Recruitment 2023: यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में ट्रेड अपरेंटिस के 243 पदों पर भर्ती चल रही है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों को संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी से 10वीं और आईटीआई उत्तीर्ण होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को एक निश्चित स्टाइपेंड दिया जाएगा।

04:00 PM, 20-Oct-2023

Railway Jobs 2023: रेलवे में अप्रेंटिस का मौका

PLW Railway Recruitment 2023: रेलवे में अप्रेंटिस की भर्ती चल रही है। इसके लिए 12वीं पास भी अप्लाई कर सकते हैं। पदों का विवरण निम्न प्रकार है-

इलेक्ट्रीशियन: 140 पद
मैकेनिक (डीजल): 40 पद
मशीनिस्ट: 15 पद
फिटर: 75 पद
वेल्डर: 25 पद

03:58 PM, 20-Oct-2023

Sarkari Naukri 2023: यूपीएससी भर्ती

UPSC Recruitment 2023: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तरफ से स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर, ड्रिलर, शिप सर्वेक्षक और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 14 अक्तूबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
02:00 PM, 20-Oct-2023

Sarkari Naukri 2023: लेक्चरर के पदों पर भर्ती

MPSC Sr Lecturers Recruitment: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) में सरकारी कला, विज्ञान और वाणिज्य जूनियर कॉलेजों में विभिन्न विषयों में सीनियर लेक्चरर पदों पर भर्ती चल रही है। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 09 नवंबर, 2023 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

01:58 PM, 20-Oct-2023

Jobs In UP: यूपी में स्टेनोग्राफर की भर्ती

UPSSSC Stenographer Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 25 रुपये आवेदन शुल्क है। न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। 29200 रुपये से 93200 तक वेतन दिया जाएगा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
11:35 AM, 20-Oct-2023

Sarkari Job 2024: यूपीएससी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

UPSC Calendar 2024: संघ लोक सेवा आयोग ने शैक्षणिक वर्ष 2024 के लिए सिविल सेवा, भारतीय वन सेवा, एनडीए, सीडीएस (I) और अन्य भर्ती परीक्षाओं के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर जाकर परीक्षा कैलेंडर देख सकते हैं।

11:08 AM, 20-Oct-2023

Sarkari Job 2023: यूपीएससी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल भर्ती

UPSC CAPF 2023: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में ग्रुप ए के 322 सहायक कमांडेंट के पदों पर भर्ती के लिए यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा आवेदन प्रक्रिया लाइव है। इसके माध्यम से सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और सशस्त्र सीमा बल (SSB) में भर्ती होगी।

11:08 AM, 20-Oct-2023

Sarkari Naukri 2023: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती

Airport Authority AAI Junior Executives ATC Recruitment 2023: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) की तरफ से जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती होनी है। एयरपोर्ट पर काम करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर है। अगर आपने ग्रेजुएशन किया है और नौकरी की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए है। पंजीकरण की प्रक्रिया 01 नवंबर 2023 से शुरू होगी। 

07:59 AM, 20-Oct-2023

Sarkari Job 2023 Live: सलाहकार, प्रोफेसर और अप्रेंटिस पदों पर भर्ती; पढ़ें सरकारी नौकरी से जुड़ी हर अपडेट

IOCL Trade & Technician Apprentice Recruitment 2023: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में तकनीशियन अपरेंटिस, ट्रेड अपरेंटिस के 1700 से अधिक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। इसके लिए पंजीकरण 21 अक्तूबर 2023 से शुरू होगा। आवेदन फॉर्म भरकर जमा करने की आखिरी तारीख 20 नवंबर 2023 शाम पांच बजे तक है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें