फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Result Naukri Live: कर्मचारी चयन आयोग समेत इन विभागों में निकलीं बंपर भर्तियां, जानें आवेदन प्रक्रिया

Sat, 30 Apr 2022 10:41 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Result Sarkari Naukri Live 2022 : सरकारी आंकड़ों से खुलासा हुआ है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 41 हजार से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। एक दिसंबर, 2021 तक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कुल स्वीकृत पदों में से पांच फीसदी यानी 41,177 पद खाली थे। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में सबसे ज्यादा 8,544 पद खाली थे। सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में  नियमित लाइव अपडेट पढ़ने के लिए क्लिक करें। amarujala.com/jobs
 
विज्ञापन
Sarkari Result Sarkari Naukri Live 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:05 PM, 30-Apr-2022

सरकारी नौकरी : IB Recruitment Sarkari Naukri

खुफिया विभाग ने इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती तकनीकी परीक्षा 2022 के लिए सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को आमंत्रित करते कुल 150 रिक्तियों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। 

06:14 PM, 30-Apr-2022

Sarkari Job: खुफिया विभाग में अधिकारी बनने का मौका

साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों को गेट स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद साइकोमेट्रिक व एप्टीट्यूड परीक्षा आयोजित की जाएगी। 

05:53 PM, 30-Apr-2022

सरकारी नौकरी लाइव : इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती

इंटेलिजेंस ब्यूरो ने सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी ग्रेड-2 के पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं। आईबी ने इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती के तहत साक्षात्कार, साइकोमेट्रिक व एप्टीट्यूड परीक्षा 2022 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। 

विज्ञापन
05:02 PM, 30-Apr-2022

Sarkari Result Naukri Live: IB Recruitment 2022

भारत सरकार के आंख, नाक और कान बनकर काम करना चाहते हैं तो आप खुफिया विभाग में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए आईबी यानी इंटेलिजेंस ब्यूरो की ओर से भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

04:09 PM, 30-Apr-2022

Govt Job Live: 50 पदों पर होंगी भर्तियां

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया भर्ती के माध्यम से कुल 50 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवरों को युवा पेशेवर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। आवेदकों की आयु-सीमा अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने  40,000 से लेकर  60,000 रुपये तक सैलरी मिलेगी। 

विज्ञापन
02:12 PM, 30-Apr-2022

Govt Job 2022: इस तारीख तक कर लें आवेदन

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से युवा पेशेवरों के रिक्त पदों पर जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी हो चुकी है। आवेदन की आखिरी तारीख 12 मई, 2022 निर्धारित की गई है। 

01:28 PM, 30-Apr-2022

Sarkari Naukri 2022: ऐसे करें आवेदन 

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट sportsauthorityofindia.nic.in पर जाकर कर सकते हैं। हम इस खबर में आपको आवेदन की पूरी प्रक्रिया बताएंगे।

12:36 PM, 30-Apr-2022

Sarkari Naukri: स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 50 पदों पर भर्तियां

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) ने यंग प्रोफेशनल (युवा पेशेवरों) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। 

11:21 AM, 30-Apr-2022

Govt Job Live: यहां मिलेगी नियुक्ति

इस भर्ती के माध्यम से एमटीएस के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/ विभागों/ कार्यालयों में सामान्य केंद्रीय सेवा ग्रुप 'सी' नन गैजेटेड, गैर-मंत्रालयी पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। वहीं, हवलदार के पदों पर केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) और केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) राजस्व विभाग, वित्त मंत्रालय में नियुक्ति दी जाएगी। 

09:57 AM, 30-Apr-2022

Sarkari Naukri Live: इतने पदों पर होगी भर्तियां

इस भर्ती के माध्यम हवलदार के 3603 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं, एमटीएस के लिए पदों की संख्या जारी की जाएगी।

09:20 AM, 30-Apr-2022

Sarkari Naukri 2022: परीक्षा का शेड्यूल जारी

एसएससी ने हाल ही में मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार भर्ती के लिए परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग की ओर से इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई से लेकर 22 जुलाई, 2022 तक किया जाएगा। 

09:02 AM, 30-Apr-2022

Sarkari Naukri: कैसे करें आवेदन?

इसके भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उमम्मीदवारों को कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
 

08:27 AM, 30-Apr-2022

Sarkari Result Naukri Live: कर्मचारी चयन आयोग समेत इन विभागों में निकलीं बंपर भर्तियां, जानें आवेदन प्रक्रिया

Sarkari Result Naukri Live: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी की गई मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार (CBIC & CBN) के पदों पर भर्ती के लिए आज 30 अप्रैल, 2022 को आवेदन की आखिरी तारीख है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक अपना आवेदन नहीं किया है, वह जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें